गोपीचंद पडलकर (सोर्स: सोशल मीडिया) 
बीड

'हिन्दू लड़कियां जिम न जाएं' BJP विधायक गोपीचंद पडलकर की विवादित सलाह, मचा सियासी बवाल

Gopichand Padalkar Controversial Statement: बीजेपी विधायक गोपीचंद पडलकर ने हिंदू लड़कियों को जिम न जाकर घर पर योग करने की सलाह दी। बयान से राज्य में राजनीतिक और सांप्रदायिक विवाद खड़ा हुआ।

आकाश मसने

BJP MLA Gopichand Padalkar Advises Hindu Girls: महाराष्ट्र से भारतीय जनता पार्टी (BJP) के विधायक गोपीचंद पडलकर ने हिन्दू लड़कियों के लिए एक ऐसी सलाह दी है जिसके कारण राज्य में राजनीतिक विवाद खड़ा कर दिया है। विपक्षी दलों ने पडलकर के बयान को सांप्रदायिक और महिलाओं की आजादी पर हमला बताया है।

दरअसल बीड में एक जनसभा को संबोधित करते हुए, भाजपा विधायक गोपीचंद पडलकर ने कॉलेज जाने वाली हिंदू लड़कियों से जिम न जाने और इसके बजाय घर पर ही योग करने का आग्रह किया।

क्या बोले गोपीचंद पडलकर?

बीजेपी विधायक गोपीचंद पडलकर ने अपनी सलाह के पीछे एक 'बड़ी साज़िश' की ओर इशारा किया है। उन्होंने लड़कियों को सतर्क करते हुए कहा कि उन्हें यह पता नहीं होता कि जिम में उन्हें कौन प्रशिक्षण (ट्रेनिंग) दे रहा है। पडलकर ने यह दावा करते हुए एक विशेष समुदाय का भी जिक्र किया कि 'वे' हिन्दू लड़कियों को लुभाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने हिन्दू लड़कियों से विनम्र अनुरोध करते हुए कहा कि उन्हें ऐसी जगहों से बचना चाहिए जहां जिम ट्रेनर की पहचान स्पष्ट न हो।

कॉलेज में बिना पहचान पत्र प्रवेश पर रोक की मांग

विवादित बयान के अलावा, गोपीचंड पडलकर ने युवाओं से संबंधित एक और मांग रखी। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाओं पर रोक लगाने के लिए एक मजबूत प्रतिरोधक तंत्र बनाने की आवश्यकता है।

इसके तहत, उन्होंने यह मांग की कि बिना पहचान पत्र (ID) के कॉलेज जाने वाले युवाओं की पहचान की जानी चाहिए और ऐसे लोगों के कॉलेज में प्रवेश पर रोक लगनी चाहिए।

पडलकर के इस बयान के बाद सियासत गरमा सकती है। विपक्षी दल इस विवादित सलाह को लेकर सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी को घेरने की कोशिश कर सकते हैं।

भाजपा विधायक के बयान से विवाद

कांग्रेस और एनसीपी नेताओं ने कहा है कि महिला सुरक्षा के नाम पर किसी खास समुदाय को निशाना बनाना अनुचित है। इस बीच, कुछ भाजपा नेताओं ने कहा है कि पडलकर का बयान उनकी निजी राय है और पार्टी की आधिकारिक नीति से मेल नहीं खाता।

DUSU Election Result 2026 LIVE: वोटों की गिनती जारी, ABVP-NSUI में कांटे की टक्कर; हर अपडेट यहां

तीन कंपनियों में सेंधमारी की Google Gemini, टेस्ट के दौरान चौकाने वाले दावे

उधमपुर के जंगल में छिपे जैश के 6 आतंकी! खून से सने पैरों के मिले निशान, सुरक्षा बलों ने 2 को किया ढेर

पेंशन, प्यार और पुलिस... 70 साल के दादाजी का यंग महिला दोस्त पर आया दिल! परेशान दादी ने दर्ज कराई FIR

NGT के समापन सत्र का PM नरेंद्र मोदी ने किया उद्घाटन, हाइड्रोजन ट्रेन से सोलर एनर्जी तक भारत के फोकस पर की बात