छत्रपति संभाजी नगर जिला परिषद (सौ. सोशल मीडिया ) 
औरंगाबाद

Ch. Sambhaji Nagar: सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित हुई अध्यक्ष कुर्सी, गट आरक्षण का इंतजार

Maharashtra में जल्द ही निकाय और जिला परिषद चुनाव का आयोजन होने जा रहा है। ऐसे में अब सबकी नजरें गट आरक्षण पर टिकी हुई हैं। इसके लिए सत्ता पक्ष के साथ ही विपक्ष ने भी तैयारी तेज कर ली है।

अपूर्वा नायक

Chhatrapati Sambhaji Nagar News: जिला परिषद के अध्यक्ष पद की कुर्सी पर सामान्य वर्ग का सदस्य बैठना तय होने के बाद अब गट आरक्षण की ओर सभी की नजरें लगी हुई हैं। सभी इच्छुकों की यही इच्छा है कि उनका गट आरक्षित न हो।

चुनावी रणभेरी में अच्छे प्रदर्शन के लिए सत्तारूढ़ महायुति संग महाविकास आघाड़ी व अन्य दल भी प्रयासरत हैं। जिला परिषद के 63 गट हैं। 10 वर्षों के बाद जिप का अध्यक्ष पद सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित होने के बाद उसे काबिज करने सभी दल एड़ीचोटी का जोर लगा रहे हैं।

जिले में शिवसेना शिंदे व भाजपा का निर्विवाद वर्चस्व है। जिप के कार्यक्षेत्र में पैठण, कन्नड़, सिल्लोड़, वैजापुर व छत्रपति संभाजीनगर (पश्चिम) विस में शिंदे सेना के जबकि गंगापुर-खुलताबाद व फुलंब्री में भाजपा के विधायक हैं।

अपने विस क्षेत्र के सदस्य को जिप अध्यक्ष दिलवाने के लिए सभी विधायक प्रयासरत हैं। महाविकास आघाड़ी भी अपने-अपने वोट बैंक को संभालकर अच्छे प्रदर्शन का दावा कर रही है। ऐसे में यह चुनाव बेहद दिलचस्प होने के आसार हैं। अध्यक्ष पद के लिए प्रमुख रूप से सांसद संदीपान भूमरे के भतीजे शिवराज भूमरे, जिला मध्यवर्ती सहकारी बैंक के अध्यक्ष अर्जुन गाढ़े पाटील, पूर्व उपाध्यक्ष केशवराव तायड़े, कृउबा के सभापति राधाकिसन पठाड़े, रामराव शेलके, किशोर बलांडे, अविनाश गलांडे, जिला बैंक संचालक कृष्णा डोणगांवकर, गंगापुर भाजपा तहसील अध्यक्ष रवि चव्हाण, संपत छाजेड़, अभय चिकटगांवकर, जिप के पूर्व सदस्य किशोर पवार, संदीप पाटील आदि इच्छुक हैं।

अब तक इन्हें मिला मौका

2015 से 2017 के बीच जिप का अध्यक्ष पद पर खुले प्रवर्ग से श्रीराम महाजन काबिज थे। ज्यादातर अध्यक्ष पद ओबीसी व सर्वसाधारण महिलाओं के लिए आरक्षित रहा है। गत दस वर्षों में ओबीसी प्रवर्ग से राजेंद्र ठोंबरे, देवयानी पाटील डोणगांवकर, शारदा जारवाल अध्यक्ष बनने का सौभाग्य मिला। खुले प्रवर्ग से महिला के लिए अध्यक्ष पद आरक्षित होने की स्थिति में लता पगारे, मीना शेलके को अवसर मिला है।

हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता देश के लिए खतरा, हामिद अंसारी के बयान बवाल, BJP ने किया पलटवार

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज

ABVP ने DUSU चुनाव में लहराया परचम, जीत के बाद यश डबास की पहली प्रतिक्रिया, बोले- हमारे साथ हैं Gen Z

DUSU Election Result 2026 LIVE: DUSU में अध्यक्ष पद पर ABVP की जीत, यश डबास बने DU के प्रेसिडेंट