प्रतीकात्मक तस्वीर, फोटो - सोशल मीडिया 
औरंगाबाद

पीएम आवास योजना के 1.25 लाख आवास स्वीकृत, अब लाभार्थियों को मिलेगा ₹1.70 लाख

छत्रपति संभाजी नगर में पिछले 8 सालों में 35,000 आवास को स्वीकृति दी गई है। वर्ष 2025 में भी 29,644 लोगों को उनका अपना घर देने का टारगेट रखा गया है। 1,25,935 लाभार्थियों को ऑनलाइन स्वीकृति मिल गई।

अपूर्वा नायक

Chhatrapati Sambhaji Nagar News In Hindi: जिले में पिछले आठ वर्षों में 35,000 आवास को स्वीकृति दी गई है। चालू वर्ष में, 29, 644 आवास का लक्ष्य दिया गया है। इनमें से 1 लाख, 25,935 लाभार्थियों को ऑनलाइन स्वीकृति दी गई है।

शेष 3.709 लाभार्थियों के आधार कार्ड अद्यतन नहीं होने से उसे मंजूरी नहीं मिल सकी है। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत मंजूर आवास का काम दीपावली से पूर्ण किया जाए, ताकि नागरिक अपने आशियाने में यह रोशनी का पर्व मना सकें, यह अपील जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रशासक अंकित व ग्रामीग विकास तंत्र के प्रकल्प संचालक आशोक शिरसे ने की।

अनुदान में की बढ़ोतरी

योजना के तहत लाभार्थियों को 1 लाख, 20,000 रुपए का अनुदान दिया जाता है। हालांकि, 2024-25 से इस अनुदान में 50,000 रुपए की बढ़ोतरी की गई है। इसके अलावा, मनरेगा के तहत 28,080 रुपए दिए जाते हैं। स्वीकृत लाभार्थियों को 97,000 रुपए की पहली किश्त वितरित की गई है। 28,935 लाभार्थियों के नमूना क्रमांक 8 या सात बारह पेश नहीं करने या बैंक खाते की पड़ताल नहीं करने से उन्हें किश्त नहीं मिल पाई है। दूसरी किश्त पाने वालों में से 8,578 लाभार्थियों ने अपने मकान पूरे कर लिए हैं। हालांकि, 22,063 लाभार्थियों का काय अभी भी अधूरा है।

66,359 लाभार्थियों का बेसमेंट का काम अधूरा

जिप सीईओ अंकित ने कहा कि, पहली किश्त हासिल करने वाले 30,641 लाभार्थियों ने बेसमेंट तक का काम पूर्ण कर लिया और तन्हें दुहारी किस्त दी गई है। शेष 66,359 लाभार्थियो में लेसमेंट का काम पूरा नहीं किया है। जिप के सीईओ अंकित ने दूसरी किश्त पाने वालों को 17 सितंबर से पहले आधार कार्ड जम्मा वार आवश्यक मंजूरी लेने व आवास बनाने की अपील की है। यही नहीं, आधार कार्ड अपडेट के लिए विशेष शिविर लगाया गया है। घरकुल के इंजीनियरों को काम की प्रगति की तस्वीरें ऑनलाइन अपलोड करने का आदेश दिया है।

'गृह एप' में करें किश्त की मांग

  • कई लाभार्थी ऐसे हैं, जिन्हें बेसमेंट का काम पूरा कर लिया है, पर फोटो अपलोड नहीं होने के चलते उन्हें दूसरी किश्त नहीं मिली है। ऐसे में ग्राम पंचायत अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे उन लाभार्थियों के भर जाकर फॉलोअप लें।
  • मकान निर्माण की प्रगति के अनुसार अगाली किश्त हासिल करने के लिए एक 'गृह एप बनाया गया है। लाभार्थियों से अपील की गई है कि, वे स्वयं फोटो खींचकर विजत की माल करें।

भारत-पाक सीमा के पास बड़ी साजिश नाकाम, श्रीगंगानगर में ट्रेन को उड़ाने की थी कोशिश, जांच में जुटी पुलिस

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत