-
शनि, 1 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Business »
- Aadhaar Card Update New Rule These Four Documents Are Valid For Updation
Aadhaar Card Update: आधार कार्ड बनवाने का बदला नियम, दिखाने होंगे ये 4 दस्तावेज
- Written By: मनोज आर्या
Aadhaar Card Update: UIDAI ने नए आधार कार्ड बनवाने या पुराने आधार कार्ड में सुधार के नियमों में बदलाव किया है। यूआईडीएआई ने वर्ष 2025-26 के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट की एक लिस्ट जारी की है।

प्रतीकात्मक तस्वीर
Aadhaar Card New Rule: यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) ने नए आधार कार्ड बनावाने या फिर पुराने आधार को अपडेट करवाने के नियमों में बदलाव किया है। अब आधार में नाम, पता और फोटो में बदलाव के लिए नई शर्तों को पूरी करनी होगी। यूआईडीएआई ने वर्ष 2025-26 के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट की एक लिस्ट जारी की है। अथॉरिटी ने स्पष्ट किया है कि अगर किसी के पास गलती से दो या अधिक आधार नंबर बन गए हैं, तो सबसे पहले जारी हुआ आधार ही वैलिड होगा और बाकि सभी रिजेक्ट कर दिए जाएंगे।
नई शर्तें लागू होने के बाद अब आधार बनावाने या फिर उसमें बदलाव करने के लिए चार जरूरी डॉक्यूमेंट में प्रस्तुत करने होंगे। इन चार दस्तावेज में पहचान प्रमाण पत्र, आवसीय प्रमाण पत्र, बर्थ सर्टिफिकेट और रिलेशन का प्रमाण शामिल हैं।
पहचान के लिए ये दस्तावेज मान्य
इसके तहत आप पासपोर्ट, पैन कार्ड (ई-पैन कार्ड भी वैलीड), वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस, सरकारी/ सरकारी उपक्रम की ओर से जारी फोटो पहचान पत्र, नरेगा जॉब कार्ड, पेंशनभोगी पहचान कार्ड, केंद्रीय स्वास्थ्य योजना/ भूतपूर्व सैनिक अंशदायी स्वास्थ्य योजना कार्ड, ट्रांसजेंडर आईडी कार्ड को दस्तावेज के तौर पर दिखा सकते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Reliance Capital Case: ईपीएफओ के 1,816 करोड़ निवेश घोटाले में अनिल अंबानी पर CBI का शिकंजा, FIR दर्ज
LPG Price Today: 1 अगस्त से सस्ता हुआ कमर्शियल LPG, घरेलू गैस सिलेंडर पर नहीं मिली राहत, देखें नई रेट लिस्ट
LPG, ट्रेन टिकट से लेकर क्रेडिट कार्ड तक…1 अगस्त से बदल जाएंगे 5 बड़े नियम! आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर
ITR Fine: 31 जुलाई की ITR डेडलाइन मिस होने पर लगेगा भारी जुर्माना, जानिए लेट फीस के नए नियम
जन्म प्रमाण के पत्र के लिए
स्कूल के मार्कशीट, पासपोर्ट, पेंशन दस्तावेज जिसमें आपकी जन्मतिथि दर्ज हो, राज्य या केंद्र सरकार का प्रमाणपत्र जिसमें जन्मतिथि हो, का इस्तेमाल कर सकते हैं।
आवसीय और बर्थ सर्टिफिकेट के लिए
आवसीय प्रमाण पत्र के रूप में आप बिजली/पानी/ गैस या लैंडलाइन बिल ( जो तीन महीने से कम पुराना हो), बैंक पासबुक या बैंक स्टेटमेंट, राशन कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, रेंट एग्रीमेंट (रजिस्टर्ड), पेंशन दस्तावेज, राज्य/केंद्र सरकार की ओर से जारी आवासीय प्रमाण पत्र का उपयोग कर सकते हैं।
किस पर लागू होंगे ये नियम
यह बदलाव भारतीय नागरिकों के साथ-साथ विदेशों में रहने वाले भारतीय नागरिक, पांच वर्ष से ज्यादा उम्र के बच्चे- लंबी अवधी के वीजा पर भारत में रह रहे लोगों पर लागू होगा। विदेशी नागरिकों और ओसीआई कार्ड रखने वालों को विदेशी पासपोर्ट, वीजा, नागरिकता सर्टिफिकेट या एफआरआरओ से मिला निवासी परमिट जैसे दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे।
ये भी पढ़ें: ई-कॉमर्स वेबसाइटों को FSSAI की चेतावनी, नियम तोड़ने पर सख्त एक्शन के आदेश
फ्री ऑनलाइन आधार अपडेट
यूआईडीएआई ने 14 जून 2026 तक फ्री ऑनलाइन अपडेट सुविधा जारी रखी है। अकाउंट बनाकर myAadhaar portal में लॉगिन करें। उपरोक्त दस्तावेजों की स्कैन की गई फाइल अपलोड करें। आवश्यक बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन या ओटोपी सुविधा का उपयोग करें। अपडेट पूरा होने के बाद ई-आधार डाउनलोड कर सकते हैं।
Aadhaar card update new rule these four documents are valid for updation
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
नेपाल के स्टार क्लाइंबर Nirmal Purja का निधन! PoK के ब्रॉड पीक पर हुआ था हादसा
Aug 01, 2026 | 05:47 PM2 अगस्त से बदल जाएगा AI का खेल, फोटो-वीडियो पर बताना होगा सच, नहीं तो लगेगा करोड़ों का जुर्माना
Aug 01, 2026 | 05:38 PMSawan 2026: सावन में इन 5 चीजों का दान बदल सकता है आपकी किस्मत, भोलेनाथ की कृपा से भर जाएगी सुख-समृद्धि
Aug 01, 2026 | 05:37 PMMonalisa Post: ग्लैमर छोड़ सादगी में नजर आईं मोनालिसा, तस्वीरों में चप्पलों ने भी खींचा लोगों का ध्यान
Aug 01, 2026 | 05:36 PMVicky Jain Birthday: अंकिता लोखंडे के पति ने लॉन्च किया प्रोडक्शन हाउस, पहली फिल्म में टाइगर श्रॉफ-एल्विश यादव
Aug 01, 2026 | 05:32 PMCWG 2026: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का जलवा, F57 फाइनल में गोल्ड और सिल्वर दोनों अपने नाम
Aug 01, 2026 | 05:23 PMमुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर से हर साल 18 करोड़ रुपये की चोरी, राज ठाकरे का बड़ा आरोप, PM मोदी से पूछा सवाल
Aug 01, 2026 | 05:16 PMवीडियो गैलरी

सावन में खुली शराब और मीट की दुकानों पर भड़का हिंदू संगठन, प्रशासन को दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम, देखें VIDEO
Jul 31, 2026 | 10:38 PM
PoK में नरसंहार! 24 घंटे में मिली 34 लाशें, आसिफ मुनीर की जालिम फौज पर फूटा भारत का गुस्सा, देखें VIDEO
Jul 31, 2026 | 09:15 PM
कानपुर चाय कांड में आया खौफनाक मोड़, पत्नी ने पति पर लगाया तलाक के लिए साजिश रचने का आरोप, देखें VIDEO
Jul 31, 2026 | 09:00 PM
संसद में भगवा वस्त्र पहनकर पप्पू यादव ने पार की हद, भड़के संतों ने दी खुली चेतावनी, देखें VIDEO
Jul 31, 2026 | 08:11 PM
भेष बदलकर अचानक संसद पहुंचे पप्पू यादव! राम मंदिर के चढ़ावे पर किया अनोखा प्रदर्शन, देखें VIDEO
Jul 31, 2026 | 02:44 PM
अजब मन्नत! 101 लीटर गंगाजल लेकर पैदल निकला कांवड़िया, कहा- योगी जी बनें देश के PM,देखें VIDEO
Jul 30, 2026 | 11:15 PM














