प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स:सोशल मीडिया ) 
औरंगाबाद

Sambhajinagar:7 साल बाद PM आवास योजना को मिली रफ्तार,ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू,171 में से 53 आवेदक पात्र

Sambhajinagar: 7 साल के बाद PM आवास योजना शहर में पटरी पर लौटी। ऑनलाइन आवेदन शुरू, पहले चरण में 171 में से 53 आवेदक पात्र मिले। अब बैंक की कर्ज जांच और लोकेशन चयन की प्रक्रिया से गुजरना होगा।

अंकिता पटेल

Sambhajinagar PM Awas Yojana News:  प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के शहर में क्रियान्वयन का मार्ग सात वर्ष बाद आखिरकार साफ हो गया है। लंबे समय से नागरिक इस योजना की शुरुआत का इंतजार कर रहे थे। पहले नियुक्त ठेकेदार द्वारा बैंक गारंटी जमा न करने और उसके विरुद्ध ईडी की जांच शुरू होने के कारण परियोजना अधर में लटक गई थी। इससे नागरिकों में भारी अनिश्चितता निर्माण हुई थी।

अब ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही परियोजना के पटरी पर आने पुष्टि हुई है। पहले चरण में 171 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से प्राथमिक जांच के बाद 53 आवेदन पात्र पाए गए हैं। शेष आवेदनों को अधूरे दस्तावेज या पात्रता शर्तों की पूर्ति न होने के कारण अपात्र घोषित किया गया है।

'लोकेशन सिलेक्शन फॉर्म भरना अनिवार्य

परियोजना में कुल 1120 आवासों शामिल है। जिसमें हसूल, पडेगांव, तिसगांव और सुंदरवाडी क्षेत्रों में प्रस्तावित इन आवास परियोजनाओं की कीमत, फ्लैट संख्या, निर्माण प्रगति सहित सभी विवरण अधिकृत वेबसाइट पर उपलब्ध कराए गए हैं।

पात्र घोषित किए गए 53 आवेदकों को अब बैंक से ऋण स्वीकृति की प्राथमिक जांच से गुजरना होगा। कर्ज क्षमता की पुष्टि होने पर आवेदकों को चार प्रस्तावित आवास स्थलों में से अपनी पसंद का स्थान चुनना होगा। इसके लिए आवेदक को 'लोकेशन सिलेक्शन फॉर्म भरना अनिवार्य होगा।

पूरी तरह से कम्प्यूटरीकृत होगी संपूर्ण प्रक्रिया

आवेदन जांच, पात्रता सत्यापन और आगे के ड्रॉ की प्रक्रिया पूरी तरह कंप्यूटर आधारित होगी। पात्र आवेदकों को ईमेल और एसएमएस लिंक के माध्यम से नियमित जानकारी भेजी जाएगी, महानगरपालिका के अनुसार, आगामी कुछ सप्ताहों में प्रथम कंप्यूटरीकृत ड्रा होने की संभावना है। इसके बाद योजना का विस्तार चरणबद्ध तरीके से किया जाएगा।

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें