छत्रपति संभाजी नगर (सौ. सोशल मीडिया ) 
औरंगाबाद

Sambhajinagar: छात्रों के हॉस्टल को बचाने उतरा जैन समाज, सरकार से हस्तक्षेप की मांग

Chhatrapati Sambhajinagar में जैन समाज ने एचएनडी हॉस्टल की जमीन बिल्डर को देने के विरोध में मूक मोर्चा निकाला। समाज ने हॉस्टल बचाने और धर्मार्थ संपत्तियों की रक्षा की मांग की।

अपूर्वा नायक

Chhatrapati Sambhajinagar News In Hindi: सेठ हीराचंद नेमीचंद स्मारक ट्रस्ट के न्यासी पुणे स्थित एचएनडी हॉस्टेल व भगवान महावीर जैन मंदिर साढ़े तीन एकड़ जमीन बिल्डर को देने की कोशिश कर रहे हैं व इसे धर्मादाय आयुक्त ने मान्यता भी दी है।

गरीब विद्यार्थियों के रहने का सहारा हॉस्टल बचाने के लिए श्री 1008 खंडेलवाल दिगंबर जैन पंचायत पार्श्वनाथ मंदिर राजा बाजार व सकल जैन समाज व एचएनडी हॉस्टल के पूर्व विद्यार्थियों ने 27 अक्टूबर को संभागीय आयुक्तालय पर मूक मोर्चा निकालकर सरकार तक अपनी मांगें पहुंचाई।

डॉ। प्रणामसागर महाराज ने कहा कि शहर व राज्य का सकल जैन समाज एकजुट हो गया है। इस तरह की घटनाएं रोकने के लिए उचित उपाय करने की मांग भी उन्होंने सरकार से को। 'एचएनडी की धड़कन है।

समाज की पहचान' संग अन्य घोषवाक्य लिखे पोस्टर व पंचरंगी ध्वज लिए व सफेद कपड़े पहने व हाथ पर काला फीता लगाए सकल जैन समाज के लोग राजा बाजार मंदिर, संस्थान गणपती मंदिर, शाहगंज, चेलीपुरा मार्ग से विभागीय आयुक्त कार्यालय पर पहुंचे। पंचायत अध्यक्ष महावीर पाटणी ने कहा कि जैन समुदाय के विद्यार्थियों के हॉस्टल के रूप में किया जाता है।

इनकी रही मौजूदगी

सचिव प्रकाश अजमेरा, संजय पहाड़े, झुंबरलाल पगारिया, अनिलकुमार संचेती, संजय संचेती, प्रमीक पांडे, अनिल कासलीवाल, कपिल पाटनी, यतीन टोले, सतीश सेठी, कौशिक सुराना, आकाश पाटणी, सागर साकला, मनोज लोहाठे, स्वप्निल पाटणी, सौरभ बड़जाते, अमित गंगवाल, सुयोग पाते शैलेश पहाड़े, प्रशांत शहर, उबाठा शिवसेना प्रमुख राजू वैद्य, गिरिजाराम हालणार, बालासाहब थोरात, गोपाल कुलकर्णी, लक्ष्मीनारायण बाखरिया रोहन आचलिया आदि मौजूद रहे।

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें