प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: सोशल मीडिया ) 
औरंगाबाद

मनपा ने हटाए 5500 अतिक्रमण; अब 2700 करोड़ की मंजूरी का इंतजार, सड़क विकास सरकारी मंजूरी पर निर्भर

Sambhajinagar: छत्रपति संभाजीनगर में सड़क चौड़ीकरण अभियान अनधिकृत निर्माण हटाने के बाद सरकारी निधि के अभाव में रुका है। 2700 करोड़ का DPR सरकार को भेजा गया, जिसकी मंजूरी पर ही विकास कार्य निर्भर है।

अंकिता पटेल

Chhatrapati Sambhajinagar Hindi News: छत्रपति संभाजीनगर शहर में चल रही सड़क चौड़ीकरण मुहिम अब सरकारी निधि के भरोसे रुकी आहे। महानगरपालिका ने साढ़े पांच हजार से अधिक अनधिकृत संपत्तियां हटाकर छह प्रमुख मार्गों को अतिक्रमण मुक्त किया, लेकिन अब इन सड़कों के विकास कार्य की शुरुआत सरकार से मिलने वाले निधि पर निर्भर है।

महानगरपालिका के उपक्रम अंतर्गत पेडोको संस्था द्वारा शहर के छह मुख्य मार्गों का विस्तृत प्रकल्प अहवाल (डीपीआर) तैयार किया गया है। 2700 करोड़ रुपये का यह डीपीआर बीड बायपास, जालना रोड, पैठण रोड, पडेगांव-मिटमिटा, वीआईपी रोड और जलगांव रोड इन प्रमुख मार्गों के लिए तैयार कर सरकार को भेजा गया है।

सोमवार को महानगरपालिका के 43वें स्थापना दिवस के अवसर पर मनपा आयुक्त एवं प्रशासक जी। श्रीकांत ने प्रधानमंत्री आवास योजना के ऑनलाइन आवेदन स्वीकार प्रकल्प का शुभारंभ किया। इस दौरान पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने बताया कि मनपा में कामकाज को व्यवस्थित करने के लिए सिस्टम लागू करना आवश्यक था और अब अधिकांश विभाग सिस्टीम आधारित तरीके से काम कर रहे हैं।

इससे पारदर्शिता बढ़ेगी और काम की गति भी आएगी। पत्रकारों ने पूछा कि क्या सड़क कार्य मनपा निधि से शुरू हो सकता है? इस पर प्रशासक जी। श्रीकांत ने स्पष्ट कहा कि सड़कें सार्वजनिक निर्माण विभाग, विश्व बैंक प्रकल्प, महाराष्ट्र सड़क विकास महामंडल और राष्ट्रीय सड़क विकास योजना के अधीन हैं। इनके विकास के लिए जो 2700 करोड़ का डीपीआर तैयार किया गया है, उसके लिए सरकार से निधि आना अनिवार्य है।

तेजी के साथ हो रहा है शहर का विस्तार

बता दें कि आए दिन शहर का विस्तार हो रहा है। वाहनों की बढ़ती संख्या शहर के बाहरी इलाकों में बढ़ते निवासी क्षेत्र, ऐसे में प्रमुख मार्गों का चौड़ीकरण होना जरुरी था। शहर विकास प्रारुप पर मनपा प्रशासन ने अमलीजामा पहनाने का निर्णय लेते हुए करीब 6 माह पूर्व सड़क चौड़ीकरण मुहिम हाथ में ली थी। इस मुहिम के चलते शहर के कई प्रमुख मार्ग इन दिनों अतिक्रमण से मुक्त तो जरूर हुए, लेकिन उन सड़कों के चौड़ीकरण करोडो रुपए के निधि की जरूरत है।

निर्माण में सभी पहलुओं का नियोजन

शहर के लगभग सभी प्रमुख रास्तों का विकास अब तक गलत पद्धति से हुआ है। बिजली के खंभों की योग्य स्थान, पुलों की स्थिति, बस स्टॉप, सड़क की चौड़ाई, फुटओवर ब्रिज, फुटपाथ, साइड ड्रेन, हरित क्षेत्र-इनमें से अधिकांश चीजों का अभाव है। कई चौराहे तो सही चौराहे के स्वरूप में भी नहीं हैं।

लेकिन अब पेडोको द्वारा तैयार किए जा रहे पांच महत्त्वपूर्ण मार्गों के मास्टर प्लान में इन सभी पहलुओं का सूक्ष्म अध्ययन किया गया है। प्रशासक जी। श्रीकांत ने विश्वास व्यक्त किया कि इस बार सड़क कार्यों में कोई गलती नहीं होगी।

जाम से मिलेगी राहत

शहर के प्रमुख 5 मागों का सभी पहलुओं का सूक्ष्म नियोजन कर मनपा प्रशासन द्वारा नियुक्त पेडोको संस्था द्वारा विस्तार से डीपीआर तैयार किया गया है। इन डीपीआर में शहर के बाबा पेट्रोल पंप से नगर नाका होते हुए दौलताबाद टी पॉइंट तक भविष्य में यातायात की निर्माण होने वाली गंभीर समस्या से राहत पाने के लिए सड़क चौडीकरण के अलावा इस मार्ग पर ओवर ब्रिज के निर्माण पर जोर दिया गया है। इसके अलावा बाबा पेट्रोल पंप से रेलवे स्थानक होते हुए अगले मार्ग तक भी ब्रिज के निर्माण का प्रस्ताव दिया गया है।

DUSU Election Result 2026 LIVE: वोटों की गिनती जारी, ABVP-NSUI में कांटे की टक्कर; हर अपडेट यहां

ट्रंप ने H-1B फीस को 12 महीने के लिए बढ़ाया, जानिए भारत के लोगों पर क्या पड़ेगा असर ?

कमर्शियल जहाज को निशाना बनाने का मुद्दा फिर UN में उठा, मनमाने दखल पर जताई चिंता; नाविकों की मौत पर सवाल

सरकारी नौकरी की ओर बढ़े कदम, 20वें रोजगार मेले में 51 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे PM मोदी

Weather Update: राजस्थान से मानसून की विदाई के संकेत, अंडमान समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट