Body found (सोर्सः फाइल फोटो- सोशल मीडिया) 
अमरावती

बंद अस्पताल की पानी की टंकी में मिला सड़ागला शव, अमरावती के पठान चौक क्षेत्र में मची सनसनी

Amravati Dead Body Case News: अमरावती के पठान चौक क्षेत्र में बंद पड़े प्रसूति अस्पताल की पानी की टंकी में एक अज्ञात वृद्ध व्यक्ति का सड़ागला शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।

महाराष्ट्र डेस्क

Amravati Crime News: अमरावती स्थानीय नागपुरी गेट थाना परिसर अंतर्गत आने वाले पठान चौक क्षेत्र में एक बंद पड़े महिला प्रसूती अस्पताल की छत पर रखी पानी की टंकी में एक अज्ञात वृध्द व्यक्ति का सड़ागला शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया।

घटना की जानकारी मिलते ही नागपुरी गेट पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। शव की हालत इतनी खराब थी कि उसकी पहचान फिलहाल नहीं हो सकी है। बंद है अस्पताल पुलिस सूत्रों के अनुसार शहर के प्रसिध्द समाजसेवी डॉ। वजीर पटेल के संस्थान का यह अस्पताल लंबे समय से बंद पड़ा है।

किसी अनहोनी की आशंका

पिछले कुछ दिनों से परिसर में तेज बदबू फैल रही थी, जिससे स्थानीय नागरिकों को किसी अनहोनी की आशंका हुई। बुधवार सुबह सामाजिक कार्यकर्ता वाहिद खान तथा पार्षद राशीद अली को नागरिकों ने इस बात की सूचना दी। उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी।

टंकी के अंदर शव तैरता मिला

पुलिस ने अस्पताल का ताला तोड़कर छत पर रखी पानी की टंकियों की जांच की, जहां एक टंकी के अंदर शव तैरता मिला। शव कई दिन पुराना बताया जा रहा है। यह खबर फैलते ही घटना स्थल पर हजारों लोगों का तांता लग गया। हर किसी के मन में इस घटना को लेकर आश्चर्य जताया जा रहा है।

हत्या और आत्महत्या दोनों पहलुओं को ध्यान

वही घटना की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड को भी मौके पर बुलाया गया। पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में हत्या और आत्महत्या दोनों पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। घटना के बाद पठानचौक क्षेत्र में दहशत और असुरक्षा का माहौल बना हुआ है।

प्रवेश वर्मा मंत्री हैं या गुंडे? हुसैन दलवई का पीएम मोदी से सवाल, क्या मंत्री को बर्खास्त करेगी भाजपा?

ज्ञानेश कुमार तो जाएंगे...बेला एस्टेट में 729 में से बचा महज 1 वोटर, चुनाव आयोग पर भड़के राहुल गांधी

ट्रैफिक चालान नहीं भरा तो क्या कटेगी बिजली? सुप्रीम कोर्ट ने दिया ये सुझाव

Fatehpur House Collapse: संदिग्ध सिलेंडर ब्लास्ट के बाद दो मंजिला मकान ढहा, 4 लोगों की दर्दनाक मौत

मास्को में गरजे प्रो. धीरज सिंह: बोले- वैश्विक शासन को दिशा दिखा रहा है भारतीय लोकतंत्र और नागरिक समाज