तहसीलदार को ज्ञापन सौंपते मंदिर महासंघ के सदस्य (सोर्स: सोशल मीडिया) 
अमरावती

अमरावती में चल रहा मंदिरों की जमीन हड़पने का खेल! महाराष्ट्र मंदिर महासंघ ने CM फडणवीस से लगाई गुहार

Amravati News: अमरावती में मंदिर भूमि पर बढ़ते कब्जों के खिलाफ मंदिर ट्रस्टियों ने एंटी लैंड ग्रैबिंग एक्ट लागू करने और SIT गठन की मांग की। करोड़ों की जमीन औने-पौने दाम में बेची जा रही है।

आकाश मसने

Amravati Temple Land News: अमरावती में हिंदू संस्कृति में अत्यंत महत्वपूर्ण स्थान रखने वाले मंदिरों की भूमि भू-माफियाओं द्वारा हड़पने तथा प्रशासनिक अधिकारियों से मिलीभगत कर करोड़ों की जमीनें कौड़ियों के भाव बेचने की घटनाएं सामने आ रही हैं।

मंदिरों की भूमि बचाने के लिए एंटी लैंड ग्रैबिंग एक्ट कानून बनना अत्यंत आवश्यक है। जिले के तिवसा व चांदूर रेलवे तहसीलों में महाराष्ट्र मंदिर महासंघ के साथ 9 मंदिर ट्रस्टियों ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नाम संबंधित तहसीलदारों को निवेदन सौंपा। इस कानून को तुरंत लागू करने तथा विशेष जांच दल (SIT) गठित करने की मांग भी निवेदन में की गई है।

50 करोड़ की जमीन मात्र 960 रुपए में बची

महाराष्ट्र मंदिर महासंघ ने विदर्भ के अमरावती, अकोला आदि जिलों में कई देवस्थान की हड़पी गई सैकड़ों एकड़ भूमि पुनः देवस्थान को दिलाने के लिए कानूनी लड़ाई लड़ी है। इनमें राजस्व अधिकारी द्वारा 50 करोड़ की जमीन मात्र 960 रुपए में बेचने का मामला भी उजागर हुआ है।

देवस्थान भूमि कब्जाने की घटनाओं के विरोध में सरकार ने आगे आकर छत्रपति शिवाजी महाराज की तरह देवस्थान की रक्षा करने की मजबूत व ठोस भूमिका निभानी चाहिए, ऐसा आवाहन भी निवेदन में किया गया है।

तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

तिवसा तहसीलदार को दिए गए निवेदन में नागेश्वर महादेव संस्थान के अध्यक्ष कैलाशकुमार पनपालिया, ट्रस्टी विजयराव करड़े, मोहन इंगले, धीरज चांडक, रविंद्र भोयर, मनोहर कसर, सोपान करड़े, गजानन महाराज संस्थान विद्युत कॉलोनी तिवसा के ट्रस्टी तथा अनिल मापले, मंगेश जगताप, सुदाम श्रीखंडकर, देवराव हिरूलकर, संत सोटागिर महाराज संस्थान तिवसा के अध्यक्ष दादाराव मानमोडे, ट्रस्टी अनिल कालमेघ, दत्ता मालोदे आदि उपस्थित थे।

वहीं तहसीलदार चांदूर रेलवे को निवेदन देते समय पुंजाराम नेमाडे अध्यक्ष, विठोबा संस्थान उर्फ श्रीकृष्ण अवधूत बुवा संस्थान, सावंगा (विठोबा) चांदूर रेलवे तथा ट्रस्टी मंडल उपस्थित था।

मुंबई पुलिस ने अभिजीत दीपके को दिखाया ठेंगा! प्रोटेस्ट की नहीं मिली इजाजत, CJP प्रमुख ने बताया अगला प्लान

CEC Resignation Rule: मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे के बाद कैसे चलता है चुनाव आयोग? VIDEO

देश को मिली पहली LNG ट्रेन! गृहमंत्री ने साबरमती स्टेशन से दिखाई हरी झंडी, रेलमंत्री को लेकर दिया बड़ा बयान

Ambala Building Collapse: अंबाला में भरभराकर गिरी निर्माणाधीन इमारत, 4 मजदूरों की मौत; कई मलबे में दबे

खराब सड़क दिखाने पर गुंडागर्दी पर उतरे मंत्री, प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़; देखें VIDEO