अमरावती फ्लायओवर  (सोर्सः सोशल मीडिया)
अमरावती

Amravati News: अमरावती में बनेंगे 5 नए फ्लायओवर, रेल क्रॉसिंग और ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत

Amravati Flyover Projects: अमरावती में रेल क्रॉसिंग और बढ़ते यातायात की समस्या कम करने के लिए 5 नए फ्लायओवर प्रस्तावित किए गए हैं। इन परियोजनाओं का निर्माण महारेल के माध्यम से किए जाने की जानकारी है।

आंचल लोखंडे

5 New Flyovers In Amravati: अमरावती शहर में बढ़ते यातायात और रेल क्रॉसिंग पर होने वाली परेशानी को कम करने की दिशा में पांच नए फ्लायओवर प्रस्तावित किए गए हैं। केंद्र स्तर से इन परियोजनाओं को मंजूरी मिलने की जानकारी सामने आई है। सभी फ्लायओवर का निर्माण महाराष्ट्र रेल इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (महारेल) के माध्यम से किए जाने की बात कही जा रही है।

विधायक रवि राणा के प्रयासों से केंद्र से निधि मंजूर होने का दावा भी किया गया है. प्रस्तावित पांचों फ्लायओवर बडनेरा विधानसभा क्षेत्र में मनपा सीमा के अंतर्गत बनाए जाने हैं। इनमें नया अकोली रेलवे स्टेशन के नाना-नानी स्पॉट से म्हाडा चांदूरी टी-प्वाइंट, सातुर्णा स्थित रॉयल फिनफील्ड शोरूम से महावीर नगर (शिवशक्ति नगर), शशीनगर के निरायकल वॉशिंग सेंटर से एसओएस स्कूल, निंभोरा के वीर हनुमान मंगल कार्यालय से समाज कल्याण छात्रावास तथा डीपीएस रोड से स्वाभिमान नगर-भातकुली रोड तक के मार्ग शामिल हैं।

निविदा प्रक्रिया शुरू होने की संभावना

जानकारी के अनुसार शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव के बाद नवंबर में इन परियोजनाओं के लिए निविदा प्रक्रिया शुरू होने की संभावना है। प्रक्रिया आगे बढ़ने पर शहर के प्रमुख रेल क्रॉसिंग और यातायात दबाव वाले मार्गों पर आवागमन सुगम होने की उम्मीद है। पांचों परियोजनाएं पूरी होने के बाद शहर के यातायात ढांचे को भी नई दिशा मिलने की संभावना है।

बढ़ रहा यातायात का दबाव

शहर में लगातार बढ़ती आबादी और वाहनों की संख्या के चलते कई प्रमुख मार्गों पर पीक आवर्स में यातायात का दबाव बढ़ रहा है। रेलवे क्रॉसिंग पर बार-बार फाटक बंद होने से वाहन चालकों को लंबा इंतजार करना पड़ता है और कई बार आसपास के मार्गों पर भी जाम की स्थिति बन जाती है। ऐसे में प्रस्तावित फ्लायओवर परियोजनाओं से न केवल रेल क्रॉसिंग पर निर्भरता कम होगी, बल्कि शहर के विभिन्न हिस्सों के बीच आवागमन का समय भी घटने की उम्मीद है। इससे नागरिकों के साथ-साथ स्कूल, बाजार और औद्योगिक क्षेत्रों की ओर जाने वाले वाहनों को भी राहत मिल सकती है।

खुले आकाश में परिंदों की लंबी उड़ान, राजस्थान के जैसलमेर के डेजर्ट नेशनल पार्क से आई खूबसूरत तस्वीरें

अमृतसर में हथियार सप्लायर गिरफ्तार, AK-47, कारतूस और 2 हैंड ग्रेनेड बरामद, पाकिस्तान से हो सकता है कनेक्शन

…लेकिन विभागों में क्यों असहमति? देश की पुरानी लाइब्रेरी की शिफ्टिंग में फंसा पेंच, सोमवार को SC में सुनवाई

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विजिलेंस जांच के आदेश, केरल में कांग्रेस नेता की शिकायत पर खुली 20 साल पुरानी फाइल

पूर्व CBI निदेशक नागेश्वर राव की राजनीति में धमाकेदार एंट्री: सर्वजन सनातन पार्टी बनाकर मोदी को देंगे टक्कर!