पुणे के हिंगणे से सहकारनगर के बीच पहाड़ी में बनेगी सुरंग, यातायात का दबाव कम करने महापौर ने किया निरीक्षण

Pune Tunnel Project: पुणे के हिंगणे खुर्द से सहकारनगर-सातारा रोड के बीच यातायात का दबाव कम करने के लिए पहाड़ी में सुरंग बनाने की योजना है। महापौर मंजुषा नागपुरे ने स्थल निरीक्षण किया।
Pune Tunnel to be built through the hill between Hingne and Sahakarnagar
मंजुषा नागपुरे हिंगणे खोराडवस्ती निरीक्षण फोटो सोर्स- X
Published on
Updated on

Pune Hingne Sahakarnagar Hill Tunnel Road Plan: सिंहगढ़ रोड के हिंगणे खुर्द से सहकारनगर-सातारा रोड के बीच बढ़ते यातायात दबाव को कम करने के लिए पहाड़ी के भीतर सुरंग बनाकर वैकल्पिक मार्ग तैयार करने की योजना पर विचार शुरू हो गया है। महापौर मंजुषा नागपुरे ने शुक्रवार को हिंगणे-खोराडवस्ती क्षेत्र का स्थल निरीक्षण कर प्रस्तावित सुरंग मार्ग की स्थिति का जायजा लिया।

परियोजना की व्यवहार्यता की जानकारी ली

स्थल निरीक्षण के दौरान महापौर ने संबंधित अधिकारियों से प्रस्तावित सुरंग परियोजना की व्यवहार्यता, तकनीकी पहलुओं और संभावित मार्ग की जानकारी ली। उन्होंने मौके पर जरूरी तकनीकी उपायों को लेकर अधिकारियों के साथ चर्चा भी की।

यातायात दबाव कम करने का प्रयास

प्रस्तावित सुरंग तैयार होने पर हिंगणे से सहकारनगर और तलजाई क्षेत्र के बीच आवागमन के लिए एक नया विकल्प उपलब्ध हो सकता है। इससे मौजूदा सड़कों पर वाहनों का दबाव कम करने और नागरिकों के यात्रा समय व दूरी को घटाने में मदद मिलने की उम्मीद है।

सड़क चौड़ीकरण की भी योजना

पुणे शहर केहिंगणे-खोराडवस्ती क्षेत्र में सड़क चौड़ीकरण के प्रस्तावित काम का भी निरीक्षण किया गया। इसके साथ ही नाले पर कल्वर्ट बनाकर उसे बंद करने के प्रस्तावित कार्य की स्थिति भी देखी गई। इन कार्यों का उद्देश्य क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाना है।

Pune Tunnel to be built through the hill between Hingne and Sahakarnagar
मुंबई में वायु प्रदूषण रोकने BMC का 1 से 15 अक्टूबर तक विशेष अभियान, मनपा आयुक्त ने दिए कड़े निर्देश

सुरक्षा और भविष्य के यातायात पर जोर

महापौर ने अधिकारियों को यातायात कोंडी के साथ नागरिकों की सुरक्षा और भविष्य में बढ़ने वाले वाहनों की संख्या को ध्यान में रखकर आवश्यक बुनियादी सुविधाओं पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। प्रस्तावित सुरंग और सड़क संबंधी कार्यों के तकनीकी पहलुओं का अध्ययन कर आगे की प्रक्रिया तय की जाएगी।

अधिकारी और जनप्रतिनिधि रहे मौजूद

निरीक्षण के दौरान नगरसेवक प्रसन्न जगताप, नगरसेविका ज्योति गोसावी, पुणे मनपा परियोजना अधिकारी गोजारे सहित संबंधित विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। सुरंग परियोजना के साथ सड़क चौड़ीकरण और अन्य बुनियादी ढांचा कार्यों को लेकर भी मौके पर चर्चा हुई।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com