

Amritsar Arms Case AK-47 Recovered: अमृतसर पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने अवैध हथियारों और विस्फोटकों की सप्लाई करने वाले एक नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। अमृतसर पुलिस ने एक आरोपी तस्कर को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने आरोपी के पास से जिंदा हथियार बरामद किए है। आरोपी के पास से 1 AK-47 राइफल, एक मैगजीन, जिंदा कारतूस और 2 हैंड ग्रेनेड बरामद किए हैं। इतनी मात्रा में हथियार आंतकी साजिश की ओर इशारा करता है।
शुरुआती जांच से पता चला है कि आरोपी का संबंध कथित तौर पर विदेश में बैठे तस्करों से है और वह अवैध हथियार हासिल करने में शामिल रहा है। अमृतसर के घरिंडा पुलिस स्टेशन में आर्म्स एक्ट और एक्सप्लोसिव सब्सटेंस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत FIR दर्ज की गई है।
पूरे नेटवर्क का पता लगाने और इसके पीछे के तथा आगे के कनेक्शन का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है। पंजाब पुलिस अवैध हथियारों की तस्करी और संगठित आपराधिक नेटवर्क पर कड़ी नजर रखने और अवैध सप्लाई चेन में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने में जुट गई है।
अमृतसर पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और आरोपी के पूरे नेटवर्क की अगली और पिछली कड़ियों का पता लगाने की कोशिश कर रही है। पुलिस पता लगा रही है कि यह हथियार कहां से आए थे और किसे सप्लाई किए जाने थे। और क्या इसके पीछे क्या किसी बड़ी वारदात अंजाम देने की साजिश थी। डीजीपी गौरव यादव ने स्पष्ट किया है कि पंजाब की अमन शांति को बिगाड़ने का प्रयास करने वालों को बख नहीं जाएगा।
आपको जानकारी दें, कि हाल ही में भारतीय सीमा सुरक्षा बलों ने पंजाब में घुस रहे दो पाकिस्तानी नागरिकों को ढेर किया था। पंजाब के तरनतारन जिले के अंतर्गत सीमावर्ती राजोके गांव के पास बीओपी राजोके इलाके में रात के समय चट्टनवाले क्षेत्र से तीन संदिग्ध पाकिस्तानी घुसपैठिये भारतीय सीमा की ओर बढ़ रहे थे।
सीमा पर तैनात BSF जवानों ने हलचल देखकर रुकने की चेतावनी दी लेकिन वे लगातार आगे बढ़ते रहे। खतरा भांपते ही जवानों ने फायरिंग कर दी जिसमें दो घुसपैठिये ढेर हो गए और एक पाकिस्तान भाग गया। इस तरह की घटना किसी आतंकी साजिश की ओर इशारा करती है। ऐसे में पुलिस और सुरक्षा बल अलर्ट मोड पर है।