नामांकन दाखिल करती कांग्रेस प्रत्याशी (फोटो नवभारत) 
अमरावती

अमरावती में 1947 नामांकन दाखिल, 12 नगराध्यक्ष पदों के लिए 127 दावेदार मैदान में

Amravati Elections 2025: अमरावती में नगर परिषद व नगर पंचायत चुनावों के नामांकन के आखिरी दिन भारी भीड़ उमड़ी। 12 निकायों में नगराध्यक्ष के 127 व सदस्य पद के 1820 नामांकन जमा हुए।

आकाश मसने

Amravati Nagar Parishad Election: अमरावती नगर परिषद और नगर पंचायत चुनाव 2025 के लिए नामांकन प्रक्रिया 17 नवंबर को अंतिम चरण में पहुंची। जिससे हर तहसील में आवेदनों की बाढ़ आ गई। आखिरी दिन होने के कारण जिले की 12 नगर परिषदों और नगर पंचायतों में उम्मीदवारों उनके कार्यकर्ताओं और पार्टी नेतृत्व ने बड़े उत्साह के साथ आवेदन दाखिल किए।

अमरावती जिले में ज्यादातर जगहों पर भाजपा, कांग्रेस, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट), शिवसेना (शिंदे और उद्धव गुट) जैसी पार्टियों ने भी अपनी ताकत दिखाने के लिए रैलियां निकाली। जिले में 10 नगर परिषद व 2 नगर पंचायत में 12 नगराध्यक्ष व 278 सदस्य पद के लिए चुनाव हो रहे है। अब तक नगराध्यक्ष पद के लिए 127 व सदस्य पद के लिए 1820 नामांकन प्राप्त हुए।

17 नवंबर को प्राप्त नामांकन

चांदूर बाजार में नगराध्यक्ष पद के लिए 4 और सदस्य पद के लिए 43 नामांकन प्राप्त हुए। धामणगांव रेलवे में नगराध्यक्ष पद के लिए 0 और सदस्य के लिए 20, अचलपुर में नगराध्यक्ष पद के लिए 9 और नगरसेवक के लिए 163, चिखलदरा में नगराध्यक्ष पद के लिए 4, नगरसेवक पद के लिए 24, दर्यापुर में नगराध्यक्ष के लिए 6 और नगरसेवक पद के लिए 77 आवेदन प्राप्त हुए।

नांदगांव खंडेश्वर में नगराध्यक्ष के लिए 7 तो पार्षद के लिए 59, शेंदुरजनाघाट में नगराध्यक्ष के लिए 6, पार्षद के लिए 94, मोर्शी में नगराध्यक्ष के लिए 5 तथा पार्षद के लिए 54 नामांकन दाखिल हुए।

इसी तरह अंजनगांवसुर्जी में नगराध्यक्ष के लिए 10, सदस्य के लिए 117, वरुड में नगराध्यक्ष के लिए 12 सदस्य के लिए 88, चांदूर रेलवे में नगराध्यक्ष के लिए 4, सदस्य के लिए 48 व धारणी में नगराध्यक्ष के लिए 7 और सदस्य के लिए 59 नामांकन दाखिल हुए।

सदस्यों की संख्या व महिला आरक्षण

नपा/नपं कुल सदस्य महिला सदस्य
अचलपुर (नगर परिषद) 41 21
अंजनगांव सुर्जी 28 14
वरुड 26 13
दर्यापुर 25 13
चांदुर बाजार 20 10
चिखलदरा 20 10
धामनगांव रेलवे 20 10
मोर्शी 24 12
चांदुर रेलवे 20 10
शेंदुरजनघाट 20 10
धारणी (नगर पंचायत) 17 9
नांदगांव खंडेश्वर (नगर पंचायत) 17 9
कुल 278 —

चुनाव में नामांकन आवेदनों की स्थिति

नपा/नपं नगराध्यक्ष पार्षद
अचलपुर 22 374
अंजनगांव सुर्जी 14 308
दर्यापुर 07 139
वरूड 14 155
चांदुर रेलवे 6 109
चिखलदरा 05 59
चांदुर बाजार 10 116
शेंदुरजना घाट 6 104
धामनगांव रेलवे 3 57
मोर्शी 13 182
नांदगांव खंडेश्वर 11 87
धारणी 16 130
कुल 127 1820

आवेदनों की आज से जांच

नगर परिषद और नगर पंचायत चुनाव के लिए नगराध्यक्ष पद के लिए 12 और नगरसेवक पद के लिए 278 सीटें हैं। नामांकन पत्रों की जांच 18 नवंबर से शुरू होगी। जिन स्थानों पर कोई अपील लंबित नहीं है, वहां नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि 21 नवंबर होगी।

जहां अपील लंबित है, वहां नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि 25 नवंबर होगी। चुनाव चिन्ह 26 नवंबर को वितरित किए जाएंगे और उम्मीदवारों की अंतिम सूची की घोषणा की जाएगी। मतदान 2 दिसंबर को होगा। मतगणना 3 दिसंबर को होगी।

बंगाल में पूर्व जस्टिस इंद्रजीत चटर्जी ने की SIR ड्यूटी से हटने की मांग! पत्र में किया परेशानी का जिक्र

रायगढ़ के दिवेआगर बीच पर भीषण हादसा: समुद्र की तेज लहरों में डूबे पुणे के 8 छात्र, ट्रिप के दौरान मातम

अजय राय की होगी छुट्टी? आराधना मिश्रा ‘मोना’ को मिल सकती है UP कांग्रेस की कमान

स्मित मच्छार के चाचा-चाची से मिले CM फडणवीस; तारीफ़ करते हुए बोले- मुंबई के सुपुत्र और असली हीरो हैं कैप्टन

सपा नेता के बिगड़े बोल, BJP नेत्री को कहा- किसी घाट पर कपड़ा धो रही होती; देखें वीडियो