Amravati Municipal Corporation (सोर्सः सोशल मीडिया) 
अमरावती

Amravati News: स्वीकृत पार्षद पद के लिए फील्डिंग शुरू, वरिष्ठ नेताओं के आदेश का इंतजार

Amravati Municipal Corporation: अमरावती महानगरपालिका में स्वीकृत पार्षदों की संख्या बढ़ाने के राज्य मंत्रिमंडल के फैसले के बाद इच्छुक नेताओं की फील्डिंग तेज हो गई है, जबकि 22 जनवरी को महापौर रोस्टर पर

आंचल लोखंडे

Amravati Politics: राज्य मंत्रिमंडल ने नगर निगम के कामकाज में अधिक प्रभावशीलता लाने के उद्देश्य से मनोनीत (स्वीकृत) पार्षदों की संख्या बढ़ाने का निर्णय लिया है। इस फैसले के चलते अमरावती महानगरपालिका में भी स्वीकृत पार्षदों की संख्या बढ़ने जा रही है। इस पृष्ठभूमि में यह निर्णय नाराज कार्यकर्ताओं के लिए कितना प्रभावी साबित होगा, इस पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं।

इधर, सदन में पहुंचने के इच्छुक नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा लगातार फील्डिंग शुरू कर दी गई है। हालांकि, पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने स्थानीय स्तर पर व्यक्तिगत निर्णय लेने से मना किया है, जिसके चलते अब सभी दावेदार वरिष्ठ नेतृत्व के आदेश का इंतजार कर रहे हैं।

सदन में पहुंचने की बढ़ी होड़

मनपा चुनाव के बाद टिकट न मिलने या चुनाव हारने वाले कई उम्मीदवारों की इच्छा अब स्वीकृत पार्षद के रूप में सदन में पहुंचने की है। वहीं, कुछ ऐसे चेहरे भी सामने आ रहे हैं, जिन्होंने पार्टी के लिए कोई ठोस कार्य नहीं किया, बल्कि पार्टी की छवि को नुकसान पहुंचाने में भी पीछे नहीं रहे। इसके बावजूद, अब पार्टी को मिली सफलता के बाद वे खुद को स्वीकृत सदस्य पद के लिए उपयुक्त साबित करने में जुट गए हैं। कई इच्छुक नेता सोशल मीडिया के माध्यम से अपना प्रचार कर रहे हैं, जबकि कुछ चुपचाप पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के संपर्क में रहकर अपने लिए समर्थन जुटाने की कोशिश कर रहे हैं। वे लगातार वरिष्ठों से सदन में स्थान दिलाने की गुहार लगा रहे हैं।

स्वीकृत पार्षदों की संख्या सीधे 9 से 10 तक बढ़ सकती है

उल्लेखनीय है कि अब तक महानगरपालिका में 13 निर्वाचित पार्षदों पर 1 स्वीकृत पार्षद के अनुपात से कुल 5 स्वीकृत सदस्य नियुक्त किए जाते थे। लेकिन नए निर्णय के अनुसार, स्वीकृत सदस्यों की संख्या या तो कुल निर्वाचित पार्षदों के 10 प्रतिशत (9) होगी, या फिर 13 पार्षदों पर 2 के अनुपात से कुल 10 स्वीकृत सदस्य नियुक्त किए जा सकेंगे। यानी मनपा में स्वीकृत पार्षदों की संख्या सीधे 9 से 10 तक बढ़ सकती है।

नगर सचिव कार्यालय के अनुसार, अभी तक इस संबंध में महानगरपालिका को कोई आधिकारिक पत्र प्राप्त नहीं हुआ है। जैसे ही संशोधित प्रावधान लागू होंगे, उसी के अनुसार आगे की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। वहीं, राजनीतिक दलों का मानना है कि स्वीकृत नगरसेवकों की संख्या बढ़ने से संगठन के लिए काम करने वाले निष्ठावान कार्यकर्ताओं को न्याय मिलेगा और पार्टी को मजबूती मिलेगी।

22 जनवरी को महापौर रोस्टर पर टिकी निगाहें

अमरावती महानगरपालिका चुनाव में निर्वाचित उम्मीदवारों की सूची जारी होने के बाद अब 22 जनवरी को जारी होने वाले महापौर पद के आरक्षण रोस्टर पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं। मनपा आयुक्त एवं निर्वाचन अधिकारी सौम्या शर्मा-चांडक द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, प्रभाग क्रमांक 1 से 22 तक के निर्वाचित उम्मीदवारों के नाम घोषित किए जा चुके हैं।

मनपा में अनुसूचित जाति (महिला आरक्षित), नागरिकों का पिछड़ा वर्ग प्रवर्ग, सर्वसाधारण (महिला आरक्षित) और सर्वसाधारण वर्ग के उम्मीदवार निर्वाचित हुए हैं। अब यह देखना अहम होगा कि 22 जनवरी को महापौर पद का आरक्षण इनमें से किसी आरक्षित वर्ग को जाता है या फिर सर्वसाधारण वर्ग के लिए खुलता है। इसी को लेकर राजनीतिक हलकों में उत्सुकता बनी हुई है।

Unique Diwali Ritual: नेपाल के कुकुर तिहार से थाईलैंड के तैरते दीयों तक, 7 देशों में दिवाली के अनोखे अंदाज

दिवाली की सुबह जम्मू से जापान तक कांपी धरती! जापान में 5.7 और कश्मीर के बारामूला में 3.3 तीव्रता का भूकंप

दिवाली पर कैसा रहेगा आपके इलाके का मौसम, जानें पूर्वी भारत से दक्षिणी भारत तक का Weather Update

दीपावली की पूर्व शाम दिल्ली की हवा पिछले 10 सालों में सबसे खराब! आतिशबाजी के बाद हालात और बिगड़ने के आसार

PM Modi Diwali Special: आज PM मोदी जवानों संग मनाएंगे दिवाली, ये रहेगा कार्यक्रम का शेड्यूल