वाशिम जिले में रबी की बुवाई के लिए अनुकूल स्थिति (सौजन्यः सोशल मीडिया) 
अकोला

वाशिम जिले में रबी की बुवाई के लिए अनुकूल स्थिति, गेहूं की बुवाई क्षेत्र में होगी वृद्धि

Washim Rabi Sowing: वाशिम जिले में रबी की बुवाई अनुकूल मौसम और पर्याप्त जल संग्रहण के चलते तेज़ी से जारी है। मालेगांव तालुका में बुवाई 174% पार, गेहूं और चना क्षेत्र में बढ़ोतरी हुई है।

आंचल लोखंडे

Malgaon Farmers Agriculture: वाशिम जिले में सिंचाई हेतु जलाशयों में पर्याप्त जल संग्रहण होने तथा मौसम अनुकूल रहने से किसानों ने रबी सीजन की बुवाई तेज़ कर दी है। विशेष रूप से मालेगांव तालुका में खेती का कार्य गति पकड़ चुका है। कृषि विभाग के अनुसार 30 नवंबर तक मालेगांव तालुका में रबी बुवाई 174.75 प्रतिशत तक पहुंच गई है। इस तालुका में इस वर्ष रबी फसलों के लिए 10,214 हेक्टेयर क्षेत्र का लक्ष्य निर्धारित किया गया था, जबकि अब तक 17,848 हेक्टेयर पर बुवाई हो चुकी है।

इस वर्ष औसत से अधिक वर्षा के कारण खरीफ फसलों को नुकसान हुआ, लेकिन जलाशयों में बेहतर जलभराव होने से रबी फसल के लिए बेहद अनुकूल स्थिति बनी है। किसानों को रबी फसल से बेहतर उत्पादन की उम्मीद है।

रबी सीजन की बुवाई तेज़

अब तक रबी बुवाई क्षेत्र में 7,634 हेक्टेयर की वृद्धि दर्ज की गई है। बुवाई का समय शेष रहने के चलते यह क्षेत्र 20 हजार हेक्टेयर से अधिक पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। इस बार गेहूं, चना और चिया फसल पर किसानों का विशेष जोर दिखाई दे रहा है।

फसलवार रबी बुवाई (मालेगांव तालुका)

  • फसल क्षेत्र (हेक्टेयर)
  • गेहूं: 6,540
  • मक्का: 76
  • चिया: 1,320
  • रबी ज्वारी: 5
  • मसूर: 2
  • चना: 1,870
  • मोहरी: 5
  • करडई: 30

UPSC Centenary: PM नरेंद्र मोदी ने जारी किया स्मारक डाक टिकट-सिक्का, कैप्टन स्मित की बहादुरी का किया जिक्र

कौन हैं कैप्टन स्मित मच्छार? कभी परिवार के टेक्सटाइल बिजनेस में बनाने वाले थे करियर, सब छोड़कर बन गए पायलट

फॉर्म 6 के बाद अब फॉर्म 7 पर रार! SIR पर कांग्रेस नेताओं का ताबड़तोड़ प्रहार, क्या बोल गए डीके शिवकुमार ?

Captain Smit Machchhar: PM नरेंद्र मोदी ने कैप्टन स्मित की बहादुरी को सराहा, पत्नी और माता-पिता से की बात

नीतीश पर CWC में बहस पर सोनिया गांधी की दो टूक, 9 साल बाद लौटेंगे शंकरसिंह वाघेला? कांग्रेस में सियासत तेज