Captain Smit Machchhar: PM नरेंद्र मोदी ने कैप्टन स्मित की बहादुरी को सराहा, पत्नी और माता-पिता से की बात

Captain Smit Machchhar Bravery : PM नरेंद्र मोदी ने कैप्टन स्मित मच्छार की पत्नी और माता-पिता से बात की। उन्होंने कैप्टन की बहादुरी की तारीफ की और भारतीय मिशन की मदद का भरोसा दिया।
pm narendra modi called smit machchhar family
स्मित मच्छार, पीएम नरेंद्र मोदीसौजन्य-सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

PM Narendra Modi Call Smit Machhar Family: भारतीय मूल के जाबाज पायलट कैप्टन स्मित मच्छार ने दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाइट को हाईजैक होने से बचाया और घायल होने के बावजूद 180 यात्रियों को सुरक्षित लैंड करवाया। उनकी इस बहादुरी की प्रशंसा आज पूरी दुनिया में हो रही हैं।

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उनकी बहादुरी की जमकर तारीफ की है। भारत सरकार के सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी ने कैप्टन स्मित मच्छार की पत्नी और माता-पिता से बात की है। प्रधानमंत्री ने कैप्टन स्मित की बहादुरी की तारीफ की, जिससे सैकड़ों लोगों की जान बची।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बात पर भी जोर दिया कि भारतीय मिशन हर संभव मदद पहुंचा रहे हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इससे पहले एक्स पर ट्वीट कर लिखा, "कैप्टन स्मित मच्छार एक हीरो हैं। बेहद गंभीर खतरे का सामना करते हुए और बुरी तरह घायल होने के बावजूद, उन्होंने दूसरों की जान बचाने के लिए जबरदस्त हिम्मत और अटूट संकल्प दिखाया।"

पीएम मोदी ने आगे लिखा, "उनकी बहादुरी ने सैकड़ों लोगों की जान बचाने और एक बड़ी त्रासदी को टालने में मदद की। भारत को कैप्टन मच्छर पर गर्व है। हम उनके जल्द ठीक होने, नई ताकत पाने और अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।"

बेंजामिन नेतन्याहू ने बताया सच्चा हीरो

इजरायस के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने स्मित मच्छार की बहादुरी की प्रशंसा की। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर लिखा, "भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार की असाधारण बहादुरी को मेरा सलाम। चाकू लगने और गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद, उन्होंने मुकाबला किया, हमलावर का विरोध किया, कॉकपिट का दरवाजा खोला और यात्रियों व क्रू को हमलावर पर काबू पाने में मदद की। जिससे हवा में होने वाली एक बड़ी दुर्घटना टल गई।

नेतन्याहू ने आगे लिखा, कि "उन्होंने 174 लोगों की जान बचाई, जिनमें इजराइली नागरिक और अन्य देशों के लोग भी शामिल थे। मैं कैप्टन मच्छार के जल्द और पूरी तरह से ठीक होने की कामना करता हूं। वह एक सच्चे हीरो हैं।"

pm narendra modi called smit machchhar family
हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने की तारीफ

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय मूल के पायलट स्मित मच्छार की बहादुरी की तारीफ की। उन्होंने स्मित को सच्चा हीरो बताया। राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि उन्होंने इस घटना के बारे में बेंजामिन नेतन्याहू से बात की। ऐसा लगता है कि को-पायलट शायद कोई आतंकवादी या मानसिक रूप से परेशान व्यक्ति था, जिसने पायलट पर चाकू से हमला किया। पायलट की हालत गंभीर थी। हालांकि, एक तरह से पायलट ने बहादुरी दिखाते हुए दरवाजा खोला। ट्रंप ने हमलावर को काबू करने में यात्री की शानदार कोशिश की भी तारीफ की। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, बीच-बचाव करने वाले इजराइली की तारीफ की।

pm narendra modi called smit machchhar family
राष्ट्रपति ट्रंप ने भारतीय पायलट स्मित मच्छार को बताया- हीरो; बहादुरी की दुनियाभर में हो रही चर्चा

स्मित मच्छार ने फ्लाइट को हाईजैक होने से बचाया

बता दें कि मूल रूप से गुजराती स्मित मच्छार पर दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाइट में को-पायलट ने उड़ान के दौरान हमला किया था। चाकू से हुए हमले में घायल होने के बावजूद स्मित मच्छार ने यात्रियों और क्रू के साथ-साथ विमान को सुरक्षित रखा। विमान में अधिकतर इजरायली नागरिक थे, जिन्होंने को-पायलट को पकड़ा और बाद में तबूक एयरपोर्ट पर विमान को सुरक्षित उतारा गया।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com