कौन हैं कैप्टन स्मित मच्छार? कभी परिवार के टेक्सटाइल बिजनेस में बनाने वाले थे करियर, सब छोड़कर बन गए पायलट

Flydubai FZ-1073 Emergency Landing: फ्लाईदुबई के भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार पर उड़ान के दौरान को-पायलट ने हमला किया। घायल होने के बावजूद कॉकपिट दरवाजा खोलने में मदद की, जिससे बड़ा हादसा टला।
Smit Machchhar
भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार(सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Who is Indian Pilot Smit Machchhar: फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को इजरायली अधिकारियों ने उड़ान के दौरान एक बड़ा हादसा टालने में मदद करने का श्रेय दिया है। फ्लाइट एफजेड1073 के कॉकपिट में हुई हिंसक झड़प के बाद वह चर्चा में आए हैं। ऐसे में लोग जानना चाहते हैं कि कैप्टन स्मित मच्छार कौन है? कैसे उन्होंने180 इजरायली नागरिकों का जान बचाई।  

दुबई से तेल अवीव जा रही इस फ्लाइट को सऊदी अरब की ओर मोड़ना पड़ा। आरोप है कि कैप्टन स्मित पर उनके को-पायलट ने चाकू से हमला किया था। बोइंग 737 विमान में 170 से ज्यादा यात्री सवार थे। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के मुताबिक, को-पायलट ने कैप्टन स्मित पर हमला किया और विमान के कंट्रोल में दखल देने की कोशिश की।

घायल होने के बाद भी की सुरक्षित लैंडिंग 

रिपोर्ट के मुताबिक, घायल होने के बावजूद कैप्टन स्मित कॉकपिट का दरवाजा खोलने में कामयाब रहे। इससे एक क्रू मेंबर और कुछ यात्री अंदर पहुंच सके और दूसरे पायलट को काबू करने में मदद मिली। झड़प के दौरान विमान अचानक काफी तेजी से नीचे आने लगा। बाद में विमान पर दोबारा कंट्रोल हासिल कर लिया गया। इसके बाद फ्लाइट को उत्तर-पश्चिमी सऊदी अरब के तबुक की ओर मोड़ दिया गया, जहां विमान ने सुरक्षित लैंडिंग की।

सभी यात्रियों के सुरक्षित होने की बात कही गई जबकि दोनों पायलटों को इलाज के लिए ले जाया गया। बाद में रियाद में भारतीय दूतावास ने बताया कि कैप्टन कैप्टन स्मित की हालत स्थिर है। उनकी सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म 'ल‍िंकड‍िन' प्रोफाइल के मुताबिक, कैप्टन स्मित जून 2022 से फ्लाईदुबई के साथ काम कर रहे हैं। इससे पहले उन्होंने भारत की लो-कॉस्ट एयरलाइन स्पाइसजेट में एक दशक से ज्यादा समय तक काम किया।

मच्छार के पास 13 साल से ज्यादा का अनुभव 

उनकी प्रोफेशनल प्रोफाइल का हवाला देने वाली रिपोर्ट्स के मुताबिक, कैप्टन स्मित के पास कमर्शियल एविएशन में 13 साल से ज्यादा का अनुभव है। उन्होंने बोइंग 737 विमान पर करीब 10,000 घंटे की उड़ान पूरी की है।

फ्लाईदुबई में शामिल होने से पहले उन्होंने स्पाइसजेट में कई जिम्मेदारियां संभालीं। इनमें लाइन-ट्रेनिंग कैप्टन और सीनियर कमांडर जैसी भूमिकाएं भी शामिल थीं। उन्होंने 2011 में स्पाइसजेट जॉइन किया था और 2022 में डायरेक्ट-एंट्री कैप्टन के तौर पर फ्लाईदुबई से जुड़ गए।

Smit Machchhar
राष्ट्रपति ट्रंप ने भारतीय पायलट स्मित मच्छार को बताया- हीरो; बहादुरी की दुनियाभर में हो रही चर्चा

टेक्सटाइल इंजीनियरिंग में बनाने वाले थे करियर

स्मित मच्छार के करियर के बारे में सामने आई जानकारी के मुताबिक, कैप्टन स्मित ने शुरुआत में अपने परिवार के टेक्सटाइल बिजनेस से जुड़ी पढ़ाई की थी। बाद में उन्होंने एविएशन के क्षेत्र में जाने का फैसला किया। उन्होंने एक पॉडकास्ट में बताया था कि मैनेजमेंट की पढ़ाई के दौरान एविएशन से जुड़े एक सेमिनार में शामिल होने के बाद उनकी दिलचस्पी विमान उड़ाने में बढ़ी। इसके बाद उन्होंने न्यूजीलैंड में पायलट ट्रेनिंग ली।

कैप्टन स्मित ने पॉडकास्ट में बताया था कि उनकी पायलट ट्रेनिंग पर उस समय करीब 16 से 17 लाख रुपये खर्च हुए थे। उन्होंने यह भी बताया कि एविएशन में करियर बनाने के उनके फैसले को लेकर शुरुआत में उनकी मां चिंतित थीं जबकि उनके पिता इस फैसले को लेकर ज्यादा सहज थे।

नेतन्याहू ने स्मित को बताया सच्चा हीरो

एफजेड1073 की घटना उस समय हुई, जब विमान दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट से इजरायल के बेन गुरियन इंटरनेशनल एयरपोर्ट जा रहा था। फ्लाईदुबई ने पुष्टि की कि फ्लाइट डेक पर एक घटना हुई थी, जिसके बाद विमान का रास्ता बदलकर उसे तबुक ले जाया गया, जहां उसने सुरक्षित लैंडिंग की।

Smit Machchhar
ईरान हार मान लेगा, डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा, होर्मुज को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति और ईरान में जुबानी जंग तेज

एयरलाइन ने कहा कि घटना की जांच के दौरान इजरायल आने-जाने वाली उसकी उड़ानें निलंबित रहेंगी। इजरायल के पीएम नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित को सच्चा हीरो बताया। इसके साथ ही उन्होंने उन यात्रियों और क्रू मेंबर्स की भी तारीफ की, जिन्होंने कॉकपिट में हुई झड़प के दौरान मदद की।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com