

Congress Leader DK Shiv Kumar On SIR: कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने गुरुवार को आरोप लगाया कि वोटर लिस्ट में चल रहे SIR के जरिए वोटरों के नाम हटाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने दावा किया कि अल्पसंख्यक, पिछड़े वर्ग, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति समुदायों के वोटरों को निशाना बनाने के लिए बड़ी संख्या में फॉर्म 7 एप्लीकेशन जमा किए जा रहे हैं। शिवकुमार ने एक वीडियो संदेश में कहा, "वोट देने और जीने के अधिकार के बारे में आपसे बात करना बहुत दुखद है। पूरा देश SIR के इस मुद्दे को लेकर हिल गया है।
शिवकुमार ने आरोप लगाया कि एक बड़ा गिरोह, जिसमें कुछ BJP नेता शामिल हैं। वे SIR प्रोसेस के जरिए नाम हटाने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने आरोप लगाया, "फॉर्म 7 का इस्तेमाल किया गया है। पहले ही 50 लाख से ज्यादा वोटर इस लिस्ट से गायब हो चुके हैं और उनमें से कई को अपनी आपत्तियां दर्ज करानी हैं।"
शिवकुमार ने आगे आरोप लगाया कि वोटरों, खासकर अल्पसंख्यक, पिछड़े वर्ग, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति समुदायों के लोगों को निशाना बनाने के लिए बड़ी संख्या में 'फॉर्म 7' जमा किए जा रहे थे।
उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि वोटरों, खासकर अल्पसंख्यक, पिछड़े वर्ग, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति समुदायों के लोगों को निशाना बनाने के लिए बड़ी संख्या में फॉर्म 7 जमा किए जा रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने इस मामले की जांच के लिए अलग-अलग अधिकारियों से जानकारी मांगी है। डीके शिवकुमार ने कहा कि मैंने पुलिस अधिकारियों, डिप्टी कमिश्नरों और राज्य चुनाव अधिकारी से डेटा मांगा है। उनके ये बयान कर्नाटक में SIR प्रक्रिया के दौरान 'फॉर्म 7' आवेदनों को लेकर हुए विवाद के बीच आए हैं।
'फॉर्म 7' का इस्तेमाल वोटर लिस्ट से किसी वोटर का नाम हटाने के लिए किया जाता है, जैसे कि मौत, स्थायी रूप से घर बदलना, डुप्लीकेट रजिस्ट्रेशन या अयोग्यता के मामलों में। SIR प्रक्रिया के तहत, वोटर लिस्ट में दर्ज जानकारी के बारे में वोटर दावे और आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं। चुनाव आयोग की प्रक्रिया में फाइनल वोटर लिस्ट तैयार होने से पहले वेरिफिकेशन और सुनवाई शामिल होती है।
इससे पहले बुधवार को, INDIA गठबंधन के नेताओं ने नई दिल्ली में मीटिंग की और चुनाव आयोग के खिलाफ कई विरोध प्रदर्शनों की घोषणा की। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि विपक्षी पार्टियां 2 अक्टूबर से 8 अक्टूबर तक जिला स्तर पर देशव्यापी "लोकतंत्र बचाओ मार्च" आयोजित करेंगी।