अकोला सुकोड़ा गांव (सोर्सः सोशल मीडिया)
अकोला

बुनियादी सुविधाओं को तरसा सुकोड़ा गांव, ग्रामीणों ने जताया आक्रोश, अकोला जिलाधिकारी कार्यालय पर निकाला मोर्चा

Sukoda Village Problems: अकोला के सुकोड़ा गांव में पेयजल, स्ट्रीट लाइट, स्कूल और गंदे पानी की निकासी जैसी समस्याओं को लेकर ग्रामीणों ने जिलाधिकारी कार्यालय पर मोर्चा निकाला।

आंचल लोखंडे

Akola Sukoda village: निकटवर्ती सुकोड़ा गांव में बुनियादी सुविधाओं की कर्मी और ग्राम पंचायत प्रशासन की कथित लापरवाही के खिलाफ ग्रामीणों ने शनिवार को जिलाधिकारी कार्यालय पर मोर्चा निकालकर संबंधितों पर कार्रवाई की मांग की।

ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में पेयजल की गंभीर समस्या, बंद स्ट्रीट लाइट, खराब जिला परिषद स्कूल और गंदे पानी की निकासी जैसी समस्याएं बनी हुई हैं।

ग्राम पंचायत में करोड़ों की अनियमितता

इससे ग्रामीणों को परेशानी के साथ स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का भी सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सूचना के अधिकार के माध्यम से ग्राम पंचायत में करोड़ों रु. के कथित अनियमितता की जानकारी सामने आई है। ग्रामसभा में सरपंच और ग्रामसेवक से इस संबंध में जवाब मांगने पर भी जानकारी देने में टालमटोल की गई। इससे नाराज ग्रामीणों ने प्रशासन के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया।

कार्रवाई नहीं हुई तो दी गई पूर्व सूचना

ग्रामीणों ने बताया कि महिलाओं को दूर-दराज से पानी लाना पड़ रहा है। गांव में पथदीप नहीं है तथा गंदे पानी की उचित व्यवस्था भी नहीं है। इन समस्याओं के कारण ग्रामीणों में नाराजगी है। ग्रामीणों ने पूर्व सूचना दी कि कथित अनियमितता के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई नहीं की गई तो ग्राम पंचायत कार्यालय को ताला लगाया जाएगा।

मैं CM बनना चाहता हूं...केशव प्रसाद मौर्य के बयान से सियासी भूचाल! 2027 चुनाव के बाद योगी की होगी छुट्टी?

ताशकंद में PM मोदी का भव्य स्वागत, मिर्जियोयेव से हुई अहम बातचीत, द्विपक्षीय आर्थिक सहयोग पर हुई बड़ी बात

20 मिनट की देरी ने बचाई जान, भारत लौटे केरल और नागपुरवासी, तमिलनाडु के 219 लोग सुरक्षित, सैकड़ों अभी भी लापता

NEET-PG Exam 2026: जयपुर में परीक्षा के दौरान सर्वर ठप, छात्रों का फूटा गुस्सा, सेंटर पर काटा बवाल- VIDEO

अब सड़क नहीं पटरी से जुड़ेगा भूटान, भारत के 4000 करोड़ के प्रोजेक्ट पर टिकी सबकी नजर