Weather Update: तमिलनाडु-केरल में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम?

Weather Update Today: IMD ने 22 अक्टूबर को तमिलनाडु, केरल और अन्य राज्यों में भारी बारिश व तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है। जानें दिल्ली-NCR समेत देशभर के मौसम का हाल।
Weather Update
आज का मौसमAI Generated Image
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • IMD ने दक्षिण भारत के राज्यों में भारी बारिश व तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है।

  • कोंकण और गोवा में गर्म और उमस भरी स्थिति बनी रहेगी।

  • दिल्ली-NCR में आसमान साफ ​​रहेगा।

Aaj Ka Mausam: मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार 22 अक्टूबर को प्रायद्वीपीय भारत में मौसम मुख्य रूप से तमिलनाडु तट के पास, दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र से प्रभावित रहेगा।

इसके साथ ही, थाईलैंड की खाड़ी और म्यांमार के ऊपर बना एक ऊपरी वायु चक्रवाती परिसंचरण उत्तर अंडमान सागर की ओर बढ़ रहा है। इसके अलावा, दक्षिण-पश्चिम राजस्थान और बांग्लादेश के ऊपर भी निचले वायुमंडल में चक्रवाती परिसंचरण मौजूद हैं।

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

22 अक्टूबर को दक्षिणी क्षेत्रों और द्वीपीय उप-क्षेत्रों में भारी बारिश होने की संभावना है। तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, तथा केरल और माहे में बहुत भारी 115.6-204.4 मिमी बारिश का अनुमान है। दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, लक्षद्वीप और अंडमान व निकोबार द्वीप समूह में भारी 64.5-115.5 मिमी बारिश होने का पूर्वानुमान है।

भारी बारिश का अलर्ट

तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, केरल और माहे, लक्षद्वीप, तटीय कर्नाटक, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, और अंडमान व निकोबार द्वीप समूह में बड़े पैमाने पर बारिश के साथ-साथ आंधी-तूफान आने की संभावना है।

पुडुचेरी में भारी बारिश की चेतावनी के कारण शिक्षा मंत्री ए. नामाशिवायम ने पुडुचेरी और कराईकल के सभी सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त और निजी स्कूलों में आज छुट्टी घोषित कर दी गई है।

कुछ स्थानों पर छिटपुट बारिश के आसार

उत्तर आंतरिक कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, रायलसीमा, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, पश्चिम मध्य प्रदेश, कोंकण और गोवा, तथा मध्य महाराष्ट्र में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है।

उत्तर-पश्चिम, मध्य, पश्चिम और पूर्वोत्तर भारत के बाकी हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा। कोंकण और गोवा में गर्म और उमस भरी स्थिति बनी रहेगी।

Weather Update
MP Weather Update: MP के 11 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, राजधानी भोपाल में मौसम रहेगा साफ

आंधी-तूफान का खतरा

तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में आंधी-तूफान की चेतावनी और बिजली कड़कने के साथ 40-50 किमी प्रति घंटे झोंकों के साथ 60 किमी प्रति घंटे तक की तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी गई है।

तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, केरल और माहे, लक्षद्वीप, रायलसीमा, उत्तर आंतरिक कर्नाटक और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में 30-40 किमी प्रति घंटे झोंकों के साथ 50 किमी प्रति घंटे तक की तेज हवाएं चल सकती हैं। तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और रायलसीमा में तेज सतही हवाएं चलेंगी। मछुआरों को सलाह दी जाती है कि वे केरल तट और लक्षद्वीप क्षेत्र के पास या समुद्र में न जाएं।

Weather Update
Maharashtra Weather Update: राज्य में गर्मी का असर जारी, जानें मुंबई, पुणे और नागपुर समेत अपने शहर का हाल

दिल्ली-NCR में आज का मौसम

मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, दिल्ली-NCR में आसमान साफ ​​रहेगा। अधिकतम तापमान 31°C से 33°C (सामान्य के करीब) और न्यूनतम तापमान 17°C से 19°C (सामान्य के करीब) रहने की संभावना है।

सुबह के समय दक्षिण-पश्चिम दिशा से धीमी हवाएं (5 किमी प्रति घंटे तक) चलेंगी, जो दोपहर में उत्तर-पश्चिम दिशा से 15 किमी प्रति घंटे तक तेज हो सकती हैं। रात के समय हवा की गति कम होकर 10 किमी प्रति घंटे रह जाएगी और यह उत्तर दिशा से चलेगी।

Navbharat Live
navbharatlive.com