प्रतीकात्मक फोटो, सोर्स- सोशल मीडिया 
अकोला

अकोला में अभी तक नहीं हुई वाहनों की पार्किंग व्यवस्था, सड़कों पर जाम और जुर्माने से परेशान नागरिक

Akola News:अकोला में पार्किंग व्यवस्था के अभाव से यातायात प्रभावित, बाजारपेठ व मुख्य सड़कों पर वाहन खड़े। नागरिकों और जनप्रतिनिधियों ने सभी क्षेत्रों में दुपहिया-चौपहिया पार्किंग जोन की मांग की है।

रूपम सिंह

Akola parking problem: अकोला शहर में कोई क्षेत्र ऐसा नहीं है जहां पार्किंग की समुचित व्यवस्था हो। मुख्य बाजार पेठ के साथ साथ शहर के सभी मुख्य मार्गों पर बड़ी संख्या में वाहन सड़कों पर खड़े रहते हैं. जिसके कारण मुख्य मार्ग संकरे हो जाते हैं। शहर के मुख्य मार्ग महात्मा गांधी रोड, तिलक रोड, ओपन थिएटर रोड, वाशिम स्टैंड, स्टेशन रोड़, जठारपेठ रोड, पुराना शहर की बस्तियां आदि क्षेत्रों में कहीं भी दुपहिया और चौपहिया पार्किंग की व्यवस्था नहीं है।

जहां जहां पार्किंग की व्यवस्था है उन क्षेत्रों में अतिक्रमण हो गया है। शायद यही कारण है कि शहर की अनेक मुख्य सड़कों पर वाहन खड़े होने से भी यातायात प्रभावित हो रहा है। इसलिए इस समय पार्किंग जोन का निर्माण बहुत जरुरी है। सभी बाजारपेठ के क्षेत्रों में तथा छोटी छोटी बस्तियों में पार्किंग जोन का निर्माण किया जाना चाहिए।

पार्किंग जोन न होने से दुपहिया वाहन जब मुख्य मार्ग पर खड़े रहते हैं तब मनपा तथा यातायात पुलिस द्वारा शुरु किए गए टोइंग पथक वाहनों को उठा लेते हैं तथा लोगों से जुर्माना वसूल किया जाता है। मनपा का काम है कि पहले लोगों के वाहनों के लिए पार्किंग की व्यवस्था करे। इसके बाद भी यदि कोई पार्किंग में अपने वाहन खड़े करता है तब टोइंग पथक द्वारा उसे उठाना चाहिए।

शहरभर में पार्किंग जोन की मांग

हरिभाऊ काले पूर्व पार्षद हरिभाऊ काले ने बताया कि शहर के सभी क्षेत्रों में पार्किंग जोन हेतु सही मूल्यांकन कर के टेंडर निकाले जाएं, तभी पार्किंग के लिए कॉन्ट्रॅक्टर आगे आएंगे और शहर की पार्किंग की समस्या हल हो सकेगी। मनपा आयुक्त से काफी उम्मीदें हैं कि वे इस ओर गंभीरता से ध्यान देकर यह समस्या हल करवाएंगे। मनपा का काम है कि, पार्किंग की समस्या हल करने हेतु प्राथमिकता दें। शहर में दुपहिया और चौपहिया वाहनों के लिए पार्किंग बहुत जरूरी है।

नागरिकों और जनप्रतिनिधियों की मांग है कि मुख्य बाजारपेठ के साथ-साथ सभी छोटी-बड़ी बस्तियों में भी दुपहिया और चौपहिया वाहनों के लिए पार्किंग जोन का निर्माण किया जाए, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारू हो सके और लोगों को अनावश्यक जुर्माने से राहत मिले।

टेंडर निकालकर समस्या का स्थाई हल करें

राजेंद्र चितलांगे ने कहा कि, महानगर पालिका ने कई बार पार्किंग जोन के लिए टेंडर निकाले हैं लेकिन अभी तक पार्किंग की समस्या हल नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि मनपा का काम है कि सही मूल्यांकन करें और उचित रेट में टेंडर निकाले जाएं। तभी कॉन्ट्रॅक्टर आगे आएंगे और लोगों की पार्किंग की समस्या हल हो सकेगी। शहर में दुपहिया और चौपहिया वाहनों के लिए मुख्य बाजारपेठ के साथ साथ सभी क्षेत्रों में पार्किंग जोन बहुत ही आवश्यक है।

ओडिशा सरकार का शिक्षकों को बड़ा तोहफा, प्रभारी प्रधानाचार्यों को हर महीने मिलेगा 10 हजार रुपये तक भत्ता

Festival Business: दिवाली पर देश में 7 लाख करोड़ रुपये का कारोबार, कैट ने 15-18% वृद्धि की जताई उम्मीद

प्रधानमंत्री आवास योजना: नई लिस्ट में नाम आया या नहीं, ऑनलाइन आवेदन कैसे करें; जानें सारी डिटेल

Platform Ticket: दिवाली और छठ पर रेलवे स्टेशनों में एंट्री होगी मुश्किल? 15 नवंबर तक प्लेटफॉर्म टिकट पर रोक

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी