5 महानगरपालिकाओं में सत्ता के शीर्ष पदों पर नजर, मालेगांव मनपा में 7 फरवरी को महापौर-उपमहापौर चुनाव

Municipal Corporation: उत्तर महाराष्ट्र की पांच महानगरपालिकाओं में महापौर-उपमहापौर चयन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। नासिक सहित चार मनपा में 6 फरवरी और मालेगांव में 7 फरवरी को बैठक होगी।
The focus is on the top positions of power in 5 municipal corporations; the mayoral and deputy mayoral elections in Malegaon Municipal Corporation will be held on February 7th.
प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स: सोशल मीडिया )
Published on
Updated on

Nashik Mayor Election: नासिक उत्तर महाराष्ट्र की पांच प्रमुख महानगरपालिकाओं में सत्ता के शीर्ष पदों यानी महापौर और उपमहापौर के चयन की आधिकारिक प्रक्रिया शुरू हो गई है।

विभागीय आयुक्त डॉ. प्रवीण गेडाम ने नासिक, धुलिया, अहिल्यानगर और जलगांव महानगरपालिका के लिए 6 फरवरी, जबकि मालेगांव महानगरपालिका के लिए 7 फरवरी को विशेष बैठक आयोजित करने के निर्देश जारी किए हैं।

जिलाधिकारियों को मिली पीठासीन अधिकारी की कमान महाराष्ट्र महानगरपालिका अधिनियम 1949 के प्रावधानों के अनुसार, इन विशेष बैठकों की अध्यक्षता विभागीय आयुक्त या उनके द्वारा नियुक्त प्रतिनिधि करेंगे। इसी क्रम में संबंधित जिलों के जिलाधिकारियों को पीठासीन अधिकारी के रूप में जिम्मेदारी सौंपी गई है।

पारदर्शिता और वीडियोग्राफी के निर्देश

विभागीय आयुक्त द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि पीठासीन अधिकारी अधिनियम के सभी कानूनी प्रावधानों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करेंगे, मतदान और चयन की पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी की जाएगी और इसका विवरण महानगरपालिका की 'मिनट बुक' में दर्ज किया जाएगा, बैठक के तुरंत बाद एक विस्तृत रिपोर्ट शासन को सौंपी जाएगी। इस प्रक्रिया के दौरान सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम रहेंगे। नवनिर्वाचित पार्षदों में से इन पदों का चयन होना है, जिसे लेकर राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है।

सियासी बिसात और रणनीतियां

नासिक में जहाँ भाजपा ने स्पष्ट बहुमत हासिल किया है, वहीं अन्य शहरों में गठबंधन की राजनीति और 'किंगमेकर' की भूमिका को लेकर जोड़-तोड़ शुरू हो गई है। विशेष रूप से अहिल्यानगर और जलगांव में महायुति और महाविकास आघाड़ी के बीच कड़ी टक्कर होने की संभावना है।

चुनाव कार्यक्रम और अधिकारियों का विवरण

महानगरपालिका तिथि समय पीठासीन अधिकारी
नासिक 6 फरवरी सुबह 11:00 बजे जिलाधिकारी आयुष प्रसाद
धुलिया 6 फरवरी सुबह 11:00 बजे जिलाधिकारी भाग्यश्री विसपुते
जलगांव 6 फरवरी सुबह 11:00 बजे जिलाधिकारी रोहन घुगे
मालेगांव 7 फरवरी सुबह 11:00 बजे जिलाधिकारी आयुष प्रसाद
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com