-
रवि, 21 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Pune »
- New Orders Issued Regarding Parking And No Parking In Pune City Read Full News
पुणे शहर में पार्किंग और नो-पार्किंग को लेकर नए आदेश जारी, पढ़ें पूरी खबर
- Written By: अमन दुबे

File Photo
पुणे : ट्रैफिक जाम (Traffic Stuck) के अलावा पिछले कुछ दिनों से पुणे में पार्किंग की भी बड़ी समस्या हो गई है। इसलिए पुणे पुलिस (Pune Police) के ट्रैफिक डीसीपी (Traffic DCP) ने नए आदेश जारी किए गए हैं। पुणे शहर में सुरक्षित और सुचारू यातायात सुनिश्चित करने के लिए, पुलिस उपायुक्त, पुणे शहर यातायात शाखा विजय कुमार मगर द्वारा शहर में पार्किंग (Parking) और नो-पार्किंग (No-Parking) के संबंध में जारी आदेश के मुताबिक पुणेकरों को पार्किंग करनी होगी।
आवश्यक सेवा वाहनों के लिए आदेश लागू नहीं
पूर्व में पारित आदेशों पर प्राप्त आपत्तियों और सुझावों पर विचार कर कुछ प्रकरणों में अंतिम आदेश जारी किये गये हैं। तदनुसार, विमान नगर लेन नंबर 2 से श्रीकृष्ण होटल और दत्त मंदिर चौक से अपसाउथ होटल लेन (विमन नगर लेन नंबर 2) के बीच हवाई अड्डा यातायात विभाग के तहत नो-पार्किंग घोषित किया गया है। जबकि होटल सांभर लेन से अपसाउथ होटल तक और दत्त मंदिर चौक से कैलास सुपर मार्केट चौक और द्वारका गार्डन चौक से संघर्ष चौक तक करीब 200 मीटर तक पी1 पी2 पार्किंग की घोषणा की गई है। यह भी स्पष्ट किया गया है कि ये आदेश आवश्यक सेवा वाहनों जैसे दमकल, पुलिस वाहन, एंबुलेंस पर लागू नहीं होंगे।
सम्बंधित ख़बरें
खुद को ‘भगवान का अवतार’ बताकर किया महिला का रेप, पुणे के पाखंडी बाबा के आश्रम में मिली सीक्रेट सुरंग
पुणे विश्वविद्यालय मेस में कीड़े मिलने पर FDA का कड़ा एक्शन, नियमों के उल्लंघन पर लाइसेंस तत्काल रद्द
समृद्धि महामार्ग की 727 करोड़ की हरित परियोजना वन विभाग को सौंपी गई; 30 लाख वृक्षों का होगा संरक्षण
पुणे मनपा की लापरवाही के खिलाफ हाई कोर्ट में याचिका; 6 महीने बाद भी नहीं हुआ वृक्ष प्राधिकरण का गठन
नागरिकों से आपत्ति और सुझाव भेजने का अनुरोध किया गया
विश्राम बाग ट्रैफिक डिवीजन के तहत यातायात शाखा ने जीजामाता चौक से फुटका बुर्ज चौक और फुटका बुर्ज चौक से वसंत दाते चौक के बीच नो-पार्किंग घोषित करने का अस्थायी आदेश जारी किया है। नागरिकों से 17 जनवरी 2023 तक पुलिस उपायुक्त परिवहन शाखा, येरवडा डाक कार्यालय, बंगला नंबर 5, पुणे को कोई भी आपत्ति और सुझाव भेजने का अनुरोध किया गया है। मगर ने यह भी स्पष्ट किया है कि इन आपत्तियों और सुझावों पर विचार करने के बाद अंतिम आदेश जारी किए जायेंगे।
शहर में ट्रैफिक के समस्या
शहर में कारों की संख्या दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। ऐसे में शहर में जाम की समस्या उत्पन्न हो गई है। इस ट्रैफिक जाम से निपटने के लिए कई उपाय किए गए हैं, लेकिन अब भी तस्वीर यह है कि ट्रैफिक जाम अभी भी बना हुआ है। यह हमेशा सामने आया है कि मेट्रो के काम के कारण भी ट्रैफिक जाम होता है। इसमें अब पार्किंग की समस्या भी पैदा हो गई है।
New orders issued regarding parking and no parking in pune city read full news
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 21 June 2026: कर्क राशि वालों को मिलेगा पुरस्कार लाभ,जानें रविवार का भाग्यफल
Jun 21, 2026 | 12:15 AMIndia UK FTA: 15 जुलाई से लागू होगा भारत-ब्रिटेन मुक्त व्यापार समझौता, पीयूष गोयल ने किया बड़ा ऐलान
Jun 20, 2026 | 11:17 PMमोहन भागवत से लेकर राहुल गांधी और अंबानी-अडानी तक, सुप्रिया सुले की बेटी की शादी में उमड़ा दिग्गजों का सैलाब
Jun 20, 2026 | 11:08 PMYoga Day: आखिर 21 जून को ही क्यों मनाया जाता है योग दिवस? इसके पीछे का यह सच बहुत कम लोग जानते हैं!
Jun 20, 2026 | 11:04 PMकौन हैं परस्तू अहमदी, जिन्हें बिना हिजाब लाइव कॉन्सर्ट के बाद मिली 74 कोड़ों की सजा, लगा 2 साल का बैन
Jun 20, 2026 | 10:45 PMMessi की दीवानगी या हद से ज्यादा फैनगिरी? अर्जेंटीना के रंग में रंगी भेड़ का VIDEO वायरल
Jun 20, 2026 | 10:42 PM‘नदियों की सफाई के नाम पर हुआ हजारों करोड़ का भ्रष्टाचार’, सपा प्रमुख अखिलेश यादव का बड़ा आरोप
Jun 20, 2026 | 10:39 PMवीडियो गैलरी

कानपुर के मशहूर ‘बोतल बाबा’ पर लगा दुष्कर्म के प्रयास का संगीन आरोप, मचा हड़कंप, देखें VIDEO
Jun 20, 2026 | 10:25 PM
आसमान से जमीन पर आए सोने-चांदी के दाम! खरीदारी का सही मौका?, Video
Jun 20, 2026 | 08:18 PM
कई शहरों में पेट्रोल ने तोड़े रिकॉर्ड, डीजल का जानें हाल? नई रेट लिस्ट ने बढ़ाई लोगों की टेंशन!
Jun 20, 2026 | 08:05 PM
तेज प्रताप को सताया जान का डर, 8 खिलाड़ियों का लिया नाम! CM सम्राट चौधरी से सुरक्षा की करेंगे मांग- VIDEO
Jun 20, 2026 | 01:50 PM
डेटा खपत में नंबर-1 बना भारत, हर महीने 36 GB तक इंटरनेट उड़ा रहे हैं भारतीय; 5G नेटवर्क ने बदली तस्वीर-VIDEO
Jun 19, 2026 | 11:14 PM
क्या NEET पेपर लीक रोकने के लिए सरकार का फैसला सही था! हाईकोर्ट ने क्या कहा?
Jun 19, 2026 | 04:37 PM














