लंबित मांगों को लेकर पेंशनधारकों का दिल्ली में आंदोलन (सौजन्यः सोशल मीडिया) 
अकोला

लंबित मांगों को लेकर पेंशनधारकों का दिल्ली में आंदोलन और युवक की हत्या पर ग्रामस्थों का आक्रोश

Akola News: अकोला जिले के ईपीएस-95 पेंशनधारक और कलाकार अपनी लंबित मांगों की पूर्ति के लिए 10 दिसंबर को दिल्ली के जंतर-मंतर और नागपुर के यशवंत स्टेडियम में धरना आंदोलन करेंगे

आंचल लोखंडे

Akola municipal election 2025: अकोला जिले के ईपीएस-95 पेंशनधारक अपनी लंबित मांगों को लेकर दिल्ली में होने वाले आंदोलन में शामिल होंगे। इस संदर्भ में तैयारी बैठक आयोजित की गई, जिसमें पेंशनधारकों को जागरूक किया गया। उनकी प्रमुख मांग पेंशन वृद्धि है। धरना, मोर्चे और निवेदन देने के बावजूद अब तक मांगें पूरी नहीं हुईं। अखिल भारतीय समन्वय समिति द्वारा 10 दिसंबर को नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर इस आंदोलन का आह्वान किया गया है।

मांगों की पूर्ति के लिए आज धरना

कलाकारों की विभिन्न लंबित मांगों को पूरा करने हेतु 10 दिसंबर को नागपुर के यशवंत स्टेडियम, धंतोली में सुबह 11:30 बजे कलावंत प्रतिष्ठान के बैनर तले धरना आंदोलन आयोजित किया जाएगा।

स्थानीय स्वराज संस्थाओं से आवश्यक वाद्य सामग्री उपलब्ध कराना

प्रमुख मांगों में स्थानीय स्वराज संस्थाओं से आवश्यक वाद्य सामग्री उपलब्ध कराना तथा विधायक निधि से तहसील स्तर पर सांस्कृतिक भवन निर्माण शामिल हैं। आंदोलन का नेतृत्व संस्थापक अध्यक्ष प्रकाश अवचार कर रहे हैं।

युवक की हत्या पर ग्रामस्थों का आक्रोश

दुसरी एक घटना में बालापुर तहसील के कारंजा-रमजानपुर फाटा पर विवाद शांत कराने गए युवक गौरव बायस्कार (22) की चाकू से वार कर हत्या कर दी गई।घटना से ग्रामस्थों में आक्रोश व्याप्त है। निंबा फाटा पर श्रद्धांजलि देकर विरोध जताया गया। पुलिस के अनुसार, आरोपी विजय मोरे और संतोष मोरे (निवासी लोहारा) ने विवाद के दौरान गौरव पर हमला किया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी विजय मोरे को गिरफ्तार किया गया है। घटना के विरोध में सकल हिंदू समाज ने जनआक्रोश मोर्चा निकाला।

सरकारी नौकरी की ओर बढ़े कदम, 20वें रोजगार मेले में 51 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे PM मोदी

Weather Update: राजस्थान से मानसून की विदाई के संकेत, अंडमान समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट

इंस्टाग्राम के जरिए देश को बांटने की साजिश, ISIS के 9 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट में सनसनीखेज खुलासा

DUSU Election 2026: डूसू चुनाव का मतदान संपन्न, 20 उम्मीदवारों की किस्मत EVM में कैद; आज होगी मतगणना

Rahul Gandhi Indore: आज छात्रों की गूंज में युवाओं से राहुल गांधी का सीधा संवाद, शिक्षा-रोजगार पर होगी बात