अकोला के किसान (सौ. सोशल मीडिया ) 
अकोला

Akola News: अकोला में किसानों की डबल मार, बारिश थमी तो बढ़े कीट

महाराष्ट्र में आसमानी आफत ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी है। अकोला समेत कई जिलों में भारी बारिश के कारण किसानों की खरीफ की फसलें नष्ट हो चुकी है। अब कीटकों ने फसलों पर आक्रमण कर दिया है।

अपूर्वा नायक

Akola News In Hindi: जिले के किसानों का संकट कम होता नहीं दिखाई दे रहा है। इस वर्ष जिले के कई क्षेत्रों में अतिवृष्टि होने के कारण खरीफ फसलों का भारी नुकसान हो चुका है। बड़ी मुश्किल में बारिश रुकी है तो अब विभिन्न क्षेत्रों में फसलों पर कीटकों का संक्रमण देखा जा रहा है।

पिछले माह में दिनांक 17 व 18 अगस्त को जिले के अनेक क्षेत्रों में अत्यधिक बारिश होने के कारण खरीफ फसलों का भारी नुकसान हो चुका है।प्राप्त जानकारी के अनुसार प्राथमिक रिपोर्ट में जिले की 6 तहसीलों में 59,289 हेक्टेयर क्षेत्र में फसलों का नुकसान होने की जानकारी सामने आयी है। इसके पश्चात 27 व 28 अगस्त को फिर एक बार किसानों को अत्यधिक बारिश का सामना करना पड़ा है। '

जिसमें जिले की तीन तहसीलों में फिर से 7,875 हेक्टेयर क्षेत्र में किसानों की फसलों का नुकसान हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अगस्त माह में अकोला तहसील, मुर्तिजापुर तहसील, पातुर तहसील, बार्शीटाकली तहसील, तेल्हारा तहसील तथा अकोट तहसील में इस तरह छह तहसीलों में फसलों का सर्वाधिक नुकसान हुआ है। किसानों का ध्यान इस ओर लगा हुआ है कि, कब यह रिपोर्ट सरकार के पास भेजी जाएगी और कब किसानों को सरकार की ओर से आर्थिक मदद मंजूर की जाएगी।

जन प्रतिनिधि जोर लगाएं

जिले का किसान पिछले कुछ वर्षों से लगातार नैसर्गिक संकटों से जूझ रहा है इस कारण अनेक क्षेत्रों में किसान आर्थिक संकट में आ गए हैं। सरकार का काम है कि वह तुरंत इन किसानों को नुकसान भरपाई के रूप में आर्थिक मदद प्रदान करें। जिले के सभी जनप्रतिनिधियों का काम है कि वे किसानों को आर्थिक मदद दिलवाने के लिए सरकार पर दबाव बनाएं।

बालापुर में हुआ नुकसान

जिले की बालापुर तहसील में कुछ दिनों तक लगातार हुई बारिश के कारण फसलों का नुकसान हुआ है। उस पर लगातार बदरीला मौसम होने के कारण फसलों पर विविध कीटकों का संक्रमण बढ़ रहा है। किसानों ने बताया कि, लगातार बारिश शुरू रहने के कारण फसलों पर कीटनाशकों का छिड़काव भी नहीं किया जा सकता है। इसी तरह से फसलें खराब हो रही है। बार्शीटाकली तहसील में स्थित महान गांव तथा आस पास के क्षेत्रों में सोयाबीन की फसल पर कीटकों का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। इसी तरह की परिस्थिति मुर्तिजापुर, अकोट, तेल्हारा, अकोला तथा पातुर तहसीलों के कुछ क्षेत्रों की है जहां किसान काफी परेशान देखे जा रहे हैं।

शीघ्र आर्थिक मदद दें : अमानकर

अकोला जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अशोक अमानकर ने कहा कि जिले के अनेक क्षेत्रों में अतिवृष्टि के कारण कई किसानों की फसलों का नुकसान हुआ है। किसान इस समय संकट की स्थिति में है। सरकार का काम है कि, इस परिस्थिति में किसानों को तुरंत नुकसान भरपाई की आर्थिक मदद करें।

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें