अकोला में अकोला में आगजनी एआय जनरेटेडे फोटो (सोर्सः सोशल मीडिया)
अकोला

अकोला में खड़ी बाइक में लगाई अज्ञातों ने आग, चपेट में आईं 2 कारें; घटना CCTV में कैद घटना

Akola Bike Fire: अकोला की क्रिश्चियन कॉलोनी में रात के समय खड़ी बाइक में अज्ञात व्यक्ति ने आग लगा दी। आग की चपेट में आने से पास खड़ी दो कारें भी क्षतिग्रस्त हो गईं।

आंचल लोखंडे

Akola Fire Incident: खदान पुलिस थाना क्षेत्र के क्रिश्चियन कॉलोनी परिसर में मैदान में खड़े दो चारपहिया वाहनों और एक दोपहिया वाहन को आग लगाने की घटना सामने आई। रात के अंधेरे में अज्ञात व्यक्ति द्वारा दोपहिया वाहन में आग लगाए जाने की प्राथमिक जानकारी सामने आई है। आग इतनी तेजी से फैली कि पास खड़ी दो कारें भी इसकी चपेट में आ गईं। पूरी घटना परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद होने की जानकारी सामने आई है।

खदान पुलिस ने फुटेज कब्जे में लेकर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। क्रिश्चियन कॉलोनी निवासी राजेश ठाकुर के स्वामित्व वाले ये वाहन बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि संबंधित दोपहिया वाहन का पेट्रोल खत्म हो जाने के कारण चालक ने उसे दो चारपहिया वाहनों के बीच खड़ा किया था और वहां से चला गया। रात के समय अज्ञात व्यक्ति ने इसी दोपहिया वाहन को आग लगा दी। दोपहिया वाहन में लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया।

2 कारें भी क्षतिग्रस्त

इसके चलते दोनों तरफ खड़ी दो चारपहिया गाड़ियां भी आग की चपेट में आ गईं। दोपहिया वाहन पूरी तरह जलकर खाक हो गया, जबकि दोनों चारपहिया वाहनों को भी नुकसान पहुंचा है। अगली सुबह वाहन मालिक के घटना स्थल पर पहुंचने के बाद आगजनी की घटना सामने आई।

CCTV खंगाल रही पुलिस

इसकी जानकारी तत्काल खदान पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटना स्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज अपने कब्जे में लिए हैं। फुटेज में एक संदिग्ध व्यक्ति की गतिविधियां कैद होने की जानकारी सामने आई है।

मौत के बाद भी नहीं मिल सका परिवार! पिता का गांव तो मां-बेटे का शहर में अंतिम संस्कार, क्या थी सुसाइड की वजह?

आरक्षण कोई खैरात नहीं...जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बीच बरसे चिराग पासवान और मायावती, बताया संवैधानिक अधिकार

बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 23 IAS अफसरों के तबादले; DDC-SDO समेत बदले कई पद, देखें पूरी लिस्ट

Explainer: क्या है CAPF एक्ट 2026, सरकार के खिलाफ क्यों मोर्चा खोल रहे अर्धसैनिक बल? जानें सभी सवालों का जवाब

अवैध रूप से भारत में दाखिल हुआ बांग्लादेशी नागरिक, मिर्जापुर स्टेशन पर RPF और GRP ने दबोचा