घटना स्थल पर मौजूद रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से पीएम मोदी ने की बात, दिए ये निर्देश

Balasore Train Accident
PHOTO- ANI
Published on
Updated on

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव (Ashwini Vaishnav) से बात की जो घटनास्थल पर मौजूद थे और मरम्मत कार्य की प्रगति ली।इस बात की जानकारी रेल मंत्रालय (Ministry of Railways) के सूत्र ने दी है। बता दें कि केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान (Dharmendra Pradhan) मौके पर मौजूद हैं। यहां चल रहे काम की बारीकी से नजर बनाए हुए हैं। केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि जितनी जल्दी हो सके सामान्य स्थिति स्थापित करना हमारी जिम्मेदारी है। भारतीय रेलवे मुफ्त ट्रेनें चला रहा है। मरने वालों की संख्या 270 को पार कर गई है। कारणों की जांच की जा रही है। हम इसके लिए जिम्मेदार व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे।  

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ओडिशा के बालासोर में चल रहे मरम्मत कार्य को देखने के लिए दुर्घटना स्थल पर मौजूद हैं। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि रेलवे सुरक्षा आयुक्त ने मामले की जांच की है। हादसे के कारण का पता लग गया है और इसके लिए जिम्मेदार लोगों की पहचान भी कर ली गई है। इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग में बदलाव के कारण यह दुर्घटना हुई है।  

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि कल प्रधानमंत्री द्वारा दिए गए निर्देशों पर तेजी से काम चल रहा है। कल रात एक ट्रैक काम लगभग पूरा हो गया। आज एक ट्रैक की पूरी मरम्मत करने की कोशिश रहेगी। सभी डिब्बों को हटा दिया गया है। शवों को निकाल लिया गया है। कार्य तेजी से चल रहा है। कोशिश है की बुधवार की सुबह तक सामान्य रूट चालू हो जाए।  

उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने कल दुर्घटनास्थल का दौरा किया और बालेश्वर जिला अस्पताल में मरीजों से मुलाकात की और निर्देश दिए हैं कि किस हिसाब से काम किया जा रहा है. बहाली का काम चल रहा है। दो मुख्य लाइनों में से एक पर ट्रैक बिछाने का काम हो चुका है और दूसरी पर चल रहा है।  

https://twitter.com/ANI/status/1665229537393639424

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि जितनी जल्दी हो सके सामान्य स्थिति स्थापित करना हमारी जिम्मेदारी है। बहाली का काम चल रहा है। भारतीय रेलवे मुफ्त ट्रेनें चला रहा है और रसद की सुविधा भी दी जा रही है। मरने वालों की संख्या 270 को पार कर गई है। कारणों की जांच की जा रही है। हम इसके लिए जिम्मेदार व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे।  

ओडिशा CMO ने कहा कि ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने हादसे में राज्य के मरने वाले लोगों के परिजनों के लिए 5-5 लाख रुपए और गंभीर रूप से घायल लोगों के लिए एक-एक लाख रुपए की घोषणा की है।  

Navbharat Live
navbharatlive.com