Bihar IAS Transfer List 2026: बिहार सरकार ने शनिवार देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 23 भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारियों का तबादला कर दिया। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, कई जिलों के उप विकास आयुक्त (DDC), अनुमंडल पदाधिकारी (SDO) और नगर आयुक्तों की नई तैनाती की गई है।
तबादला सूची में 2022, 2023 और 2024 बैच के युवा IAS अधिकारी शामिल हैं, जिन्हें प्रशिक्षण पूरा होने के बाद विभिन्न जिलों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। सरकार का यह फैसला जिला प्रशासन को और प्रभावी बनाने तथा प्रशासनिक कार्यों में गति लाने की दिशा में अहम माना जा रहा है। नई पोस्टिंग के बाद संबंधित अधिकारी जल्द ही अपने-अपने पदों का कार्यभार संभालेंगे। देखिए तबादले की पूरी लिस्ट।
बिहार सरकार ने शनिवार देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 23 IAS अधिकारियों का तबादला कर दिया। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार कई जिलों के DDC, SDO और नगर आयुक्त बदले गए हैं। तबादला सूची में 2022, 2023 और 2024 बैच के अधिकारी शामिल हैं।
प्रशिक्षण पूरा होने के बाद बिहार सरकार ने 2024 बैच के 12 IAS अधिकारियों को राज्य के विभिन्न अनुमंडलों में अनुमंडल पदाधिकारी (SDO) के रूप में तैनात किया है।
बिहार में हुए प्रशासनिक फेरबदल के तहत कृष्णा जोशी को बाढ़ का नया अनुमंडल पदाधिकारी (SDO) नियुक्त किया गया है। वहीं कशिश बक्शी को पटना सिटी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। तबादले के बाद सरकार ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे जल्द से जल्द अपने नए पद पर योगदान करें।
गौरतलब है कि इससे पहले 18 अगस्त को बिहार सरकार ने 17 IPS अधिकारियों का तबादला किया था। इस दौरान भोजपुर और सीवान के पुलिस अधीक्षकों (SP) समेत कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया था।