ट्रैक्टर-टैंकर से टकराई कार, हादसे में 2 लोगों की घटना स्थल पर मौत, परिवार के 3 गंभीर

Ashti Talegaon Accident: आष्टी-तलेगांव मार्ग पर खड़े ट्रैक्टर-टैंकर से कार की टक्कर में दो लोगों की मौके पर मौत हो गई। एक ही परिवार के तीन सदस्य गंभीर है। पुलिस की जांच जारी है।
ट्रैक्टर-टैंकर से टकराई कार
ट्रैक्टर-टैंकर से टकराई कार (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Wardha News: विवाह समारोह निपटाकर वापिस लौट रहे परिवार की कार मार्ग से सटे खडे ट्रैक्टर-टैंकर से जोरदार टकराई। हादसा इतना भीषण था कि, इसमें कार सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार सवार एक ही परिवार के तीन सदस्य गंभीर रुप से घायल हो गए, उक्त हादसा देर रात्र तलेगांव-आष्टी मार्ग पर हुआ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आष्टी शहर में निवासी पाटिल परीवार कार क्र। एमपी 09 सीआर 4722 किराये पर लेकर अमरावती में अपने रिश्तेदार सावरकर परिवार के विवाह समारोह में गया था। पूरा दिन यहां बिताने के बाद विवाह कार्यक्रम निपटाकर खुशी-खुशी पुरा परिवार उसी कार से वापिस आष्टी लौट रहा था।

2 की मौत जगह पर ही मौत

आष्टी-तलेगांव मार्ग पर आष्टी से कुछ दूरी पर चांद-सुरज टेकड़ी समीप अनियंत्रित कार मार्ग से सटे खड़े ट्रैक्टर-टैंकर से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि, इसमें कार चालक व अन्य एक की मौत जगह पर ही मौत हो हुई, वहीं तीन लोग गंभीर रुप से घायल हुए, मृतक में आष्टी निवासी दिलीप भीमराव पाटिल (63) व चालक दस्तगीर इब्राहिम खान (52) का समावेश है।

जबकि रागिनी दिलीप पाटिल (60), विजय भीमराव पाटिल (52) व संगीता विजय पाटिल (50) यह तीनों गंभीर रुप से घायल बताए जा रहे है। हादसे की खबर मिलते ही आष्टी पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची। घायलों को तुरंत नागरिकों की मदद से सरकारी अस्पताल में लाया गया। जहां से उन्हें अमरावती के अस्पताल में भेज दिया गया।

पाटिल परिवार पर टूटा दुःखों का पहाड़

मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिये भेज दिये गए। इस घटना से पाटिल परिवार पर दुःखों का पहाड़ टूट पड़ा है। हादसा इतना भीषण था कि, कार के कलपुर्जे उड़ गये थे। पुलिस ने घटना पंचनामा कर मामला दर्ज कर लिया है। प्रकरण में आगे की जांच थानेदार राजेश जोशी के मार्गदर्शन में पीएसआई राजेश उंदीरवाडे कर रहे है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com