उज्जैन हाईटेक आंगनबाड़ी (सोर्स- सोशल मीडिया) 
उज्जैन

देश की पहली हाईटेक आंगनबाड़ी का उज्जैन में लोकार्पण; सीएम मोहन यादव ने बच्चों को बांटे गुलाब

CM Mohan Yadav Inaugurates High Tech Anganwadi: उज्जैन में सीएम मोहन यादव ने किया देश की पहली हाईटेक आंगनबाड़ी का लोकार्पण, IIM बेंगलुरु के सहयोग से ₹6 लाख की लागत में तैयार हुआ प्री-स्कूल मॉडल।

सजल रघुवंशी

High-Tech Anganwadi In Ujjain: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को उज्जैन के शदावल क्षेत्र में देश की पहली हाईटेक आंगनबाड़ी का लोकार्पण किया। नई शिक्षा नीति (NEP) के अनुरूप आंगनबाड़ियों को आधुनिक प्री-स्कूल के रूप में विकसित करने की दिशा में इसे एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने बच्चों के साथ समय बिताया, उन्हें गुलाब के फूल भेंट किए और परिसर में 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत पौधारोपण भी किया।

देश की पहली हाईटेक आंगनबाड़ी को बच्चों के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। यहां प्री-स्कूल शिक्षा के लिए आधुनिक वातावरण उपलब्ध कराया गया है, जिससे छोटे बच्चों को शुरुआती शिक्षा बेहतर तरीके से मिल सके। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि सरकार का उद्देश्य आंगनबाड़ियों को केवल पोषण केंद्र नहीं, बल्कि गुणवत्तापूर्ण प्रारंभिक शिक्षा के मजबूत केंद्र के रूप में विकसित करना है।

आईआईएम बेंगलुरु के सहयोग से विकसित हुआ हाईटेक सेंटर

इस मॉडल को भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) बेंगलुरु के सहयोग से तैयार किया गया है। प्रत्येक हाईटेक आंगनबाड़ी पर लगभग 6 लाख रुपये की लागत आ रही है। केंद्रों में बच्चों के लिए आधुनिक फर्नीचर, आकर्षक झूले, यूनिफॉर्म, खेलकूद के मैदान और बेहतर स्वास्थ्य जांच जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इसका उद्देश्य बच्चों के शारीरिक, मानसिक और बौद्धिक विकास को एक साथ बढ़ावा देना है।

उज्जैन की आंगनबाड़ियों का होगा कायाकल्प

मध्य प्रदेश सरकार की इस योजना के तहत उज्जैन जिले की आंगनबाड़ियों को इसी तर्ज पर हाईटेक बनाया जाएगा। इसकी शुरुआत मंदिर परिसरों में संचालित आंगनबाड़ियों से की जा रही है। सरकार का मानना है कि धार्मिक और सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से इस अभियान को व्यापक स्तर पर आगे बढ़ाया जा सकता है।

'आंगनबाड़ी गोद लेने' की अनूठी पहल शुरू

इस अभियान को जनभागीदारी से जोड़ने के लिए 'आंगनबाड़ी गोद लेने' की नई पहल भी शुरू की गई है। इसके तहत देश और विदेश में रहने वाले श्रद्धालु, उद्योगपति, व्यवसायी और समाजसेवी किसी भी आंगनबाड़ी को गोद लेकर उसके विकास, बच्चों की शिक्षा, पोषण और बुनियादी सुविधाओं में सहयोग कर सकेंगे। सरकार का लक्ष्य इस मॉडल के माध्यम से प्रदेश में प्रारंभिक शिक्षा और बाल पोषण की गुणवत्ता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाना है।

https://youtu.be/9PW-pbGgOzA?si=NSMxD5ZKfunCTdKO

मछली शाकाहारी से आस्था का अपमान तक, अजय राय के भोज पर गरमाई सियासत, कहा- कथनी और करनी में अंतर

Monsoon Alert: बंगाल की खाड़ी में बना लो प्रेशर, ओडिशा-बिहार समेत कई राज्यों में बारिश से मचेगा हाहाकार

Explainer: स्पेस से ही दुश्मन की मिसाइलों का पता लगाएगा भारत, दोहरी सुरक्षा तय, क्या है Space-Eye टेक्निकलॉजी?

दिल्ली ITO के पास सड़क हादसा, दो विधायकों समेत कई घायल, LNJP अस्पताल में कराया गया भर्ती

पुण्यतिथि विशेष: कभी नहीं जीते आम चुनाव, फिर भी वाजपेयी-मोदी सरकार में बने मंत्री! अरुण जेटली की अनोखी कहानी