चैंबर में जहरीली गैस से 4 कर्मचारियों की मौत फोटो सोर्स - सोशल मीडिया
उज्जैन

उज्जैन : चैंबर में जहरीली गैस से 4 कर्मचारियों की मौत, परिजनों को 30-30 लाख मुआवजे की घोषणा, सीएम ने जताया दुख

Ujjain Hotel Accident : होटल श्रीगंगा में वेस्टेज चैंबर की सफाई के दौरान जहरीली गैस से चार कर्मचारियों की मौत हो गई। मृतकों के परिवारों को 30-30 लाख रुपये देने की घोषणा।

अजय नीमा, शाजेब खान

Highlights :

  • उज्जैन के देवास रोड स्थित होटल श्रीगंगा में सफाई के दौरान हादसा।

  • वेस्टेज चैंबर में जहरीली गैस की चपेट में आने से चार कर्मचारियों की मौत।

  • मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिवारों को 4-4 लाख रुपये की सहायता देने के निर्देश दिए।

  • होटल संचालक की ओर से प्रत्येक परिवार को 30-30 लाख रुपये देने की घोषणा।

Ujjain Hotel Shri Ganga Workers Death : देवास रोड स्थित होटल श्रीगंगा में शनिवार रात सफाई के दौरान बड़ा हादसा हो गया। होटल के वेस्टेज चैंबर में जहरीली गैस की चपेट में आने से चार कर्मचारियों की मौत हो गई। उन्हें बचाने के लिए चैंबर में उतरे दो अन्य लोग और रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान एक सब इंस्पेक्टर भी घायल हो गए। हादसे के बाद होटल परिसर से लेकर अस्पताल तक अफरा तफरी का माहौल रहा।

सफाई के लिए चैंबर में उतरे थे कर्मचारी

जानकारी के अनुसार शनिवार रात करीब 10:30 बजे होटल के वेस्टेज चैंबर की सफाई के लिए कर्मचारी अंदर उतरे थे। इसी दौरान चार कर्मचारी चैंबर में फंस गए। उनकी पहचान नितिन, कमलेश, वाहिद और मनोज के रूप में हुई है। पांचवां सफाईकर्मी हेमराज भी उन्हें बचाने के लिए अंदर गया लेकिन घबराहट और बेहोशी महसूस होने पर वह बाहर निकल आया।

बचाने पहुंचे दो लोग भी गैस की चपेट में आए

चारों कर्मचारियों को बाहर निकालने के लिए दो अन्य लोग भी चैंबर में उतरे लेकिन उनकी तबीयत भी बिगड़ गई। दोनों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। बचाव अभियान के दौरान एक सब इंस्पेक्टर भी घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।

कलेक्टर और एसपी ने मौके पर पहुंचकर संभाली स्थिति

उज्जैन जिले में हुई इस घटना की जानकारी मिलते ही कलेक्टर रोशन कुमार सिंह और एसपी प्रदीप शर्मा होटल पहुंचे। एसपी ने रेस्क्यू टीम को जरूरी दिशा निर्देश दिए। चैंबर से प्रभावित सभी लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया। रविवार को चारों मृतकों का पोस्टमॉर्टम कराया गया। इसके बाद परिजन शव लेकर रवाना हो गए। इस दौरान पुलिस और प्रशासन के अधिकारी अस्पताल में मौजूद रहे।

सीएम ने मृतकों के परिवारों को आर्थिक सहायता देने के दिए निर्देश

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने हादसे पर दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने राज्य शासन की ओर से प्रत्येक मृतक के परिवार को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने के निर्देश दिए हैं।

होटल संचालक की ओर से 30-30 लाख रुपये देने की घोषणा

हादसे के बाद मृतकों के परिजन होटल के बाहर पहुंचे। उन्होंने मृतकों की पत्नियों को सरकारी नौकरी और उचित मुआवजा देने की मांग उठाई। इस बीच सांसद अनिल फिरोजिया ने जानकारी दी कि होटल संचालक की ओर से प्रत्येक मृतक के परिवार को 30-30 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी।

राहुल गांधी को कनॉट प्लेस में बंद मिली दुकानें, बोले- कौन करवा रहा व्यापारियों का नुकसान, भाजपा पर लगाए आरोप

Delhi Rally Live: रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की महारैली, ओपन जीप में आगे बढ़े राहुल-अखिलेश-ममता और अभिषेक

वृंदावन के प्रेमानंद महाराज के बाद Gen Z Baba को मिल रहा लोगों का प्यार; जानिए कौन हैं शाश्वत आचार्य

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध में चीन से हो रहीं फंडिंग! CM फडणवीस ने राहुल गांधी पर लगाए गंभीर आरोप

पंजाब में AAP को झटका! हरमीत पठानमाजरा और चेतन जौरामाजरा ने छोड़ी पार्टी, दोनों का टिकट कटना था तय