मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस पर सीएम का संदेश,बोले- विरासत का गौरव और विकास की नई उड़ान ही प्रदेश की पहचान

MP Foundation Day 2026: मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस पर सीएम मोहन यादव ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं। कहा- विरासत का गौरव और विकास की नई उड़ान प्रदेश की पहचान।
CM Mohan Yadav Message on Madhya Pradesh 71st Foundation Day
सीएम मोहन यादव ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं।फोटो सोर्स - सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights :

  • मध्यप्रदेश 1 नवंबर को मना रहा है अपना 71वां स्थापना दिवस।

  • सीएम मोहन यादव ने प्रदेशवासियों को दीं शुभकामनाएं।

  • कहा- विरासत का गौरव और विकास की नई उड़ान प्रदेश की नई पहचान।

Madhya Pradesh Foundation Day 2026 : मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर सीएम मोहन यादव ने प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि विरासत का गौरव और विकास की नई उड़ान अब मध्यप्रदेश की नई पहचान है। सामूहिक संकल्प, जनभागीदारी और अथक परिश्रम से प्रदेश को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जाएगा।

समृद्ध संस्कृति और गौरवशाली इतिहास की पहचान है मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश केवल एक भौगोलिक इकाई नहीं है बल्कि ये समृद्ध भारतीय संस्कृति, गौरवशाली इतिहास, आध्यात्मिक चेतना और असीम संभावनाओं की जीवंत पहचान है। प्रदेश ने बीते 71 वर्षों में कई उतार चढ़ाव देखे हैं। बीमारू राज्य से विकासशील मध्यप्रदेश तक का सफर अनेक अनुभवों से भरा रहा है। अब प्रदेश तेजी से बदलाव की ओर बढ़ रहा है।

उद्योग, निवेश और कृषि से मिल रही अर्थव्यवस्था को नई गति

सीएम ने कहा कि मध्यप्रदेश में तेजी से हो रहा औद्योगिक विकास, निवेश को प्रोत्साहन, कृषि विकास दर में वृद्धि और पर्यटन सुविधाओं का विस्तार प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई ऊर्जा दे रहा है। इन क्षेत्रों में हो रहे प्रयासों से प्रदेश को विकास की नई दिशा और मजबूती मिल रही है। उन्होंने कहा कि सरकार विरासत को सहेजते हुए विकास के नए अवसर तैयार कर रही है।

CM Mohan Yadav Message on Madhya Pradesh 71st Foundation Day
MP Foundation Day 2026: 70 साल का हुआ मध्यप्रदेश, जानिए कैसे पड़ा नाम 'मध्य प्रदेश' और क्या है इसका इतिहास

जनभागीदारी से बनाएंगे नया मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि सामूहिक संकल्प, जनभागीदारी और अथक परिश्रम के जरिए सभी मिलकर नया मध्यप्रदेश बनाएंगे। ऐसा प्रदेश, जो विरासत और विकास के समन्वय का देश दुनिया में उदाहरण बने। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से विकसित, समृद्ध और आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश के निर्माण में सरकार के साथ सहभागी बनने का आह्वान किया।