ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध में चीन से हो रहीं फंडिंग! CM फडणवीस ने राहुल गांधी पर लगाए गंभीर आरोप

Devendra Fadnavis Allegations On Congress: CM फडणवीस ने ठाणे रैली में राहुल गांधी और विपक्ष पर हमला बोला। उन्होंने ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध प्रदर्शनों के लिए चीन से फंडिंग मिलने का आरोप लगाया है।
devendra fadnavis accuses rahul gandhi china funding
भाषण के दौरान देवेंद्र फडणवीस(सोर्स: सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • सीएम देवेंद्र फडणवीस ने ठाणे रैली में राहुल गांधी पर गंभीर आरोप लगाए।

  • ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध में चीन से फंडिंग मिलने का दावा किया।

  • फडणवीस ने कहा कि राहुल गांधी चीन के पैसों के दम पर अराजकता फैला रहे हैं।

Devendra Fadnavis Allegations China Funding In Congress Protest: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने 1 नवंबर 2026 को ठाणे में आयोजित लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान की विशाल रैली के दौरान विपक्ष और कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर जोरदार हमला बोला।

ठाणे में जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री फडणवीस ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और संवैधानिक संस्थाओं के खिलाफ विपक्ष के आंदोलन का चीन कनेक्शन का दावा किया और चीन से फंडिंग मिलने का सनसनीखेज आरोप लगाया।

चीन के पैसे पर फैलाई जा रही अराजकता

रैली में गरजे मुख्यमंत्री फडणवीस ने राहुल गांधी से सीधा सवाल करते हुए पूछा कि कांग्रेस और उनके ट्रस्ट को आखिर चीन से डोनेशन क्यों मिल रहा है? उन्होंने कहा कि भारत में घुसपैठ करने और देश को नुकसान पहुंचाने के लिए चीन हमेशा आतुर रहता है।

ऐसे में राहुल गांधी चीन से मिलने वाले पैसों के दम पर भारत के भीतर अराजकता का माहौल तैयार कर रहे हैं। फडणवीस ने राहुल गांधी के विदेश दौरों पर भी सवाल उठाए और पूछा कि वे अक्सर वियतनाम और थाईलैंड क्यों जाते हैं?

इंदिरा गांधी की नीतियों से तुलना

विपक्षी मोर्चों पर आपत्ति जताते हुए फडणवीस ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की तरह ही राहुल गांधी भी आम नागरिकों के मूलभूत अधिकारों को खत्म करने की नीयत से सड़कों पर उतर रहे हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि इंदिरा गांधी का पोता आज फिर वही पुरानी राजनीति लेकर सड़कों पर आया है, शराब वही है, बस बोतल बदल दी गई है।

devendra fadnavis accuses rahul gandhi china funding
कांग्रेस और उनके बगलगच्चों की लड़ाई भाजपा से नहीं संविधान से है... लोकतंत्र बचाओ रैली में बोले CM फडणवीस

संवैधानिक संस्थाओं को बदनाम करने की साजिश

मुख्यमंत्री ने विपक्ष की लाल किताब वाली राजनीति पर हमला बोलते हुए कहा कि लाल संविधान केवल एक मुखौटा है। इसी लाल किताब का इस्तेमाल करके नेपाल, श्रीलंका और बांग्लादेश में संविधान बदला गया था और वही नीति अब भारत में लागू करने की साजिश रची जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सीधे तौर पर संविधान को खराब कहने की हिम्मत विपक्ष में नहीं है, क्योंकि ऐसा करने पर जनता उन्हें करारा जवाब देगी।

इसलिए, डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर के संविधान द्वारा निर्मित संस्थाओं को बदनाम करने का खेल खेला जा रहा है। फडणवीस के अनुसार, पहले RBI और CAG को खराब बताया गया, फिर संसद और चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ चुनाव आयोग को गालियां दी गईं और अब देश की अदालतों को भी गालियां दी जा रही हैं।

devendra fadnavis accuses rahul gandhi china funding
दिल्ली में कांग्रेस के मोर्चे के जवाब में नागपुर में BJP की तैयारी, 5 नवंबर को संघ मुख्यालय तक मार्च

विपक्ष की लड़ाई NDA से नहीं, संविधान से है

देवेंद्र फडणवीस ने साफ शब्दों में कहा कि कांग्रेस और उनके सहयोगियों की लड़ाई भाजपा या एनडीए से नहीं, बल्कि देश के संविधान और लोकतंत्र से है। संसद को दरकिनार कर सड़कों पर फैसले थोपने की कोशिश ही असली अराजकता है।