Madhya Pradesh Top 10 News Navbharat Live (इमेज सोर्स- एआई जनरेटेड)
मध्य प्रदेश

Madhya Pradesh Top 10 News: सीएम के अपर सचिव के बयान से लेकर प्रदेश में ठंड के डबल अटैक तक, पढ़ें बढ़ी खबरे

MP Top 10 News 27 November: मंडला के विकास को लेकर आमने-सामने सीएम के अपर सचिव और सांसद कुलस्ते भोपाल में पति ने कार पर दर्ज कराई पूरी दुख भरी दास्तान। पढ़ें सभी बढ़ी खबरें।

सजल रघुवंशी

Madhya Pradesh Top 10 News Navbharat Live: मध्य प्रदेश में आज का दिन काफी अहम रहा। मंडला को लेकर सीएम के अपर सचिव का बयान चर्चा में रहा, भोपाल में परेशान पति ने अपनी कार पर लिखवाई दुख भरी दास्तान वंही जबलपुर में पति के अफेयर और प्रताड़ना से परेशान पत्नी ने बेटी संग दी जान और भोपाल में गधे के नाम पर नर्सिंग रजिस्ट्रेशन का मामला फिर गरमाया। यहां पढ़िए प्रदेश की 10 प्रमुख खबरें, विस्तार से।

मंडला के विकास पर CM के अपर सचिव और कुलस्ते आमने-सामने, सांसद बोले- रिजाइन देकर राजनीतिक मैदान में आओ

फग्गन सिंह कुलस्ते और सीएम के अपर सचिव लक्ष्मण मरकाम

मध्य प्रदेश के मंडला जिले के विकास को लेकर अपर सचिव लक्ष्मण सिंह मरकाम और भाजपा सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते के बीच जुबानी जंग छिड़ गई है। दरअसल, मंडला दौरे पर पहुंचे अपर सचिव मरकाम ने जिले के पिछले 40 साल के विकास पर सवाल उठाते हुए जनप्रतिनिधियों को घेरा था। अब सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने उनके बयान पर नाराजगी जताते हुए तीखा पलटवार किया है।

क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर

Bhopal: पत्नी ने किए 11 मुकदमे, पति ने कार पर दर्ज कराई पूरी दुख भरी दास्तान, देखकर लोग हुए हैरान

भोपाल में व्यक्ति ने अपनी कार पर दर्ज कराई दुख भरी दास्तान

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में इन दिनों एक अनोखी कार लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। इस कार की खासियत इसका मॉडल या डिजाइन नहीं बल्कि इस पर लिखी एक शख्स की पर्सनल लाइफ की स्टोरी है। कार के मालिक ने अपनी पत्नी की ओर से दर्ज कराए गए सभी केसों का पूरा ब्यौरा गाड़ी पर लिखवा रखा है। सड़क से निकलते समय कार पर लिखी जानकारी पढ़कर लोग हैरान हो रहे हैं और इसकी चर्चा कर रहे हैं।

क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर

जबलपुर में पति के अफेयर और प्रताड़ना से परेशान पत्नी ने बेटी संग दी जान, मौत से पहले वीडियो में बयां किया दर्द

जबलपुर में महिला ने अपनी 11 साल की बेटी संग लगाई फांसी

मध्य प्रदेश के जबलपुर के गोहलपुर थाना क्षेत्र में एक महिला ने अपनी 11 साल की बेटी के साथ फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना नर्मदा नगर में 25 नवंबर की रात की बताई जा रही है। जिसमें 40 साल की अंजना कुशवाहा और उनकी बेटी के शव घर में फांसी के फंदे पर लटके मिले थे। अंजना की मौत से पहले बनाए गए तीन वीडियो सामने आए हैं जिसमें उन्होंने अपने पति मनीष कुशवाहा और पड़ोस में रहने वाली सोनी गुप्ता नाम की एक महिला पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। अंजना ने वीडियो में अपने पति के अफेयर और टॉर्चर का जिक्र किया है।

क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर

भोपाल में गधे के नाम पर नर्सिंग रजिस्ट्रेशन का मामला फिर गरमाया, FIR की मांग लेकर थाने पहुंचे NSUI कार्यकर्ता

टीटी नगर थाने पहुंचे NSUI कार्यकर्ता

मध्यप्रदेश में गधे के नाम पर नर्सिंग रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट जारी होने का मामला एक बार फिर चर्चा में है। मामले में जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की मांग को लेकर राजधानी भोपाल में एनएसयूआई कार्यकर्ता टीटी नगर थाने पहुंचे। एनएसयूआई पदाधिकारी रवि परमार ने पहले इस मामले में आपत्ति उठाते हुए ऑनलाइन पंजीयन व्यवस्था की कथित खामी को उजागर किया था।

क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर

सिवनी में ट्रक की टक्कर से महिला की मौत, बेटी के निधन की खबर सुनकर 75 वर्षीय मां ने भी तोड़ा दम

उगली थाना

सिवनी जिले के उगली थाना क्षेत्र में गेहूं परिवहन के लिए जा रहे ट्रक की चपेट में आने से 45 वर्षीय महिला की मौके पर ही मौत हो गई। बेटी की मौत की खबर सुनकर उसकी 75 वर्षीय मां भी सदमा बर्दाश्त नहीं कर सकीं और उनका भी निधन हो गया। एक ही परिवार में मां और बेटी की मौत से गांव में शोक का माहौल है।

क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर

खड़े हनुमान मंदिर में मुस्लिम परिवार की आस्था, बेटे के जन्म के बाद से नियमित दर्शन करने पहुंचते हैं इरफान

खड़े हनुमान के दर्शन करने पहुंचा मुस्लिम परिवार

धर्म और आस्था से जुड़ी एक अलग मिसाल उज्जैन के खड़े हनुमान मंदिर में देखने को मिली है। देपालपुर निवासी इरफान लाला अपने परिवार के साथ नियमित रूप से मंदिर पहुंचकर हनुमानजी के दर्शन करते हैं। मुस्लिम परिवार से आने वाले इरफान अपनी पत्नी इसराद और दो साल के बेटे अबान के साथ खड़े हनुमान के दर्शन करने आते हैं। उनका कहना है कि परिवार में बच्चों के जन्म के बाद से खड़े हनुमानजी के प्रति उनकी विशेष आस्था है।

क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर

पन्ना में क्लच वायर के फंदे में फंसने से बाघिन की मौत, शिकार की आशंका, डॉग स्क्वॉड से सर्चिंग जारी

पन्ना में मिला बाघिन का शव

पन्ना में एक बाघिन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से वन विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। उत्तर वन मंडल की पन्ना रेंज में मनकी गांव के पास जंगल में बाघिन का शव मिला। बाघिन के गले में क्लच वायर का फंदा बुरी तरह कसा हुआ था। शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने जंगली जानवरों के शिकार के लिए फंदा लगाया था, जिसमें फंसकर बाघिन की जान चली गई।

क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर

इंदौर में 14 साल के पहलवान से यौन शोषण का आरोप, चंदन गुरु व्यायामशाला का कोच गिरफ्तार

इंदौर का सदर बाज़ार थाना

इंदौर की चंदन गुरु व्यायामशाला के कोच पर नाबालिग पहलवान छात्र के साथ यौन शोषण करने का गंभीर आरोप लगा है। मामला सदर बाजार थाना क्षेत्र स्थित चंदन गुरु व्यायामशाला का है, जहां 14 वर्षीय छात्र कुश्ती का प्रशिक्षण लेने जाता था। छात्र के पिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी कोच मनीष नामदेव के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर

पत्नी के साथ बाबा महाकाल के दरबार में पहुंचे मशहूर सिंगर शंकर महादेवन, नंदी हॉल में बैठकर की आराधना

सिंगर शंकर महादेवन ने किए बाबा महाकाल के दर्शन

विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में फेमस सिंगर शंकर महादेवन अपनी पत्नी के साथ बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंचे। मंदिर पहुंचने पर उन्होंने भगवान महाकाल का पूजन-अर्चन कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने देश और समाज की सुख-समृद्धि तथा खुशहाली की कामना की। शंकर महादेवन के मंदिर पहुंचने पर श्रद्धालुओं और मंदिर से जुड़े लोगों में भी उत्साह देखने को मिला। बाबा महाकाल के प्रति अपनी आस्था व्यक्त करते हुए उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।

क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर

मध्य प्रदेश में ठंड का डबल अटैक, करौंदी में 6.8 डिग्री पर पहुंचा पारा

मध्य प्रदेश के 4 जिलों में शीतलहर का अलर्ट

मध्य प्रदेश में नवंबर के आखिरी दिनों में सर्दी ने अपने तेवर तीखे कर लिए हैं। रात के तापमान में लगातार गिरावट के चलते प्रदेश के कई शहर ठिठुरने लगे हैं। हालात ये हैं कि 10 शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया है। कटनी जिले के करौंदी में सबसे कम 6.8 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। राजधानी भोपाल में भी ठंड का असर बढ़ गया है।

क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर

Delimitation Bill LIVE: परिसीमन बिल का समर्थन करेगी NCP(SP), राहुल गांधी ने कहा- 'DMK हमारे साथ चले'

Kal Ka Mausam: 28 नवंबर को बदलेगा मौसम का मिजाज, कहीं बारिश तो कहीं कोहरे का अलर्ट

Explainer: सिर्फ आरक्षण नहीं, सीटों और खर्च का भी बड़ा हिसाब; महिला आरक्षण कानून पर बहस के बीच असली आंकड़े

परिसीमन बिल पर शरद पवार गुट का बड़ा फैसला, समर्थन करेगा NCP (SP); जितेंद्र आव्हाड ने दी जानकारी

कार्तिगई दीपम विवाद पर सुप्रीम कोर्ट का सख्त रुख, अधिकारियों को अवमानना नोटिस; CRPF संभालेगी सुरक्षा