जबलपुर में पति के अफेयर और प्रताड़ना से परेशान पत्नी ने बेटी संग दी जान, मौत से पहले वीडियो में बयां किया दर्द

Jabalpur Mother Daughter Suicide Case: जबलपुर के गोहलपुर में 11 साल की बेटी संग मां ने लगाई फांसी, मौत से पहले बनाए तीन वीडियो में पति के अफेयर और पड़ोसन की प्रताड़ना का किया खुलासा।
Jabalpur Woman Suicide Allegations On Husband
जबलपुर में महिला ने अपनी 11 साल की बेटी संग लगाई फांसी (सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

HIGHLIGHTS:

  • जबलपुर के गोहलपुर में मां-बेटी ने फांसी लगाकर की खुदकुशी।

  • 40 वर्षीय अंजना कुशवाहा और 11 साल की बेटी का मिला शव।

  • मौत से पहले अंजना ने बनाए थे तीन वीडियो जिसके जरिए पति पर लगाए गंभीर आरोप।

Jabalpur Woman Suicide Allegations On Husband: मध्य प्रदेश के जबलपुर के गोहलपुर थाना क्षेत्र में एक महिला ने अपनी 11 साल की बेटी के साथ फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना नर्मदा नगर में 25 नवंबर की रात की बताई जा रही है। जिसमें 40 साल की अंजना कुशवाहा और उनकी बेटी के शव घर में फांसी के फंदे पर लटके मिले थे।

अंजना की मौत से पहले बनाए गए तीन वीडियो सामने आए हैं जिसमें उन्होंने अपने पति मनीष कुशवाहा और पड़ोस में रहने वाली सोनी गुप्ता नाम की एक महिला पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। अंजना ने वीडियो में अपने पति के अफेयर और टॉर्चर का जिक्र किया है।

चार साल से परिवार से अलग रह रहा था मनीष

मृतक अंजना द्वारा बनाए गए एक वीडियो के अनुसार, मनीष करीब चार सालों से अपने परिवार से अलग किराए के मकान में रह रहा था। पित को समझाने और उसके अफेयर का विरोध करने पर मनीष मृतक अंजना को प्रताड़ित करता था। अंजना ने मरने से पहले बनाए अपने एक वीडियो में पति पर गंभीर आरोप के अलावा पड़ोसन जिससे मनीष का अफेयर चल रहा है उस पर घर में पत्थर फेंकने के आरोप भी लगाए हैं।

पति से अलग होने के बाद 2013 में अंजना ने मनीष से की थी शादी

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक अंजना ने अपने पहले पति से अलग होने के बाद साल 2013 में मनीष कुशवाहा से लव मैरिज की थी। पहले पति से उसका 19 साल का एक बेटा भी है। परिजनों का आरोप है कि मनीष के कथित अफेयर को लेकर पति-पत्नी के बीच आए दिन विवाद होता था और अंजना मानसिक तनाव में रहती थी।

Jabalpur Woman Suicide Allegations On Husband
मंडला के विकास पर CM के अपर सचिव और कुलस्ते आमने-सामने, सांसद बोले- रिजाइन देकर राजनीतिक मैदान में आओ

पुलिस ने मनीष कुशवाहा को लिया हिरासत में

मामले में जबलपुर पुलिस ने पति मनीष कुशवाहा को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस वीडियो सुसाइड नोट और परिजनों के बयान और अन्य साक्ष्यों की जांच कर रही है। मां-बेटी की मौत के पीछे की वास्तविक परिस्थितियों का पता लगाने के लिए सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है। फिलहाल पुलिस जांच के बाद ही पूरे घटनाक्रम की तस्वीर साफ हो सकेगी।

Jabalpur Woman Suicide Allegations On Husband
खड़े हनुमान मंदिर में मुस्लिम परिवार की आस्था, बेटे के जन्म के बाद से नियमित दर्शन करने पहुंचते हैं इरफान