भोपाल में गधे के नाम पर नर्सिंग रजिस्ट्रेशन का मामला फिर गरमाया, FIR की मांग लेकर थाने पहुंचे NSUI कार्यकर्ता

TT Nagar Police Station: MP में गधे के नाम पर नर्सिंग रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट जारी होने का मामला फिर गरमा गया है। NSUI कार्यकर्ताओं ने टीटी नगर थाने पहुंचकर जिम्मेदार अधिकारियों पर FIR की मांग की है।
nsui workers
टीटी नगर थाने पहुंचे NSUI कार्यकर्ताफोटो सोर्स- नवभारत
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • भोपाल में गधे के नाम पर नर्सिंग रजिस्ट्रेशन जारी होने का मामला फिर गरमाया।

  • दोषी अधिकारियों पर FIR की मांग लेकर टीटी नगर थाने पहुंचे NSUI कार्यकर्ता।

  • रवि परमार ने गधे की तस्वीर के साथ किया था ऑनलाइन आवेदन।

  • NSUI का दावा- फीस जमा करने के बाद गधे के नाम जारी हो गया था रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट।

Bhopal Donkey Nursing Registration Case : मध्यप्रदेश में गधे के नाम पर नर्सिंग रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट जारी होने का मामला एक बार फिर चर्चा में है। मामले में जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ FIR दर्ज कराने की मांग को लेकर राजधानी भोपाल में NSUI कार्यकर्ता टीटी नगर थाने पहुंचे।

NSUI पदाधिकारी रवि परमार ने पहले इस मामले में आपत्ति उठाते हुए ऑनलाइन पंजीयन व्यवस्था की कथित खामी को उजागर किया था।

गधे की तस्वीर के साथ किया आवेदन

मध्यप्रदेश नर्सेस रजिस्ट्रेशन काउंसिल की ऑनलाइन पंजीयन व्यवस्था की खामियों को सामने लाने के लिए NSUI प्रदेश उपाध्यक्ष रवि परमार ने एक परीक्षण किया था। इसमें गधे की तस्वीर लगाकर 'डॉन्की' नाम से आवेदन किया गया। NSUI का दावा है कि आवेदन के साथ निर्धारित फीस जमा करने के बाद नर्सिंग रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट जारी कर दिया गया।

ऑनलाइन सत्यापन व्यवस्था पर उठे सवाल

मामला सामने आने के बाद नर्सेस रजिस्ट्रेशन काउंसिल की ऑनलाइन व्यवस्था और दस्तावेजों के सत्यापन की प्रक्रिया पर सवाल उठे थे। इस घटनाक्रम ने यह सवाल खड़ा किया कि आवेदन के दौरान दस्तावेजों और आवेदक की पहचान की जांच किस तरह की जाती है। मध्य प्रदेश NSUI ने इसे प्रशासनिक लापरवाही बताते हुए जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग की है।

दोषी अधिकारियों पर FIR दर्ज कराने की मांग

अब NSUI कार्यकर्ता इस मामले में कानूनी कार्रवाई की मांग को लेकर टीटी नगर थाने पहुंचे। उनका कहना है कि जिस व्यवस्था के जरिए नर्सिंग रजिस्ट्रेशन जारी किया गया, उसमें हुई कथित गड़बड़ी के लिए जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों की पहचान की जानी चाहिए। कार्यकर्ताओं ने पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग की है।

nsui workers
MP में गधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, NSUI ने उठाए MPNRC की ऑनलाइन व्यवस्था पर सवाल

पुलिस जांच और बयान दर्ज कराने की प्रक्रिया

शिकायतकर्ताओं के मुताबिक, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और बयान दर्ज कराने की प्रक्रिया चल रही है। NSUI कार्यकर्ताओं को उम्मीद है कि जांच के बाद जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई होगी। इस मामले ने नर्सिंग रजिस्ट्रेशन की ऑनलाइन प्रक्रिया, दस्तावेज सत्यापन और निगरानी व्यवस्था को लेकर बहस फिर शुरू कर दी है।