इंदौर में 14 साल के पहलवान से यौन शोषण का आरोप, चंदन गुरु व्यायामशाला का कोच गिरफ्तार

Indore Chandan Guru Vyayamshala Case : इंदौर की चंदन गुरु व्यायामशाला में नाबालिग के यौन शोषण का मामला सामने आया है। मामले में पीड़ित का शिकायत पर पुलिस ने आरोपी कोच को गिरफ्तार कर लिया है।
Indore Chandan Guru Vyayamshala sexual abuse case involving a minor wrestling student
इंदौर का सदर बाज़ार थाना फोटो सोर्स - सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • इंदौर की चंदन गुरु व्यायामशाला के कोच पर नाबालिग पहलवान से यौन शोषण का आरोप।

  • 14 वर्षीय छात्र के पिता की शिकायत पर सदर बाजार थाने में केस दर्ज।

  • केस दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी कोच मनीष नामदेव को किया गिरफ्तार

  • घटना के बाद पीड़ित छात्र के परिजनों को धमकाने का भी आरोप।

Indore Wrestling Coach Accused of Sexually Abusing Minor Student : इंदौर की चंदन गुरु व्यायामशाला के कोच पर नाबालिग पहलवान छात्र के साथ यौन शोषण करने का गंभीर आरोप लगा है। मामला सदर बाजार थाना क्षेत्र स्थित चंदन गुरु व्यायामशाला का है, जहां 14 वर्षीय छात्र कुश्ती का प्रशिक्षण लेने जाता था।

छात्र के पिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी कोच मनीष नामदेव के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

प्रैक्टिस के बाद छात्र को अकेला पाकर की हरकत

इंदौर में छेड़छाड़ को लेकर की गई शिकायत में कहा गया है कि छात्र व्यायामशाला में कुश्ती का अभ्यास करता था। आरोप है कि एक दिन अभ्यास खत्म होने के बाद छात्र अकेला था तब कोच मनीष नामदेव ने उसके साथ अश्लील हरकत की। घटना के बाद छात्र मानसिक रूप से परेशान हो गया और उसने इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी।

पिता-पुत्र को जान से मारने की धमकी का आरोप

मामले में यह भी आरोप लगाया गया है कि घटना के बारे में किसी को बताने पर कोच ने छात्र को धमकाया। शिकायत में छात्र और उसके पिता को जान से मारने की धमकी दिए जाने की बात भी कही गई है। इसके बाद पीड़ित के पिता ने इंदौर पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की।

शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

पिता की शिकायत मिलने पर सदर बाजार थाना पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपी कोच मनीष नामदेव को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की कार्रवाई के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। वहीं पुलिस इस मामले में यह भी जानकारी जुटा रही है कि क्या पहले भी इस तरह की घटनाएं वहां पर हुई हैं?

Indore Chandan Guru Vyayamshala sexual abuse case involving a minor wrestling student
कौन है कांग्रेस के आंदोलन में पार्षद को लात मारने वाला युवक? BJP ने तस्वीर जारी कर जीतू पटवारी से पूछे सवाल

खेल संस्थानों में बच्चों की सुरक्षा पर सवाल

इस घटना ने शहर की खेल व्यायामशालाओं में नाबालिग खिलाड़ियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। बच्चे खेल में अपना भविष्य बनाने और प्रशिक्षण हासिल करने के लिए कोच पर भरोसा करते हैं। ऐसे में प्रशिक्षण देने वाले व्यक्ति पर ही इस तरह के गंभीर आरोप सामने आना चिंता का विषय है।