पन्ना में क्लच वायर के फंदे में फंसने से बाघिन की मौत, शिकार की आशंका, डॉग स्क्वॉड से सर्चिंग जारी

Tigress Found Dead in Panna : पन्ना टाइगर रिजर्व के बफर जोन से लगे इलाके में बाघिन का शव मिला है। बाघिन के गले में क्लच वायर फंसा हुआ था। वन विभाग ने शिकार की आशंका जताई है।
panna tigere death news
पन्ना में मिला बाघिन का शवफोटो सोर्स- नवभारत
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • पन्ना के मनकी बीट में क्लच वायर के फंदे में फंसा मिला बाघिन का शव।

  • 4 से 5 साल की बाघिन के गले में फंदे के कारण हुआ गहरा घाव।

  • वन विभाग ने शिकार के लिए फंदा लगाए जाने की जताई आशंका।

  • डॉग स्क्वाड की मदद से जंगल में जारी है सर्चिंग।

Tigress Death Due to Clutch Wire Trap in Panna : पन्ना में एक बाघिन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से वन विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। उत्तर वन मंडल की पन्ना रेंज में मनकी गांव के पास जंगल में बाघिन का शव मिला।

बाघिन के गले में क्लच वायर का फंदा बुरी तरह कसा हुआ था। शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने जंगली जानवरों के शिकार के लिए फंदा लगाया था, जिसमें फंसकर बाघिन की जान चली गई।

गले में कस गया था क्लच वायर का फंदा

घटना पन्ना रेंज के मनकी बीट स्थित वन कक्ष क्रमांक पी-390 की है। यह इलाका पन्ना टाइगर रिजर्व के बफर क्षेत्र से लगा हुआ है। जंगल में एक वयस्क बाघिन का शव मिलने की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। बाघिन के गले में क्लच वायर का फंदा फंसा हुआ था और वहां गहरे घाव के निशान भी मिले हैं। आशंका है कि बाघिन कई दिन पहले फंदे में फंस गई थी। घायल अवस्था में जंगल में भटकने के बाद उसकी मौत हो गई। बाघिन की उम्र करीब 4 से 5 साल बताई जा रही है।

विभाग को शिकार की आशंका

बाघिन की मौत की जानकारी मिलते ही एसडीओ कृष्णा मरावी और पन्ना रेंजर अजय वाजपेई वन अमले के साथ मौके पर पहुंचे। आसपास के जंगल में डॉग स्क्वाड की मदद से सर्चिंग कराई जा रही है। वन विभाग को आशंका है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने जंगली जानवरों के शिकार के लिए क्लच वायर का फंदा लगाया होगा। अब यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि फंदा किसने और किस मकसद से लगाया था?

panna tigere death news
Panchayat के चमकते फुलेरा से उलट है जमीनी हकीकत, गांव में गंदगी का अंबार, नवभारत की पड़ताल में सामने आई सच्चाई

पांच दिन पहले बाघ ने किया था भैंस का शिकार

बाघिन की मौत के बीच मनकी गांव के ग्रामीणों ने इलाके में बाघों की लगातार मौजूदगी को लेकर चिंता जताई है। ग्रामीणों के मुताबिक, करीब चार से पांच दिन पहले पास के जंगल में एक बाघ ने भैंस का शिकार किया था। ग्रामीणों का कहना है कि आसपास के जंगल में कई बाघ घूमते रहते हैं। जंगल में जाने पर अक्सर बाघों के पगमार्क दिखाई देते हैं।