Madhya Pradesh Top 10 News Navbharat Live (इमेज सोर्स- एआई जनरेटेड)
मध्य प्रदेश

Madhya Pradesh Top 10 News: सब्जी मंडी विवाद से लेकर भोपाल में गोल्ड लोन ब्रांच के हंगामे तक, पढ़ें बढ़ी खबरे

MP Top 10 News 25 November: मध्य प्रदेश में आज का दिन काफी अहम रहा। इंदौर के मंडी विवाद से लेकर राजधानी भोपाल में गोल्ड लोन ब्रांच के हंगामे तक और जानें प्रदेश के मौसम का हाल। पढ़ें बढ़ी खबरें।

सजल रघुवंशी

Madhya Pradesh Top 10 News Navbharat Live: मध्य प्रदेश में बुधवार का दिन काफी अहम रहा। इंदौर में फूठी कोठी चौराहा सब्जी मंडी को लेकर फिर बवाल हुआ, पुलिस पर वसूली के आरोप लगाने वाले एक्टर कपिल खादीवाला ने अपने बयान से यू-टर्न ले लिया, राजधानी भोपाल में गोल्ड लोन ब्रांच पर ग्राहक ने 3 दिन में सोना नीलाम करने की धमकी देने का आरोप लगाया इसके अलावा मध्य प्रदेश में ठंड ने पकड़ी रफ्तार, ठंड के मामले में दूसरे नंबर पर रहा भोपाल। यहां पढ़िए प्रदेश की 10 प्रमुख खबरें, विस्तार से।

इंदौर में फूटी कोठी चौराहे पर सब्जी मंडी को लेकर फिर बवाल, नगर निगम नेता प्रतिपक्ष ने कर्मचारी को मारा थप्पड़

इंदौर में सब्जी दुकानों को हटाने के दौरान जमकर हंगामा

इंदौर के फूटी कोठी चौराहे पर सब्जी दुकानों को लेकर विवाद एक बार फिर गरमा गया है। फ्लाईओवर के नीचे सब्जी दुकान लगाने की जिद पर अड़े विक्रेताओं और नगर निगम की टीम के बीच जमकर विवाद हुआ। कार्रवाई करने पहुंची निगम की टीम को सब्जी विक्रेताओं के विरोध का सामना करना पड़ा। देखते ही देखते विवाद ने उग्र रूप ले लिया और मौके पर जमकर हंगामा शुरू हो गया और नेता प्रतिपक्ष सोनिला मिमरोट ने निगम अधिकारी थप्पड़ जड़ दिया।

क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर

इंदौर पुलिस पर वसूली के आरोप लगाने वाले एक्टर कपिल खादीवाला का यू-टर्न, कहा- टीम से मिली थी जानकारी

कपिल आदीवाला के वीडियो मामले में नया मोड़

मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में वेब सीरीज की शूटिग को लेकर फिल्म निर्माता और इंदौर पुलिस के बीच शुरू हुआ विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा। दरअसल, निर्माता कपिल खादीवाला ने पुलिस पर शूटिंग में बाधा डालने और पैसों की मांग करने के गंभीर आरोप लगाए थे। इन गंभीर आरोपों पर इंदौर पुलिस ने अब अपना पक्ष साफ कर दिया है और इस मामले में निष्पक्ष जांच कराने की बात कही है।

क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर

भोपाल में गोल्ड लोन ब्रांच में हंगामा, ग्राहक ने लगाया 3 दिन में सोना नीलाम करने की धमकी देने का आरोप

भोपाल में SBFC गोल्ड लोन को लेकर हंगामा

भोपाल के न्यू मार्केट स्थित एसबीएफसी गोल्ड लोन ब्रांच में उस समय हंगामा हो गया, जब एक ग्राहक ने कंपनी पर अतिरिक्त डेढ़ लाख रुपए जमा करने का दबाव बनाने और ऐसा नहीं करने पर सोना नीलाम करने की धमकी देने का आरोप लगाया। ग्राहक का कहना है कि वह नियमित रूप से लोन का ब्याज चुका रही है, इसके बावजूद उससे अचानक अतिरिक्त रकम मांगी जा रही है।

क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर

Ujjain: बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे टीम इंडिया के सितारे, चहल राणा समेत 5 क्रिकेटर भस्म आरती में हुए शामिल

बाबा महाकाल के दर्शन के लिए उज्जैन पहुंचे 5 भारतीय क्रिकेटर

भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल, नीतीश राणा और राहुल तेवतिया के साथ पांच खिलाड़ियों ने बुधवार तड़के विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर पहुंचकर बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया। सभी खिलाड़ी सुबह करीब 4 बजे मंदिर पहुंचे और दिव्य भस्म आरती में शामिल हुए। उन्होंने नंदी हॉल में बैठकर करीब दो घंटे तक भगवान की आराधना की।

क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर

लाड़ली बहना के पैसों से खूब अंडे, मुर्गा, मछली खाओ और कमल को वोट दो, महिलाओं से बोले लांजी विधायक राजकुमार

लांजी विधायक का वीडियो वायरल

मध्य प्रदेश में लाड़ली बहना योजना की राशि को लेकर लांजी से बीजेपी विधायक राजकुमार कर्राहे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में विधायक महिलाओं से कह रहे हैं कि योजना के तहत मिलने वाले पैसों से अंडे, मुर्गा और मछली खरीदकर खाओ और अपने बच्चों को भी खिलाओ, ताकि वे स्वस्थ रहें।

क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर

Human Milk Bank: जबलपुर में खुला सबसे बड़ा मिल्क बैंक, जरूरतमंद बच्चों को मिलेगा मां का दूध, जानिए खासियत

जबलपुर ह्यूमन मिल्क बैंक

मध्य प्रदेश में नवजात बच्चों की बेहतर और अच्छी देखभाल और उन्हें सुरक्षित पोषण उपलब्ध कराने की दिशा में बड़ी पहल की गई है। जबलपुर के रानी दुर्गावती चिकित्सालय में मध्य प्रदेश के सबसे बड़े और महाकौशल के पहले कॉम्प्रिहेन्सिव लैक्टेशन मैनेजमेंट सेंटर यानी मिल्क बैंक अमृत कलश का शुभारंभ किया गया है।

क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर

Panchayat Season 5 Trailer Launch: सीहोर के महोडिया में भव्य ट्रेलर लॉन्च, सचिव जी समेत पहुंची पूरी स्टारकास्ट

महोडिया में पंचायत 5 का ट्रेलर लॉन्च

पंचायत बेव सीरीज ने दर्शकों के दिल में अपनी अगर जगह बनाई है। ग्रामीण परिवेश, सधी हुई एक्टिंग और सरल साफ स्टोरी के दम पर देशभर के सिनेमाप्रेमियों के दिल पर राज करने वाली पंचायत बेव सीरीज के पांचवें सीजन का इंतजार अब खत्म होने जा रही है। सीहोर जिले के ग्राम मोहोडिया जिसे पूरा देश फुलेरा के नाम से जानता है। वहां आज भव्य और यादगार कार्यक्रम हुआ इसके जरिए पंचायत सीजन 5 का ऑफिशियर ट्रेलर लॉन्च किया गया। ट्रेलर के सामने आते ही दर्शकों और प्रशंसकों के बीच नए सीजन को लेकर एक्साइटमेंट अलग लेवल पर पहुंच गया है।

क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर

उज्जैन आने वाला भक्त हो जाएं सावधान! महाकाल मंदिर में रील के नाम पर 2500 रुपए तक की वसूली, 3 युवक पकड़ाए

मंदिर में रील बनाने के नाम पर करते थे ठगी

विश्व प्रसिद्ध महाकाल मंदिर में श्रद्धालुओं से रील शूटिंग कराने के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। आरोपी इंस्टाग्राम पर विज्ञापन और पोस्ट डालकर उज्जैन आने वाले भक्तों को निशाना बना रहे थे। मंदिर परिसर में रील बनवाने का झांसा देकर उनसे दो हजार से 2500 रुपए तक वसूले जा रहे थे। इस मामले की जानकारी मिलने पर मंदिर प्रबंध समिति ने स्टिंग ऑपरेशन किया और तीन युवकों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर

बालाघाट: भूसे के ढेर ने उगले 3.74 करोड़ रुपए, नागपुर में लूट के बाद खेत में छिपाई थी रकम

बालाघाट के खेत में मिले 3.74 करोड़ रुपए

महाराष्ट्र के नागपुर में हुई करोड़ों रुपए की लूट का पैसा मध्य प्रदेश के बालाघाट में भूसे के ढेर में छिपाया गया था। नागपुर क्राइम ब्रांच ने डोरली माल गांव के एक खेत में छापा मारकर तीन बोरियों में भरी नकदी बरामद की है। ये बोरियां भूसे के ढेर के नीचे छिपाकर रखी गई थीं, जिनमें करीब 3.74 करोड़ रुपए भरे हुए मिले हैं।

क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर

मध्य प्रदेश में ठंड ने पकड़ी रफ्तार, ठंड के मामले में दूसरे नंबर पर रहा भोपाल

मध्य प्रदेश में तेजी से बढ़ रही ठंड

मध्य प्रदेश में चक्रवाती तूफान अकवान के चलते हुई बारिश का दौर खत्म होते ही ठंड ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी और उत्तर से आ रही ठंडी हवाओं का असर अब प्रदेश में बढ़ती ठंड के रूप में दिखने लगा है। प्रदेश में रात के तापमान में तेजी से गिरावट आ रही है। बीते दिन शाजापुर जिले का गिरवर 8.4 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ प्रदेश में सबसे ठंडा रहा। वहीं राजधानी भोपाल में भी ठंड अचानक बढ़ गई है। यहां एक ही रात में पारा 3.4 डिग्री लुढ़ककर 9 डिग्री पर पहुंच गया।

क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर

Saurav Das Passport Notice: सौरव दास को MEA ने क्यों भेजा नोटिस? जन्मस्थान की जानकारी में मिली गड़बड़ी

Anant Singh Daughter Wedding Live: दुल्हनिया को लेने निकले ऋषिकेश, अनंत सिंह की डिफेंडर बनी बारात की शान

बिहार में AI की दुनिया का नया ठिकाना! CtrlS लगाएगी 10 हजार करोड़, 2029-30 तक शुरू होगा प्रोजेक्ट

मोदी कैबिनेट के 5 बड़े फैसले, भारत में बनेंगे क्रेन-बुलडोजर; असम को मिलेगा नया एयरपोर्ट

दाऊद इब्राहिम के ठिकाने मुसाफिरखाना में नमाज पर भी रोक, बॉम्बे हाईकोर्ट ने कहा- कोई अंदर न जाए