Saurav Das Passport Notice: सौरव दास को MEA ने क्यों भेजा नोटिस? जन्मस्थान की जानकारी में मिली गड़बड़ी

Saurav Das Passport Row: विदेश मंत्रालय ने सौरव दास को पासपोर्ट आवेदन में जन्मस्थान की जानकारी में विसंगति पर नोटिस जारी किया है। जवाब देने के लिए सात दिन का समय मिला है।
MEA on Sourav Das
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवालSource- IANS
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • विदेश मंत्रालय के मुताबिक, सौरव दास को 23 नवंबर को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।

  • पासपोर्ट आवेदन में जन्मस्थान से जुड़ी जानकारी में अंतर को लेकर स्पष्टीकरण मांगा गया है।

  • दास को सात दिन में जवाब देने और तब तक पासपोर्ट का इस्तेमाल नहीं करने की सलाह दी गई है।

Saurav Das Birthplace Discrepancy Passport: विदेश मंत्रालय (MEA) ने बुधवार को स्पष्ट किया कि कॉकरोच जनता पार्टी के सह-संस्थापक सौरव दास को कारण बताओ नोटिस क्यों जारी किया गया। मंत्रालय के मुताबिक, पासपोर्ट आवेदन में जन्मस्थान से जुड़ी जानकारी में विसंगति मिलने के बाद यह कदम उठाया गया। दास को नोटिस का जवाब देने के लिए सात दिन का समय दिया गया है। साथ ही, जवाब जमा करने तक उन्हें पासपोर्ट का इस्तेमाल नहीं करने की सलाह दी गई है।

MEA on Sourav Das
आगामी चुनाव से पहले अभिजीत दीपके ने पसारे पैर, CJP ने यूपी-बिहार समेत 10 राज्यों में बनाई समितियां

जन्मस्थान से जुड़ी जानकारी पर मांगा जवाब

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बताया कि चेन्नई स्थित क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय (RPO) ने 23 नवंबर 2026 को सौरव दास को कारण बताओ नोटिस जारी किया था। इसमें उनसे जन्मस्थान से जुड़ी जानकारी में अंतर को लेकर स्पष्टीकरण मांगा गया है।

जायसवाल ने कहा कि पासपोर्ट आवेदन में सही जानकारी देना जरूरी है। अगर अधिकारियों के संज्ञान में कोई विसंगति या तथ्य छिपाने का आरोप आता है, तो आवेदक को कारण बताओ नोटिस जारी किया जा सकता है। इसके बाद आवेदक को अपनी बात रखने और जानकारी में अंतर की वजह बताने का मौका दिया जाता है। जवाब मिलने के बाद ही आगे की कार्रवाई पर विचार किया जाता है।

MEA on Sourav Das
सौरभ दास को लंदन जाने से रोके जाने पर भड़के अभिजीत दीपके, 26 नवंबर को नागपुर में आंदोलन का ऐलान

विदेश जाने से रोके जाने के बाद हाईकोर्ट पहुंचे थे दास

यह मामला उस घटना के बाद सामने आया है, जब सौरव दास को कथित तौर पर दिल्ली एयरपोर्ट पर ब्रिटेन जाने वाली फ्लाइट में सवार होने से रोक दिया गया था। वह ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे, जहां उन्हें 'कॉकरोच मूवमेंट' पर बोलने के लिए आमंत्रित किया गया था।

विदेश यात्रा नहीं कर पाने के बाद दास ने दिल्ली हाईकोर्ट का रुख किया था। उन्होंने विदेश जाने से रोकने की कार्रवाई को चुनौती दी है। विदेश मंत्रालय के मुताबिक, दास को नोटिस संबंधित कानून प्रवर्तन एजेंसियों से मिली रिपोर्ट के आधार पर जारी किया गया है।