दाऊद इब्राहिम के ठिकाने मुसाफिरखाना में नमाज पर भी रोक, बॉम्बे हाईकोर्ट ने कहा- कोई अंदर न जाए

Dawood Ibrahim Musafirkhana Namaj Ban: मुंबई के भिंडी बाजार स्थित मुसाफिरखाना में बॉम्बे हाईकोर्ट ने लोगों के प्रवेश पर रोक लगा दी है। जर्जर इमारत की सुरक्षा को देखते हुए नमाज की अनुमति भी नहीं दी गई।
Dawood Ibrahim Musafirkhana
दाऊद इब्राहिम, बॉम्बे हाईकोर्ट (डिजाइन फोटो)Source- navbharat
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • बॉम्बे हाईकोर्ट ने भिंडी बाजार के हाजी इस्माइल हाजी हबीब मुसाफिरखाना में किसी के भी प्रवेश पर रोक लगाई।

  • याचिकाकर्ता ने पांच वक्त की नमाज की अनुमति मांगी थी, लेकिन कोर्ट ने इसे स्वीकार नहीं किया।

  • BMC के मुताबिक, इमारत का करीब आधा हिस्सा गिराया जा चुका है और इसके हिस्से गिरने की तीन घटनाएं हुई हैं।

Dawood Ibrahim Musafirkhana Demolition: बॉम्बे हाईकोर्ट ने दक्षिण मुंबई के भिंडी बाजार स्थित हाजी इस्माइल हाजी हबीब मुसाफिरखाना में किसी भी व्यक्ति के प्रवेश पर रोक लगा दी है। कोर्ट ने पुलिस को निर्देश दिया है कि वह सुनिश्चित करे कि कोई भी व्यक्ति इस जर्जर इमारत में दाखिल न हो। यहां तक कि नमाज पढ़ने के लिए भी किसी को अंदर जाने की अनुमति नहीं होगी। इमारत का एक बड़ा हिस्सा पहले ही गिराया जा चुका है।

बुधवार को सुनवाई के दौरान बॉम्बे हाईकोर्ट की मुख्य न्यायाधीश महेश चंद्र त्रिपाठी और जस्टिस अद्वैत सेठना की बेंच ने यह निर्देश दिया। कोर्ट ने यह आदेश इमारत की खराब हालत और वहां लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए दिया है।

तीन बार गिर चुके हैं हिस्से: BMC

सुनवाई के दौरान BMC के वकील अनिल साखरे ने कोर्ट को बताया कि मुसाफिरखाना की हालत बेहद खराब है और इसका करीब आधा हिस्सा गिराया जा चुका है। उन्होंने कहा कि इमारत के हिस्से गिरने की तीन घटनाएं भी हो चुकी हैं, जिनका याचिका में जिक्र नहीं किया गया।

साखरे ने कोर्ट से अपील की कि लोगों को इस इमारत में जाने से रोका जाए। उन्होंने कहा, “मेरी व्यक्तिगत अपील है कि लोगों से इस प्रॉपर्टी में न जाने के लिए कहा जाए।”

Dawood Ibrahim Musafirkhana
पति की हत्या के आरोप से बरी पत्नी को संपत्ति मे मिलेगा हिस्सा, बॉम्बे हाईकोर्ट ने खारिज की ससुराल पक्ष की अपील

नमाज पढ़ने की इजाजत मांगने पर कोर्ट ने क्या कहा?

सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता की ओर से पेश वकील सना बागवाला ने कहा कि इमारत में किसी को रुकने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए, लेकिन वहां मौजूद मस्जिद या प्रार्थना स्थल में पांच वक्त की नमाज पढ़ने की इजाजत दी जाए।

इस पर बॉम्बे हाई कोर्ट ने याचिकाकर्ता के पक्ष पर सवाल उठाए। बेंच ने कहा कि पहले भी मामले में तथ्यों का सही तरीके से उल्लेख नहीं किया गया था। कोर्ट ने यह भी कहा कि उसे गुमराह करने की कोशिश न की जाए और टिप्पणी की कि यह मस्जिद नहीं है। इसके बाद कोर्ट ने स्थानीय पुलिस को निर्देश दिया कि वह सुनिश्चित करे कि कोई भी व्यक्ति विवादित परिसर में प्रवेश न करे।

Dawood Ibrahim Musafirkhana
मुंढवा भूमि घोटाला मामला: बॉम्बे हाईकोर्ट से NCP सांसद पार्थ पवार को बड़ी राहत, जनहित याचिका खारिज

कभी दाऊद इब्राहिम का ठिकाना थी यह इमारत

दक्षिण मुंबई के भिंडी बाजार इलाके में स्थित हाजी इस्माइल हाजी हबीब मुसाफिरखाना कभी हज यात्रियों के ठहरने के लिए बनाया गया था। बाद में इस इमारत में अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम और उसका परिवार भी रहा। दाऊद के मुंबई अंडरवर्ल्ड में शुरुआती दौर के दौरान यह इमारत उसके ठिकाने के रूप में भी जुड़ी रही है।

इमारत को जर्जर और खतरनाक बताते हुए बीएमसी ने इसे गिराने की कार्रवाई शुरू की थी। हालांकि, इस कार्रवाई को चुनौती देते हुए याचिका दायर की गई। 19 नवंबर को बॉम्बे हाईकोर्ट ने मामले की सुनवाई करते हुए तोड़फोड़ पर रोक लगा दी थी और सभी पक्षों को यथास्थिति बनाए रखने का निर्देश दिया था। उस समय तक इमारत का बड़ा हिस्सा गिराया जा चुका था।मामले की अगली सुनवाई 30 नवंबर को होगी।