

मेक इन इंडिया के तहत भारत में क्रेन, बुलडोजर और उनके कलपुर्जों का निर्माण बढ़ाया जाएगा।
तमिलनाडु के कामराजर पोर्ट पर दूसरा कंटेनर टर्मिनल और असम के डोलू में नया एयरपोर्ट बनेगा।
पोस्टल ऑपरेशंस और एस्टेट मैनेजमेंट स्कीम को पांच-पांच साल का विस्तार मिला।
Modi Cabinet Decisions: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में पांच बड़े फैसले लिए गए हैं। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इन फैसलों की जानकारी दी। सरकार ने भारत में निर्माण और इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़े भारी उपकरणों के उत्पादन को बढ़ावा देने वाली योजना को मंजूरी दी है। इसके अलावा तमिलनाडु के कामराजर पोर्ट पर दूसरा कंटेनर टर्मिनल विकसित किया जाएगा और असम के सिलचर के पास डोलू में नया एयरपोर्ट बनाया जाएगा।
खबर अपडेट की जा रही है...