भोपाल में गोल्ड लोन ब्रांच में हंगामा, ग्राहक ने लगाया 3 दिन में सोना नीलाम करने की धमकी देने का आरोप

Bhopal SBFC Gold Loan Complaint : भोपाल में SBFC गोल्ड लोन ब्रांच में ग्राहक ने हंगामा किया। ग्राहक ने आरोप लगाया कि 5 लाख के गोल्ड लोने के लिए उससे डेढ़ लाख रुपए अतिरिक्त मांगे जा रहे हैं।
bhopal gold loan case
भोपाल में SBFC गोल्ड लोन को लेकर हंगामाफोटो सोर्स- नवभारत
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • राजधानी भोपाल के न्यू मार्केट स्थित SBFC गोल्ड लोन ब्रांच में ग्राहक ने किया हंगामा।

  • 5 लाख रुपए के गोल्ड लोन पर अतिरिक्त डेढ़ लाख रुपए मांगने का आरोप।

  • बैंक कर्मचारी ने सोने का भाव गिरने पर मार्जिन मनी मांगने की बात कही।

  • महिला ग्राहक ने RBI में शिकायत करने की कही बात।

Bhopal Customer Alleges Gold Auction Threat : भोपाल के न्यू मार्केट स्थित SBFC गोल्ड लोन ब्रांच में उस समय हंगामा हो गया, जब एक ग्राहक ने कंपनी पर अतिरिक्त डेढ़ लाख रुपए जमा करने का दबाव बनाने और ऐसा नहीं करने पर सोना नीलाम करने की धमकी देने का आरोप लगाया। ग्राहक का कहना है कि वह नियमित रूप से लोन का ब्याज चुका रही है, इसके बावजूद उससे अचानक अतिरिक्त रकम मांगी जा रही है।

ग्राहक सिमरन खान ने बताया कि उन्होंने SBFC से 5 लाख रुपए का गोल्ड लोन लिया था। इसके लिए वह हर महीने 6 हजार रुपए ब्याज जमा कर रही है। उसका दावा है कि भुगतान में एक दिन की भी देरी होने पर अतिरिक्त ब्याज देना पड़ता है। इसके बावजूद अब कंपनी की ओर से फोन कर डेढ़ लाख रुपए अतिरिक्त जमा करने को कहा जा रहा है।

तीन दिन में सोना नीलाम करने की कही बात

सिमरन के मुताबिक, फोन पर बताया गया कि अगर 3 दिन के भीतर डेढ़ लाख रुपए जमा नहीं किए गए तो गिरवी रखा सोना नीलाम कर दिया जाएगा। ग्राहक ने कहा कि लोन लेते समय ऐसी किसी शर्त की जानकारी नहीं दी गई थी। अगर पहले बताया जाता तो वह अपना सोना गिरवी ही नहीं रखती। सिमरन ने अतिरिक्त रकम जमा करने से इनकार करते हुए रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया में शिकायत करने की बात कही है।

बैंक कर्मचारी ने बताया मार्जिन मनी का मामला

ब्रांच में मौजूद कर्मचारी ने बताया कि सोने के भाव कम होने की वजह से कंपनी ग्राहकों से मार्जिन मनी मांग रही है। कर्मचारी के मुताबिक, ग्राहक को सोना नीलाम होने की जानकारी दी गई है, लेकिन अभी नीलामी नहीं हुई है। उन्होंने यह भी कहा कि ग्राहक को पांच दिन का समय दिया गया है और ब्याज जमा करने पर सोना नीलाम होने से रोकने की कोशिश की जाएगी।

bhopal gold loan case
बालाघाट:भूसे के ढेर ने उगले 3.74 करोड़ रुपए, नागपुर में लूट के बाद खेत में छिपाई रकम क्राइम ब्रांच ने की बरामद

ग्राहक और कंपनी के दावों में अलग-अलग बात

इस मामले में ग्राहक का कहना है कि लोन लेते समय उसे अतिरिक्त मार्जिन मनी जमा करने की शर्त नहीं बताई गई थी, जबकि कर्मचारी इसे सोने के भाव में गिरावट से जुड़ी प्रक्रिया बता रहे हैं। फिलहाल ग्राहक ने RBI में शिकायत करने की बात कही है।