Ujjain : बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे टीम इंडिया के सितारे, चहल राणा समेत 5 क्रिकेटर भस्म आरती में हुए शामिल

Mahakal Bhasma Aarti : भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल, नीतीश राणा और राहुल तेवतिया समेत पांच खिलाड़ी उज्जैन के महाकाल मंदिर पहुंचे। सभी ने भस्म आरती में शामिल होकर बाबा का आशीर्वाद लिया।
Yuzvendra Chahal and Nitish Rana attend Mahakal Bhasma Aarti
बाबा महाकाल के दर्शन के लिए उज्जैन पहुंचे 5 भारतीय क्रिकेटरफोटो सोर्स - सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights :

  • उज्जैन पहुंचे 5 भारतीय क्रिकेटर, युजवेंद्र चहल, नीतीश राणा और राहुल तेवतिया भस्म आरती में हुए शामिल ।

  • सुबह करीब 4 बजे मंदिर पहुंचे खिलाड़ी,नंदी हॉल में करीब दो घंटे तक की आराधना।

  • चहल ने कहा- महाकाल के दरबार में सकारात्मक ऊर्जा मिलती है।

Indian Cricketers at Mahakal Temple : भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल, नीतीश राणा और राहुल तेवतिया के साथ पांच खिलाड़ियों ने बुधवार तड़के विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर पहुंचकर बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया। सभी खिलाड़ी सुबह करीब 4 बजे मंदिर पहुंचे और दिव्य भस्म आरती में शामिल हुए। उन्होंने नंदी हॉल में बैठकर करीब दो घंटे तक भगवान की आराधना की।

भस्म आरती में मंत्र जाप के साथ की आराधना

भस्म आरती के दौरान युजवेंद्र चहल, नीतीश राणा, राहुल तेवतिया, सुमित कुमार और अमित कुमार भक्ति में लीन नजर आए। सभी ने हाथ जोड़कर बाबा महाकाल को नमन किया और मंत्र जाप किया। आरती के बाद मंदिर की देहरी से भगवान का आशीर्वाद लिया। पुजारियों के माध्यम से जल अर्पित कर पूजा अर्चना भी की। दर्शन के बाद मंदिर समिति की ओर से सभी खिलाड़ियों का सम्मान किया गया।

चहल बोले- यहां आकर मिलती है सकारात्मक ऊर्जा

दर्शन के बाद युजवेंद्र चहल ने कहा कि करीब पांच महीने बाद बाबा महाकाल के दरबार में दोबारा आकर अच्छा लग रहा है। यहां का माहौल हमेशा शानदार रहता है और हर बार सकारात्मक ऊर्जा मिलती है। उन्होंने मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए की गई व्यवस्थाओं की भी तारीफ की। चहल के मुताबिक श्रद्धालुओं की संख्या अधिक होने के बावजूद दर्शन और पूजा पाठ में परेशानी नहीं होती।

नीतीश राणा ने भी की मंदिर की व्यवस्थाओं की तारीफ

क्रिकेटर नीतीश राणा ने कहा कि वे पहले भी कई बार बाबा महाकाल के दर्शन के लिए आ चुके हैं। जीवन में किसी परेशानी या दुविधा के समय वे महाकालेश्वर के दरबार में आकर नमन करते हैं। खिलाड़ियों ने मंदिर की दर्शन व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए किए गए इंतजामों की सराहना की। उनका कहना था कि बाबा महाकाल के दर्शन से नई ऊर्जा और सकारात्मकता मिलती है।

Yuzvendra Chahal and Nitish Rana attend Mahakal Bhasma Aarti
'हर काम पेपर में कंप्लीट,' तुम्हारी माई की... तुम्हारी...' जावर सिंचाई योजना पर अरुण यादव का फूटा गुस्सा

गणेश स्वरूप में हुआ बाबा महाकाल का विशेष श्रृंगार

भस्म आरती के दौरान अगहन माह के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा पर बाबा महाकाल का विशेष श्रृंगार किया गया। सुबह मंदिर के पट खुलने के बाद स्वस्ति वाचन और विधि विधान से पूजा की गई। इसके बाद भगवान का पंचामृत अभिषेक हुआ। दूध, दही, घी, शक्कर, शहद और फलों के रस से अभिषेक के बाद भांग, चंदन और सिंदूर से भगवान को गणेश स्वरूप में सजाया गया। उन्हें शेषनाग का रजत मुकुट, चांदी की मुंडमाल, रुद्राक्ष और पुष्पों की मालाएं धारण कराई गईं।

भस्म अर्पण के साथ गूंजे जयकारे

श्रृंगार के बाद भगवान को फल, मिष्ठान और ड्रायफ्रूट का भोग लगाया गया। कर्पूर आरती के बाद मंत्रोच्चार के बीच महानिर्वाणी अखाड़े की ओर से भस्म अर्पण की परंपरा निभाई गई। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। नंदी हॉल में नंदी महाराज का पूजन किया गया और भक्तों ने उनके कान में अपनी मनोकामनाएं कहीं। बाबा महाकाल के जयकारों से मंदिर परिसर गूंज उठा।