कोतवाली थाने के सामने बाइक सवारों को कार से टक्कर मारते बदमाश (सोर्स- सोशल मीडिया)
मुरैना

मुरैना में कोतवाली से 100 मीटर दूर जानलेवा हमला, पहले कार से मारी टक्कर; फिर सरियों से पीटा

Morena Deadly Attack Near Kotwali: बाइक को टक्कर मारने के बाद सरिया और बेसबॉल के डंडों से पीटा, 15 मिनट तक सड़क पर चलता रहा हमला। दो की हालत नाजुक, चार आरोपियों पर हत्या के प्रयास का केस।

योगेश पाराशर, सजल रघुवंशी

Car Hits Victims Before Assault Morena: मुरैना में कोतवाली थाने से महज करीब 100 मीटर की दूरी पर तीन लोगों पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। एफआईआर दर्ज कराकर घर लौट रहे दो सगे भाइयों और उनके चाचा को आरोपियों ने पहले कार से टक्कर मारी और फिर घायल होने के बाद उन पर कार चढ़ा दी।

इसके बाद चार लोगों ने सरिया, बेसबॉल के डंडों और लाठियों से उनकी पिटाई की। घटना पेट्रोल पंप के सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। हमले में दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

एफआईआर दर्ज कराकर लौट रहे थे तीनों

घटना गुरुवार रात करीब 11 बजे की बताई जा रही है। इस्लामपुरा निवासी इरफान कुरैशी का पड़ोसी नदीम कुरैशी से विवाद चल रहा था। गुरुवार को दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई थी। इसी मामले में एफआईआर दर्ज कराने इरफान अपने बड़े भाई वकील कुरैशी और चाचा नवाब कुरैशी के साथ कोतवाली थाने गया था। रात में तीनों बाइक से घर लौट रहे थे।

बाइक को कार से मारी टक्कर, फिर किया हमला

एमएस रोड पर संग्रहालय के पास पीछे से आई किआ कार क्रमांक यूपी 80 जीए 1856 ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। तीनों सड़क पर गिर गए। आरोप है कि इसके बाद कार चालक सोहिल कुरैशी ने घायल लोगों पर कार चढ़ा दी। फिर नदीम, सोहिल, भूरा और मनुआ कुरैशी कार से उतरे और सरिया, बेसबॉल के डंडों व लाठियों से तीनों की पिटाई शुरू कर दी। करीब 15 मिनट तक मारपीट होने की बात सामने आई है।

सीसीटीवी में कैद हुई पूरी वारदात

हमले की घटना पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटनास्थल से करीब 100 मीटर दूर कोतवाली थाना और पुलिस लाइन होने के बावजूद तत्काल पुलिस मौके पर नहीं पहुंच सकी। घायल के फोन करने पर परिजन मौके पर पहुंचे, जिसके बाद आरोपी कार छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने तीनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां से उन्हें ग्वालियर रेफर किया गया। इरफान की हालत में सुधार के बाद उसे मुरैना भेज दिया गया, जबकि वकील और नवाब की हालत नाजुक बताई जा रही है।

दोनों पक्षों में पहले से चल रहा था विवाद

इरफान की शिकायत पर मुरैना पुलिस ने नदीम, सोहिल, भूरा और मनुआ के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। वहीं, पुलिस के अनुसार सुबह हुए विवाद के बाद इरफान पक्ष पर दूसरे पक्ष के घर के बाहर खड़ी गाड़ियों में तोड़फोड़ का आरोप भी है। इस मामले में नदीम पक्ष की शिकायत पर पहले ही एफआईआर दर्ज की जा चुकी थी। अब रात की हिंसक वारदात के बाद पुलिस पूरे विवाद की जांच कर रही है।

ECI-SIR Row : मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ देशभर में प्रदर्शन, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला; आज क्या-क्या हुआ?

SIR Row: इधर विपक्ष मांग रहा ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा, उधर BJP ने बताया पद्म भूषण का हकदार

PM मोदी की मॉर्फ्ड फोटो विवाद पर हाई कोर्ट का एक्शन, Meta से आपत्तिजनक कंटेंट हटाने को कहा; CJP को भी नोटिस

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका, SIR के फैसलों को गैरकानूनी घोषित करने की मांग

बृजभूषण केस में नया मोड़! पहलवानों ने फिर खटखटाया कोर्ट का दरवाजा, निचली अदालत के फैसले को चुनौती