कटनी में 12 करोड़ के गहने चोरी फोटो सोर्स- नवभारत
कटनी

कटनी में चोरी की बड़ी वारदात: ज्वेलरी शोरूम से 12 करोड़ के गहने चोरी, 9 इंच की दीवार में सेंध लगाकर घुसे चोर

12 Crore Jewellery Stolen in Katni : कटनी के किसना ज्वेलरी शोरूम से 12 करोड़ के गहने चोरी। चोर 9 इंच की दीवार में सेंध लगाकर घुसे और ढाई घंटे में सोने-हीरे के आभूषण लेकर फरार हो गए।

पवन पटेल, प्रीतेश जैन

Highlights:

  • कटनी के किसना डायमंड एंड गोल्ड शोरूम से करीब 12 करोड़ के गहने चोरी।

  • शोरूम की 9 इंच मोटी दीवार में छेद कर अंदर दाखिल हुए चोर।

  • दिवाली के लिए रखा अतिरिक्त ज्वेलरी स्टॉक भी ले गए चोर।

  • SP, ASP समेत पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच की।

Katni Jewellery Showroom Theft : कटनी में चोरों ने करोड़ों रुपये की चोरी की सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया है। बरगवां इलाके में स्थित किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी शोरूम से करीब 12 करोड़ रुपये के सोने और हीरे के आभूषण चोरी हो गए।

चोरों ने शोरूम के मुख्य दरवाजे या शटर को हाथ तक नहीं लगाया, बल्कि पीछे की 9 इंच मोटी दीवार में छेद कर अंदर दाखिल हुए। इसके बाद करीब ढाई घंटे तक शोरूम में रहकर कीमती गहने समेटे और फरार हो गए।

सुबह 4:30 बजे दीवार में सेंध लगाकर घुसे चोर

चोरी की वारदात को अंजाम देने के लिए चोरों ने सुबह का वक्त चुना। बताया जा रहा है कि आरोपी सुबह करीब 4:30 बजे शोरूम में दाखिल हुए और सुबह 7 बजे तक अंदर रहे। इस दौरान उन्होंने इत्मीनान से कीमती आभूषण समेटे। चोरों ने शोरूम के शटर और मुख्य दरवाजे को तोड़ने के बजाय पीछे की दीवार में सेंध लगाई। 9 इंच मोटी दीवार में छेद कर अंदर घुसने का तरीका उनकी सुनियोजित तैयारी की ओर इशारा करता है।

दिवाली के लिए रखा अतिरिक्त स्टॉक बना निशाना

दिवाली के त्योहार को देखते हुए शोरूम में सामान्य दिनों की तुलना में अतिरिक्त ज्वेलरी स्टॉक रखा गया था। चोरों ने इसी अतिरिक्त स्टॉक को निशाना बनाया और सोने-हीरे के करोड़ों रुपये के आभूषण लेकर फरार हो गए। सुबह जब शोरूम खोला गया तो डिस्प्ले काउंटर और तिजोरियां खाली मिलीं। इसके बाद चोरी की सूचना पुलिस को दी गई।

SP और ASP मौके पर पहुंचे, फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य

करोड़ों की चोरी की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य समेत वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। घटनास्थल पर डॉग स्क्वॉड, फॉरेंसिक टीम और फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट को बुलाया गया। टीम ने मौके से जरूरी साक्ष्य जुटाए हैं।

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

कटनी पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है। इसके साथ ही आरोपियों के आने-जाने के रास्तों का पता लगाया जा रहा है। चोरों ने जिस तरीके से दीवार में सेंध लगाकर वारदात को अंजाम दिया, उससे पुलिस को इस चोरी में योजनाबद्ध तरीके से शामिल आरोपियों की तलाश है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

आधी बर्थ के लिए पूरा किराया क्यों? रेलवे खत्म करेगा RAC टिकट सिस्टम! बर्थ शेयरिंग पर मिल सकते हैं नए विकल्प

पंजाब में AAP ने एक मंत्री समेत 7 विधायकों के टिकट क्यों काटे? जानें इसके पीछे का कारण

Chhath Puja 2026: छठ पर घर लौटने की होड़, ट्रेनें फुल, फ्लाइट का किराया 44 हजार पार; 77 बसें भी पड़ रही कम

पंजाब में AAP को झटका, सुखदीप सिंह चीना ने छोड़ी आम आदमी पार्टी, सभी पदों और प्राथमिक सदस्यता से दिया इस्तीफा

दुनियाभर में Microsoft, Outlook और Teams की सेवाएं फिर से बहाल, करीब 7 घंटे से था सर्वर डाउन