जगदलपुर में ज्वेलरी शॉप से 2 करोड़ का सोना पार, ग्राहक बनकर आए आरोपी ने चोरी की वारदात को दिया अंजाम

Jagdalpur Jewellery Shop Robbery: पैलेस रोड स्थित मोती ज्वेलर्स में चोरों ने धावा बोला। ग्राहक बनकर आए गिरोह ने सवा किलो सोना पार कर दिया। दुकान के लोगों को घटना की भनक तक नहीं लगी।
Jagdalpur Jewellery shop theft,
मोती ज्वेलर्स में बड़ी चोरी(सोर्स - सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • जगदलपुर के पैलेस रोड स्थित मोती ज्वेलर्स में बड़ी चोरी हुई है।

  • ग्राहक बनकर आए गिरोह ने 1.2 किलो सोने के जेवर उड़ा लिए।

  • चोरी हुए सोने की कीमत करीब दो करोड़ रुपये आंकी गई है।

  • वारदात के समय दुकान में दुकानदार और कर्मचारी मौजूद थे।

  • पुलिस अब सीसीटीवी (CCTV) फुटेज खंगालकर जांच कर रही है।

Jagalpur Gold Jewellery Theft Case: छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में दीपावली की खरीदारी के बीच बड़ी वारदात हो गई। पैलेस रोड स्थित मोती ज्वेलर्स में चोरों ने धावा बोला। ग्राहक बनकर आए गिरोह ने सवा किलो सोना पार कर दिया। दुकान के लोगों को घटना की भनक तक नहीं लगी।

यह घटना शनिवार शाम करीब 4:30 बजे की बताई जा रही है। बाजार में दीपावली के कारण काफी भीड़ थी। इसी भीड़ का फायदा उठाकर शातिर चोर दुकान में दाखिल हुए। उनके साथ महिला और बच्चे भी मौजूद थे।

Jagdalpur Jewellery shop theft,
अंबिकापुर में अनोखी दिवाली: कुत्तों को तिलक, फूलों की माला पहनाकर मनाया कुकुर तिहार

जेवर दिखाने में उलझाया

संदिग्धों ने दुकानदार से अलग-अलग आभूषण दिखाने को कहा। वे बातचीत में कर्मचारियों को उलझाते रहे। इसी बीच मौका पाकर उन्होंने सोने का डिब्बा पार कर दिया। डिब्बे में कड़े, हार और अन्य जेवर रखे हुए थे।

कुछ समय बाद जब जेवरों का डिब्बा नहीं मिला, तब हड़कंप मचा। कर्मचारियों ने तुरंत दुकान के सीसीटीवी फुटेज की जांच की। फुटेज में महिला और उसके साथियों की हरकत सामने आई। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

Jagdalpur Jewellery shop theft,
बस्तर में जवानों के साथ PM नरेंद्र मोदी ने मनाई दिवाली, बोले- अब दिमागी नक्सलियों से लड़ना होगा

चोरी गए सोने की कीमत

दुकान संचालक के अनुसार डिब्बे में 1200 ग्राम सोना था। इसकी अनुमानित कीमत दो करोड़ रुपये बताई जा रही है। हालांकि मीडिया रिपोर्टों में कीमत को लेकर अलग-अलग दावे हैं। वास्तविक कीमत का पता बिल मिलान के बाद ही चलेगा।

सिटी कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के अन्य सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग भी देख रही है। संदिग्धों के आने और जाने वाले रास्तों की पहचान की जा रही है।

सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

त्योहार के मौसम में व्यस्त बाजार से इतनी बड़ी चोरी होना चिंताजनक है। व्यापारियों ने बाजार की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को जल्द पकड़ लिया जाएगा।