दुनियाभर में Microsoft, Outlook और Teams की सेवाएं फिर से बहाल, करीब 7 घंटे से था सर्वर डाउन

Microsoft Outage: माइक्रोसॉफ्ट 365, आउटलुक, टीम्स और कंपनी के अन्य ऐप्स में करीब 7 घंटे से सर्वर डाउन की समस्या आ रही थी जो अब ठीक हो गई है। सर्वर डाउन की वजह से यूजरों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
Microsoft Outage
Microsoft, Outlook और Teams की सेवाएं फिर से बहालसोर्स: सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

HIGHLIGHTS

  • Microsoft, Outlook और Teams की सेवाएं फिर से बहाल

  • करीब 7 घंटे से था तीनों का सर्वर डाउन

  • सर्वर डाउन के कारण AI कंपनियों पर भी असर पड़ा

Microsoft Server Down: माइक्रोसॉफ्ट की सभी सेवाएं बहाल हो गई हैं। इससे पहले इसकी प्रमुख सेवाएं माइक्रोसॉफ्ट 365, आउटलुक, टीम्स और कंपनी के अन्य ऐप्स काम नहीं कर रहे थे। इस बड़े आउटेज का असर ओपन एआई और एंथ्रोपिक की एआई सेवाओं में इस्तेमाल होने वाले माइक्रोसॉफ्ट कनेक्टर्स पर भी पड़ा था।

माइक्रोसॉफ्ट के मुताबिक, कुछ सर्वर को वापस चालू किया गया है। सर्वर में रुकावट न आए, इसके लिए ट्रैफिक को दूसरे रास्तों पर भेजा जा रहा है। माइक्रोसॉफ्ट ने एक अपडेट में कहा है कि हम प्रभावित सर्वर के एक हिस्से को वापस चालू कर रहे हैं और वे अभी तक स्थिर हैं।

भारतीय समय के मुताबिक, सुबह 6:30 बजे वे प्रभावित सर्वरों को फिर से बहाल करने का प्रयास कर रहे थे। सीमित रिकवरी के कारण सेवााएं उस वक्त बहाल नहीं की जा सकी।

माइक्रोसॉफ्ट ने दी है ये चेतावनी

इस दौरान माइक्रोसॉफ्ट ने चेतावनी देते हुए कहा कि जिन ऐप्स के सर्वर को वापस बहाल किया गया है उन पर ट्रैफिक लोड ज्यादा होने पर वे दोबारा काम करना बंद कर सकते हैं। डाउनडिटेक्टर के अनुसार, आउटलुक संबंधी शिकायतें रात करीब 11:30 बजे पर 1,38,058 आई थी, जो शाम तक घटकर करीब 34,490 रह गईं।

Microsoft Outage
Google Pixel Drop नवंबर 2026: Pixel 10 में आया Rambler AI, अब पुराने फोन में भी मिलेंगे नए फीचर्स

आखिर क्यों हुआ माइक्रोसॉफ्ट का सर्वर डाउन

माइक्रोसॉफ्ट कंपनी के मुताबिक, Microsoft, Outlook ऐप और Teams का सर्वर डाउन होने का कारण बढ़ा हुआ लोड था, न कि ट्रैफिक में वृद्धि। माइक्रोसॉफ्ट के प्रवक्ता का कहना है कि हम माइक्रोसॉफ्ट 365 सेवाओं, खासकर एक्सचेंज ऑनलाइन में उपयोगकर्ताओं को हो रही समस्याओं की रिपोर्टों से अवगत हैं और जांच कर रहे हैं।

सर्वर डाउन के कारण AI कंपनियों पर भी असर

माइक्रोसॉफ्ट कंपनी के सर्वर डाउन होने के बाद इसका असर AI कंपनियों पर भी देखने को मिल रहा है। ओपन AI ने कहा कि वो माइक्रोसॉफ्ट कनेक्टर्स में समस्या की जांच कर रहा है, जिसमें नए कनेक्शन टूट सकते हैं और टूल्स अपेक्षा के अनुसार काम नहीं कर रहे।

Microsoft Outage
ChatGPT में अब दिखेंगे बिजनेस प्रोफाइल और AI एजेंट, कंपनियां सीधे ग्राहकों से कर सकेंगी बात