जांच अधिकारी ( फोटो सोर्स- नवभारत) 
जबलपुर

जबलपुर क्रूज एक्सीडेंट की जांच हुई तेज, मैकल रिजॉर्ट पहुंची टीम, पायलट और अन्य से की पूछताछ

Jabalpur Cruise Accident Investigation: जबलपुर के बरगी डैम में हुए क्रूज हादसे की जांच तेज हो गई है। SDM और तहसीलदार ने मैकल रिजॉर्ट में जांच की है। टीम ने क्रूज पायलट और अन्य से पूछताछ भी की है।

प्रीतेश जैन

Bargi Dam Cruise Accident Update: बरगी बांध में 30 अप्रैल को हुए क्रूज़ हादसे की जांच अब तेज हो गई है, कलेक्टर के निर्देश पर एसडीएम और तहसीलदार की टीम MPT के बरगी स्थित मैकल रिजॉर्ट पहुंची, जहां देर रात तक घटना से जुड़े अधिकारी और कर्मचारियों एवं प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज किए गए।

एसडीएम अभिषेक सिंह के नेतृत्व में तीन सदस्यों की टीम मैकल रिजॉर्ट पहुंची, जहां क्रूज पायलट महेश पटेल, क्रूज हेल्पर छोटेलाल गोंड, टिकट काउंटर प्रभारी बृजेन्द्र एवं रिजॉर्ट मैनेजर सुनील मरावी से पूछताछ की गई और बयान दर्ज किए गए। इस दौरान क्रूज के पर्यटकों की जान बचाने वालों एवं वहां मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों के बयान भी दर्ज किए गए।

घटना से जुड़ी सभी जानकारियां रिकॉर्ड की गईं

करीब 8 घंटे तक चली पूछताछ के दौरान लगभग 40 लोगों के बयान लिए गए, जिसमें घटना के वक्त मौसम की स्थिति, क्रूज संचालन के नियम, सुरक्षा व्यवस्था, क्रूज पायलट की घटना के वक्त सक्रियता सहित तमाम बिंदुओं से जुड़े सवाल जवाब दर्ज किए गए।

गुप्त रखी गई जानकारी

जांच के दौरान सामने आई सभी जानकारियों को गुप्त रखा गया है। जांच टीम के अधिकारियों ने किसी भी तरह की जानकारी सार्वजनिक करने से फिलहाल इनकार कर दिया है। साथ ही बयान देने वालों को भी मीडिया से बात करने से मना किया गया है।

क्या है मामला?

30 अप्रैल 2026 को जबलपुर के बरगी डैम में 40 से ज्यादा लोग क्रूज सफारी का मजा ले रहे थे। इसी दौरान तेज आंधी चलने लगी। तेज हवाओं और ऊंची लहरों के कारण क्रूज बेकाबू हो गया और उसमें पानी भरने लगा। उसमें सवार पर्यटकों अफरा-तफरी मच गई। ज्यादातर लोगों ने लाइफ जैकेट नहीं पहनी थी। वहीं तेज हवाओं के चलते महिलाएं और बच्चे क्रूज के निचले कैबिन में चले गए थे। क्रूज डूबा तो महिलाएं और बच्चे बाहर नहीं निकल पाए। हादसे में कुल 13 लोगों की मौत हो गई थी।

PM Narendra Modi Birthday Live: मोदी का जन्मदिन उज्जैन में भव्य रूप से मनाया गया, जलाए गए 30 लाख दीये

अमित शाह के खिलाफ UN पहुंची महुआ मोइत्रा, दर्ज कराई शिकायत, कहा- भारत सरकार से मांगें जानकारी

PM मोदी के जन्मदिन पर CJP ने जलाया आशीर्वाद का दीया, आशुतोष रांका ने शिक्षा मंत्री को दिया अल्टीमेटम

UPI चार्ज पर कांग्रेस का सरकार पर हमला, गौरव गोगोई ने लगाए गंभीर आरोप, कहा- संसदीय समिति में नहीं हुई चर्चा

UPI पर GST की बात सिर्फ अफवाह, सरकार ने दी सफाई, कहा- MDR नियमों की कमियों को दूर करेंगे