NCRB के आंकड़ों को लेकर भाजपा सरकार पर बरसे कमलनाथ, कहा- आम जनता की सुरक्षा भगवान भरोसे

KamalNath Attack on BJP Government: NCRB की रिपोर्ट को लेकर कमलनाथ ने बीजेपी सरकार पर निशाना साधा है। पूर्व CM ने X पर लिखा कि प्रदेश में जनता की सुरक्षा भगवान भरोसे हो रही है।
Kamal Nath Statement MP Crime
कमलनाथ (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

NCRB Report Madhya Pradesh Politics: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ ने नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) की ‘क्राइम इन इंडिया 2024’ रिपोर्ट को लेकर मध्य प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है और आम जनता असुरक्षित महसूस कर रही है।

कमलनाथ ने X पर लिखा 'एनसीआरबी की रिपोर्ट से एकदम स्पष्ट हो रहा है कि मध्य प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह समाप्त हो चुकी है। आदिवासियों पर अत्याचार में मध्य प्रदेश देश में नंबर एक पर है, दलितों पर अत्याचार में दूसरे नंबर पर है, महिलाओं से अत्याचार और दुष्कर्म के आंकड़े शर्मनाक हैं।'

दहेज हत्या में तीसरे नंबर पर है MP

पूर्व CM Kamalnath ने लिखा 'दहेज हत्या के एक वर्ष में 450 मामले सामने आए। इस अपराध में मध्य प्रदेश देश में तीसरे नंबर पर है। बच्चों के खिलाफ प्रदेश में एक वर्ष में 21000 से अधिक अपराध हुए और इसमें मध्य प्रदेश देश में तीसरे नंबर पर है।

आम आदमी की सुरक्षा भगवान भरोसे

उन्होंने अपनी X पोस्ट में लिखा 'वर्ष 2024 के लिए जारी यह रिपोर्ट स्पष्ट बताती है कि प्रदेश में दलित, आदिवासी, महिलाएं और बच्चे कोई भी सुरक्षित नहीं है। भाजपा सरकार ने मध्य प्रदेश को अपराध का प्रदेश बना दिया है, जहां आम आदमी की सुरक्षा भगवान भरोसे ही बची है।'

राजनीतिक बयानबाजी हुई तेज

NCRB रिपोर्ट के बाद प्रदेश की राजनीति में आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गए हैं। एक ओर विपक्ष सरकार पर कानून व्यवस्था को लेकर सवाल उठा रहा है, वहीं सत्तापक्ष इन आरोपों को राजनीतिक बयानबाजी बता रहा है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com